समन्वय बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनायें होली एवं ईद

समन्वय बनाकर हर्षोल्लास के साथ मनायें होली एवं ईद

डीएम एवं एसपी ने ली शान्ति समिति की बैठक
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह की उपस्थिति में आगामी होली एवं ईद त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने की दृष्टिगत शान्ति समिति की बैठक जिला कलेक्टरेट के सभागार में हुई।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने सभी धर्म गुरुओं से अपील की कि आगामी आने वाले पर्व को शांतिपूर्ण मनाया जाता है और मनाए। उन्होंने कहा कि होली, ईद व अन्य त्योहारों को जो जिला प्रशासन की तरफ से व्यवस्थाएं रहती है वह तत्पर रहेंगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि साफ सफाई एवं जल संस्थान पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की व्यवस्था जिला पंचायत राज अधिकारी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था से सम्बन्धित एंबुलेंस व कीट हर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मुस्तैद रहनी चाहिए। साथ ही पुलिस व्यवस्था भी सभी जगह पर लगा दी गयी है। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जहां पर तार लटक रही है उसे सही कराएं।
उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां पर होलिका दहन कार्य संपन्न किया जाएगा, स्थलीय निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। किसी भी भ्रामक खबरों की तरफ ध्यान न दें। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा कर दिया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए त्योहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं। आने वाले होली व ईद को आपस में समन्वय बनाकर एक—दूसरे के पर्व में शामिल होकर हर्षोल्लास के साथ हम लोग पर्व मनाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह ने कहा कि यह त्योहार की श्रृंखला में देश के सबसे बड़े त्योहार चुनाव का आ गया है। साथ ही सामाजिक, धार्मिक पर्व भी मनाए जाएंगे। उन्होंने सभी धर्म गुरुओं से अपील करते हुए कहा कि सभी को इसी आबो हवा में रहना है। हम सबको समन्वय बनाकर हर्ष उल्लास के साथ पर्व को मनाई। जो समस्याएं बताई गई है, उसको संज्ञान में लाकर निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent