Category: शामली

  • एसपी ने यमुना घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    एसपी ने यमुना घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    एसपी ने यमुना घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना नदी पर पहुंचे जहां उन्होंने यमुना घाट पर स्थानीय पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। एसपी ने कांवड़ मेले में तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए है। श्रावण मास के शुरू होते ही हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर अपने गंतव्यों की ओर जाने वाले पैदल शिवभक्तों की संख्या में इजाफा होने लगा है। वहीं कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह प्रतिबद्ध नजर आ रहा है।
    इसी क्रम में रविवार को प्रातः करीब 11 बजे एसपी रामसेवक गौतम कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना ब्रिज पर पहुंचे जहां उन्होंने स्थानीय पुलिस-प्रशासन द्वारा शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। एसपी ने यमुना ब्रिज पर ड्रोन उड़वाकर कांवड़ मार्ग की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रोन कैमरे के माध्यम से हरियाणा की ओर स्थित ब्रिज के अंतिम छोर व यमुना बांध के आसपास की स्थिति का जायजा लिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को यमुना घाट पर निरन्तर गश्त करने व अलर्ट रहने को कहा। उन्होंने ब्रिज पर स्थित पुलिस चौकी के अंदर बनाए गए कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति के बारे में भी जानकारी की। साथ ही ऑपरेटर को सीसीटीवी कैमरों से चारों ओर निगरानी रखने के निर्देश दिए।
    एसपी ने लागू किये गए ट्रैफिक डायवर्जन को सख्ती के साथ पालन कराने हेतु निर्देशित किया। एसपी ने केवल सड़क मार्ग का ही नही, बल्कि पानी में की गई व्यवस्थाओं का भी गहनता से जायजा लिया। एसपी लाइफ जैकेट पहनकर शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए लगाई गई पीएसी की मोटर बोट में सवार हो गए। इसके पश्चात उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों एवं पीएसी के जवानों के साथ में यमुना का निरीक्षण किया। एसपी ने यमुना घाट पर शिवभक्तों के सुरक्षित स्नान के लिए कराई गई बैरिकेडिंग का भी जायजा लिया। उन्होंने यमुना घाट पर स्नान करने वाले शिवभक्तों को गहरे पानी में जाने से बचने के लिए निरंतर अनाउसमेंट करते रहने को कहा। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया। कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। कैराना से हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली आदि जगहों के शिवभक्त कांवड़िए होकर गुजरेंगे। ऐसे में यहां से गुजरने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस-प्रशासन का उत्तरदायित्व बनता है। उन्होंने कांवड़ मेले में लगे पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ में अपनी ड्यूटी करने को कहा है। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्यवाही के लिए भी चेताया है। इस दौरान सीओ श्याम सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • चेयरमैन के खिलाफ 10वें दिन भी धरने पर डटे सभासद

    चेयरमैन के खिलाफ 10वें दिन भी धरने पर डटे सभासद

    चेयरमैन के खिलाफ 10वें दिन भी धरने पर डटे सभासद

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। नपा चेयरमैन के खिलाफ सभासदों का धरना-प्रदर्शन रविवार को 10वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आजाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरनास्थल पर पहुंचकर सभासदों को अपना समर्थन दिया।विगत 4 जुलाई से पालिका प्रांगण में नगरपालिका के कुछ निर्वाचित सभासद धरना-प्रदर्शन कर रहे है। धरनारत सभासदों ने पालिका चेयरमैन शमशाद अहमद अंसारी पर तानाशाही, निरंकुशता व विकास कार्यों की अनदेखी समेत अनेकों गम्भीर आरोप लगाए हैं। रविवार को सभासदों के धरने का 10वां दिन था। इस दौरान आजाद किसान यूनियन के पदाधिकारी नगर पालिका में चल रहे धरनास्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सभासदों के धरना-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया। विदित रहे कि नगर पालिका में भूख हड़ताल पर बैठे पांच में से चार सभासदों की हालत खराब हो चुकी है जिन्हें उपचार दिलाया गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसडीएम व सीओ ने ली बैठक

    कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसडीएम व सीओ ने ली बैठक

    कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसडीएम व सीओ ने ली बैठक

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। एसडीएम व सीओ ने कोतवाली प्रांगण में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सेवा शिविर व ढाबा संचालकों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ में बैठक आहूत की। इस दौरान कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आमजन से सहयोग की अपील की गई। साथ ही खुरापात करके माहौल खराब करने पर सख्त कार्यवाही के लिए चेताया गया है। मंगलवार को एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज व सीओ श्यामसिंह ने कोतवाली प्रांगण में बैठक आहूत की जिसमें कांवड़ मार्ग पर लगने वाले सेवा शिविर व ढाबा संचालक तथा जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
    इस दौरान एसडीएम ने कहा कि श्रावण मास की कांवड़ यात्रा लगभग प्रारंभ हो चुकी है। ऐसे में शासन के निर्देशों के मद्देनजर कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल तरीके से सम्पन्न कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर लगने वाले सेवा शिविरों व ढाबों आदि में वितरित किये जाने वाले खाद्य पदार्थ गुणवत्तापूर्ण होने चाहिए। इन स्थानों पर पुलिस प्रशासन की ओर से निरन्तर मॉनिटरिंग की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    एसडीएम ने सेवा शिविर व ढाबा संचालकों को साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा है। सीओ ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए है। कांवड़ यात्रा पर जिला मुख्यालय से भी निरन्तर निगरानी की जाएगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा लाखों लोगों की आस्था का पर्व है। इसे सकुशल सम्पन्न कराना सभी का उत्तरदायित्व बनता है। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द की शानदार नजीर पेश करने की अपील की है। साथ ही माहौल बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाए जाने की चेतावनी भी दी है। इस अवसर पर ईओ कैराना समीर कश्यप, इमामगेट पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राहुल देशवाल आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ऊंचागांव समिति पर यूरिया वितरण के दौरान किसानों ने किया हंगामा

    ऊंचागांव समिति पर यूरिया वितरण के दौरान किसानों ने किया हंगामा

    ऊंचागांव समिति पर यूरिया वितरण के दौरान किसानों ने किया हंगामा

    समिति पर एक माह पश्चात यूरिया पहुंचने की सूचना पर उमड़ पड़ी किसानों की भीड़
    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। ऊँचागांव सहकारी समिति पर यूरिया खाद वितरण के दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस बल को मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालना पड़ा। समिति पर करीब एक माह बाद किसानों को यूरिया उपलब्ध हुआ है। मंगलवार को क्षेत्र के ऊंचागांव में स्थित बहुद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) में यूरिया वितरण का कार्य किया जा रहा था। यूरिया उपलब्ध होने की जानकारी मिलने पर आस—पास के गांवों से सैंकड़ों किसान ट्रैक्टर, बुग्गी आदि साधन लेकर समिति पर पहुंच गए। यूरिया प्राप्त करने की आपाधापी में अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई जिस पर किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख समिति के कर्मचारियों के हाथ-पांव फूल गये।
    उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी जिस पर तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई राकेश गौतम पुलिस बल के साथ में मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने स्थिति को संभालते हुए हंगामा कर रहे किसानों को समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में पुलिस ने लाइन लगवाकर किसानों को यूरिया वितरित कराया। गांव भूरा में भी यूरिया वितरण के दौरान किसानों की भारी भीड़ नजर आई। विदित रहे कि विगत गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में स्थित समिति पर यूरिया वितरण के दौरान किसानों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो चुकी है। वहीं ऊंचागांव समिति पर सम्बद्ध सचिव सरिता कश्यप ने बताया कि करीब एक माह बाद 500 बैग यूरिया उपलब्ध हुआ है जिसमें से मंगलवार को लगभग 150 किसानों को यूरिया वितरित किया गया है। पुलिस की मौजूदगी में यूरिया वितरित कराया गया है। उधर तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी ने बताया कि किसानों के हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम के साथ में वह मौके पर पहुंचे थे। किसानों को समझा-बुझाकर शांतिपूर्ण तरीके से यूरिया वितरित कराया गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • खाली पड़े प्लाट में पड़ा मिला हरियाणा के युवक का शव

    खाली पड़े प्लाट में पड़ा मिला हरियाणा के युवक का शव

    खाली पड़े प्लाट में पड़ा मिला हरियाणा के युवक का शव

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। पानीपत-कैराना मार्ग पर स्थित एक मैरिज होम के पास खाली पड़े प्लाट में हरियाणा के युवक का शव पड़ा होने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक के शव के पास ही नशे का खाली इंजेक्शन व सिरिंज भी पड़ी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक नशे के सेवन के चलते युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मृतक युवक के शव को पंचायतनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार प्रातः करीब 11 बजे कोतवाली पुलिस को कस्बे के पानीपत-कैराना मार्ग पर स्थित मैरिज होम के सामने खाली पड़े प्लाट में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह आनन-फानन में पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने आसपास के लोगो से मामले के सम्बंध में जानकारी हासिल की। पुलिस को मृतक युवक की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ जिस पर दर्जनों मिस कॉल आई हुई थी। पुलिस ने अंतिम कॉल पर कॉल बैक किया तो दूसरी ओर से पवन नामक व्यक्ति ने कॉल रिसीव किया। उसने मृतक युवक की शिनाख्त अपने पुत्र अजय (27) निवासी ग्राम शोदापुर जनपद पानीपत हरियाणा के रूप में की।
    बता दें कि मृत युवक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र नशा करने का आदी था जो बुधवार शाम को बिना बताए घर से चला गया था। इसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरने के पश्चात मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शव के पास ही पुलिस को नशे का खाली इंजेक्शन व सिरिंज पड़ी मिली है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत अत्यधिक नशा करने के कारण हुई है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।
    उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि खाली पड़े प्लाट से हरियाणा के एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया नशे के सेवन के कारण युवक की मौत होने की संभावना है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कैराना में धड़ल्ले से बिक रहे नशे के इंजेक्शन

    कैराना में धड़ल्ले से बिक रहे नशे के इंजेक्शन

    कैराना में धड़ल्ले से बिक रहे नशे के इंजेक्शन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन व दवाइयों का कारोबार अपने चरम पर है। यहां नशे की लत के शिकार युवाओं को बड़ी आसानी से नशे के इंजेक्शन उपलब्ध हो जाते हैं।औषधि विभाग इस ओर से अपनी आंखे बंद किये हुए है। नशे के प्रतिबंधित इंजेक्शन और दवाइयों की बिक्री का धंधा करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक थोड़े से मुनाफे के लालच में युवाओं को समय से पहले मौत की ओर धकेल रहे है। गुरुवार को पानीपत-कैराना मार्ग पर खाली पड़े प्लाट में मिला हरियाणा के युवक का शव इसका उदाहरण है। इससे पूर्व विगत 24 मई को भी कस्बे के मोहल्ला गुम्बद निवासी उस्मान की भी नशे की हालत में पालिका मार्केट की दूसरी मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई थी। उसके पास से भी नशे के खाली इंजेक्शन व सिरिंज बरामद हुई थी। ड्रग विभाग की कर्तव्य विमुखता प्रतिबंधित इंजेक्शन व दवाइयों का कारोबार करने वाले ऐसे मेडिकल स्टोर संचालकों के मनोबल व अवैध इनकम में वृद्धि कर रही है। यदि औषधि विभाग पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ में अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करें तो प्रतिबंधित दवाइयों के काले कारोबार पर अंकुश लगाया जा सकता है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • यमुना में छोड़ा गया 27000 क्यूसेक पानी, जलस्तर में होगी वृद्धि

