विनोद अग्रहरि बनाये गये राष्ट्रीय संगठन मंत्री
पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ दायित्व का निर्वहन करेंगे: विनोद
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अग्रहरि समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रहरि ने कार्यकारिणी विस्तार करते हुए नगर निवासी विनोद अग्रहरि को राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त कर अहम जिम्मेदारियां सौंपी जिस पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दिया।
रविवार को अखिल भारतीय अग्रहरि समाज की 20वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं चिंतन शिविर का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की मजबूती के दृष्टिगत शीर्ष नेतृत्व द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष चंद्र अग्रहरि ने शाहगंज अग्रहरि समाज के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रहरि को संगठन में अहम दायित्व देते हुए उन्हें राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की। वहीं अन्य पदों पर भी नवीन नियुक्तियां की गईं। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर माल्यार्पण व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
वहीं विनोद अग्रहरि ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्व का निर्वहन करेंगे। बता दें कि भदोही जिला के गोपीगंज स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजन संपन्न हुआ जहां शाहगंज अग्रहरि समाज संरक्षक अरविंद अग्रहरि, संरक्षक विनोद अग्रहरि, अध्यक्ष सीम प्रकाश अग्रहरि, महामंत्री अजेंद्र अग्रहरि, कोषाध्यक्ष अश्विनी अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बनाये जाने पर नगरवासियों स्वजातीय बंधुओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। वहीं बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