    यमुना में छोड़ा गया 27000 क्यूसेक पानी, जलस्तर में होगी वृद्धि

    यमुना में छोड़ा गया 27000 क्यूसेक पानी, जलस्तर में होगी वृद्धि

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। हथिनीकुंड बैराज से अधिकतम 27,000 क्यूसेक पानी यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। बैराज से छोड़े गए पानी से क्षेत्र में यमुना के जलस्तर में आंशिक वृद्धि होने की संभावना है। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में निरंतर हो रही बरसात से हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव बढ़ने लगा है जिसे कम करने के लिए यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में भी वृद्धि होने लगी है। बैराज से गुरुवार दोपहर दो बजे यमुना में अधिकतम 27,000 क्यूसेक जल प्रवाहित किया गया। इससे पूर्व प्रातः 8 बजे 13359 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया था। यमुना में छोड़ा गया पानी कैराना में पहुंचने पट जलस्तर में आंशिक वृद्धि करेगा। उधर ड्रेनेज विभाग के अवर अभियंता आशु कुमार ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से गुरुवार को अधिकतम 27,000 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है जिससे क्षेत्र में खतरे की कोई संभावना नही है। यमुना में छोड़ा गया पानी 24 घंटे बाद कैराना पहुंच जाएगा। फिलहाल कैराना में यमुना का बहाव 229.100 मीटर पर है जबकि यमुना ब्रिज पर लगाए गए सूचकांक के अनुसार चेतावनी बिंदु 231.000 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर निर्धारित किया गया है, इसलिए यमुना में छोड़े गए पानी से किसी भी प्रकार के खतरे की संभावना नहीं है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने सगे भाइयों व महिला समेत 4 लोगों पर उसकी 21 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। मालूम हो कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि विगत बुधवार को प्रातः करीब नौ बजे वह घर से बाहर गए थे। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। इसी दौरान सादिक व उसका भाई अनस तथा एक अन्य युवक आदिल उसके घर पर पहुंचे तथा वहां पर मौजूद उसकी 21 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। उसकी पुत्री शादी के लिए घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 25 हजार रुपये की नकदी भी अपने साथ ले गई है। घर वापस लौटने पर उसे घटना के बारे में जानकारी हुई। आरोप है कि आरोपी सादिक की बहन शहजादी ने उसकी पुत्री को ले जाने में अपने भाई का पूरा सहयोग किया है। उक्त शहजादी को ही उसकी पुत्री की लोकेशन के बारे में जानकारी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने एवं उसकी पुत्री को बरामद करने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • किशोरी के अपहरण व छेड़छाड़ के चार आरोपी दबोचे गये, एक के पैर में लगी गोली

    किशोरी के अपहरण व छेड़छाड़ के चार आरोपी दबोचे गये, एक के पैर में लगी गोली

    किशोरी के अपहरण व छेड़छाड़ के चार आरोपी दबोचे गये, एक के पैर में लगी गोली

    चार दिन पहले चाकू के बल पर किशोरी का अपहरण करके की गयी थी छेड़छाड़ व मारपीट
    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। चाकू के बल पर किशोरी के अपहरण, छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में वांछित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपियों में एक आरोपी मुठभेड़ के दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक, तीन मोबाइल फोन, 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किये है।
    विगत 26 जून को कस्बे के मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली कैराना पर कुछ लोगो के खिलाफ चाकू के बल पर उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण करके ले जाने, छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अभियोग पंजीकृत कराया था। शनिवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे कोतवाली पुलिस को युवती के अपहरण की घटना में शामिल आरोपी के बाइक से पानीपत बाईपास से कण्डेला मार्ग की ओर जाने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ में बताए गए स्थान पर पहुंच गये जहां उन्होंने आरोपी की घेराबंदी का प्रयास किया। स्वयं को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और जंगल की ओर फरार होने लगा।
    पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस को फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक, 315 बोर का एक तमंचा, 2 जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान फरमान निवासी मोहल्ला आर्यपुरी कस्बा कैराना के रूप में हुई। इसके अलावा पुलिस ने घटना में शामिल 3 अन्य आरोपी साहिल, सालिम व अमजद निवासीगण मोहल्ला आर्यपुरी कस्बा कैराना को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आपातकाल की मनाई गई 50वीं वर्षगांठ

    आपातकाल की मनाई गई 50वीं वर्षगांठ

    आपातकाल की मनाई गई 50वीं वर्षगांठ

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। तहसील मुख्यालय पर प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान 11 लोकतंत्र सेनानियों को पुष्प मालाएं पहनाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।बुधवार को तहसील प्रशासन की ओर से मुख्यालय पर स्थित सभागार कक्ष में राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर आपातकाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आपातकाल पर बनी दो अलग-अलग डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म भी दिखाई गई, जिनमें आपातकाल के दृश्यों को बखूबी दर्शाया गया है। भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा देश पर थोपा गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र को कलंकित करने वाला अमिट धब्बा है, जिसे कभी विस्मृत नही किया जा सकता। आपातकाल के दौरान विपक्ष के नेताओं व आम नागरिकों को सरकारी जुल्म का सामना करना पड़ा था। नागरिक अधिकारों को निलंबित करके लोगो को जेलों में ठूंस दिया गया। उन्होंने इसे आजाद हिंदुस्तान के इतिहास में दर्ज सबसे वीभत्स घटनाओं में से एक बताया। इस दौरान लोकतंत्र सेनानी शौकत, इकबाल, अनवार, महबूब, हबीब, गौरीशंकर, इदरीश, जिन्दी, मुनीरा, जमीला, नाजमा को पुष्प मालाएं पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रजिस्ट्रार-कानूनगो देवानंद ने किया। इस मौकेपर एसडीएम निधि भारद्वाज, तहसीलदार अर्जुन चौहान, राजस्व निरीक्षक कैराना अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • वार्ड 5 में लगा गन्दगी का अम्बार, लोग बेहाल

    वार्ड 5 में लगा गन्दगी का अम्बार, लोग बेहाल

    वार्ड 5 में लगा गन्दगी का अम्बार, लोग बेहाल

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। नगर पालिका परिषद कैराना के वार्ड संख्या-05 में सिटी हॉस्पिटल के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे मोहल्लेवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। यहां से गुजर रहे नाले में कूड़ा-कर्कट भरा पड़ा है जिससे नाला चोक होने की कगार पर है। गंदगी के पास से होकर गुजरने वाले राहगीरों का सांस लेना भी दूभर जाता है। बरसात के मौसम में गंदगी के चलते संक्रमित रोगों के प्रचार-प्रसार का खतरा बढ़ गया है। इतना सबकुछ होने के बावजूद जिम्मेदार लोग इस ओर से आंखे बंद किये हुए है। मोहल्लेवासियों ने पालिका प्रशासन से गंदगी को हटवाकर साफ-सफाई कराने की मांग की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अवैध हथियार व कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    अवैध हथियार व कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    अवैध हथियार व कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। एसपी शामली रामसेवक गौतम के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता आशू उर्फ आस मोहम्मद निवासी ब्लॉक कॉलोनी कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • देवेन्द्र हत्याकाण्ड के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को लगी पुलिस की गोली

    देवेन्द्र हत्याकाण्ड के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को लगी पुलिस की गोली

    देवेन्द्र हत्याकाण्ड के दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी को लगी पुलिस की गोली

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। एक दिन पूर्व गांव मामौर के जंगल में हुई हरियाणा के किसान देवेन्द्र की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का मुख्य आरोपी नदीम मुठभेड़ के दौरान पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से किसान की हत्या में प्रयुक्त तमंचा, चाकू, जिंदा कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पुलिस जांच में टशनबाजी व अवैध सम्बन्धों के शक में किसान की हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं घटना को अंजाम देते वक्त घायल हुए तीसरे हत्यारोपी शोबान का पुलिस अभिरक्षा में मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है।
    विगत सोमवार को हरियाणा राज्य के जनपद पानीपत के सनौली थानाक्षेत्र के गांव कुराड़ निवासी देवेन्द्र की मामौर के जंगल में चाकुओं से गोदने के बाद गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त देवेंद्र गांव मामौर निवासी इस्लाम व उसके पुत्र शहजाद के साथ में बाइक से अपने खेत पर जा रहा था। खेत से कुछ पहले ही रास्ते में खड़े शोबान, नदीम व फरमान निवासीगण ग्राम मामौर ने देवेन्द्र को रोककर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार करने शुरू कर दिए थे जिससे वह घायल होकर जमीन पर जा गिरा था। इसके बाद शोबान व नदीम ने तमंचे से देवेन्द्र को गोली मार दी थी। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आये इस्लाम व उसके पुत्र शहजाद को भी चाकू से प्रहार करके घायल कर दिया था। घटना को अंजाम देने के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
    मामले की जानकारी होने पर इस्लाम के परिजन मौके पर पहुंचे तथा तीनों घायलों को पानीपत के अस्पताल में ले गये जहां चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया था। मामले की सूचना मिलने पर एसपी शामली रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष सिंह व सीओ सिटी अमरदीप मौर्य ने पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ में मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की थी। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी अमरदीप मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित करके हत्यारोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। मृतक देवेन्द्र के पुत्र रोहित ने नदीम, फरमान व शोबान के विरुद्ध कोतवाली कैराना पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया था। घटना को अंजाम देने के दौरान हत्यारोपी शोबान के भी घायल होने की बात सामने आई थी जिसका पुलिस अभिरक्षा में मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
    वहीं सोमवार देर शाम ही पुलिस टीम ने मुख्य हत्यारोपी नदीम को मामौर के जंगल से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दाहिने पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है जबकि आरोपी फरमान को पुलिस ने मुठभेड़ से पूर्व ही हत्याकांड में प्रयुक्त चाकू के साथ में गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने पकड़े गए दोनों हत्यारोपी नदीम व फरमान को चालान करके जेल भेज दिया। उधर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान टशनबाजी व अवैध सम्बन्धों के शक में देवेन्द्र की हत्या किये जाने की बात सामने आ रही है। मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • उपजा ने शामली में धूमधाम से मनाया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

    उपजा ने शामली में धूमधाम से मनाया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

    उपजा ने शामली में धूमधाम से मनाया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

    तेजस टूडे ब्यूरो
    अजीत श्रीवास्तव
    शामली। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन ‘उपजा’ के उत्तर प्रदेश सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी गौरव कुमार के निर्देशन पर जिला शामली उपजा संगठन के तत्वाधान में रेलपार में स्थित प्रवीण निर्वाल उपजा महामंत्री के आवास पर शौकीन सिद्दीकी की अध्यक्षता व अरविंद कौशिक के संचालन में हिंदी पत्रकारिता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अजय बावरा रहे। राष्ट्र के सजग प्रहरी पत्रकारों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया जिसके बाद उपजा के पदाधिकारियों द्वारा खबरें उत्तर प्रदेश समाचार पत्र में सहारनपुर मंडल प्रभारी बनने पर सूरज कौशिक को सम्मानित किया गया।
    बैठक को संबोधित करते हुए उपजा जिलाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है जो समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का कार्य करता है। एक पत्रकार को बिना डरे निष्पक्षता के साथ किसी भी सामाजिक बुराई और अन्याय का विरोध करना चाहिए। चौधरी प्रवीण निर्वाल ने कहा कि संगठन में बड़ी ताकत होती है, इसलिए पत्रकारों को एक—दूसरे के प्रति समर्पित रहकर संगठित रहना चाहिए।
    इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कौशिक ने कहा कि पत्रकारिता व पित पत्रकारिता में अंतर होता है, इसलिए पत्रकार को पत्रकारिता एक मिशन के रूप में मानते हुये निष्पक्षता व जिम्मेदारी और जनहित के कार्यों पर खरा उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को समाज और देशहित में सर्वोपरि मानकर पत्रकारिता करने का संकल्प लें और पीडित व्यक्ति की आवाज मजबूती से उठाये जिससे उसे न्याय मिल सके। कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं को पुष्पहार पहनाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शौकीन सिद्दीकी की कर्मनिष्ठा, संगठनात्मक योगदान और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता को विशेष रूप से सराहा गया। रामकुमार व सूरज कौशिक ने कहा कि ईमानदार और निडर पत्रकारिता ही लोकतंत्र की असली ताकत है।
    इस अवसर पर अरविन्द कौशिक, मनोज पंवार, अनिल कौशिक, अजित श्रीवास्तव, प्रवीण निर्वाल, शौकीन सिद्दीकी, अजय बावरा, सुमित कौशिक, मनोज कालखण्डे, सूरज कौशिक, रामकुमार, राकेश गोपाल, भानु प्रताप उपाध्याय, गौरव कुमार, मसरूर अंसारी सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में पहेली कार्यक्रम हुआ आयोजित

    भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में पहेली कार्यक्रम हुआ आयोजित

    भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में पहेली कार्यक्रम हुआ आयोजित

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। मस्तिष्क कोशिकाओं के बीच संबंध मजबूत करने के उद्देश्य से भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में पहेली कार्यक्रम आयोजन हुआ। सोमवार को नेशनल हाइवे पर स्थित गांव मन्नामजरा के निकट भास्कर इंटरनेशनल स्कूल में पहेली कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान प्राइमरी विंग की कॉर्डिनेटर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के मस्तिष्क में बौद्धिक स्तर को मजबूत बनाना है जिससे मस्तिष्क कोशिकाओं के बीच संबंध मजबूत होते हैं और मानसिक गति में सुधार होता है। यह अल्पकालिक स्मृति को बेहतर बनाने का एक प्रभावी तरीका है। पहेलियां डोपामाइन के उत्पादन को बढ़ाती हैं। यह एक ऐसा रसायन है जो याददाश्त और एकाग्रता को नियंत्रित करता है। विद्यार्थियों ने हिंदी में अंग्रेजी वर्णमाला को सही कार्यक्रम में लगाना, अंकों को सही कार्यक्रम में वर्गाकार आकृति पर लगाना, रंगीन गेंद को चुनकर सही रंग पहचाना आदि पहेलियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्री-प्राइमरी से इंशा, हुमैरा, आतिफ, कवि, आबान, और वरदान अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जो विजेता बने।

    उतरौला डाकघर में रेलवे टिकट रिजर्वेशन काउंटर की सुविधा बहाल करने की मांग
    तेजस टूडे ब्यूरो
    अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
    उतरौला (बलरामपुर)। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को देखते हुए उतरौला विकास मंच अध्यक्ष आदिल हुसैन ने मंडल अधीक्षक डाकघर को पत्र लिखकर उतरौला डाकघर में बंद पड़ी रेलवे टिकट रिजर्वेशन काउंटर की सुविधा को पुनः चालू कराने की मांग की है। आदिल हुसैन ने बताया कि लगभग 6 वर्ष पूर्व तक उतरौला डाकघर में रेलवे टिकट रिजर्वेशन की सुविधा उपलब्ध थी लेकिन इसके बंद हो जाने से स्थानीय लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे टिकट आरक्षण के लिए अब लोगों को गोंडा, मनकापुर या जनपद मुख्यालय तक जाना पड़ता है। यह प्रक्रिया न केवल समय लेने वाली है, बल्कि यात्रियों को लंबी लाइनों और अधिक खर्च का सामना भी करना पड़ता है।
    अतरौला सहित इसके आस—पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अन्य राज्यों में मजदूरी और कामकाज के लिए जाते हैं। इनमें से अधिकांश यात्रियों को रेलवे टिकट बुक करने में महीनों की परेशानी झेलनी पड़ती है। टिकट उपलब्ध न होने की स्थिति में लोग मजबूरन महंगे प्राइवेट बसों और अन्य यातायात साधनों का सहारा लेते हैं। इसके अलावा धार्मिक यात्राओं के लिए तिरुपति बालाजी, अजमेर, देवभूमि उत्तराखंड सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी आरक्षण टिकट प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। मुंबई, पुणे, गुजरात, कोलकाता, दिल्ली, सूरत जैसे प्रमुख स्थलों के यात्रियों को भी टिकट बुक करने में काफी समस्याएं हो रही हैं।
    विकास मंच अध्यक्ष आदिल हुसैन ने कहा कि इस सुविधा को बहाल करने से न केवल आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि स्थानीय प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत होगा। रेलवे टिकट आरक्षण काउंटर को दोबारा शुरू करने से क्षेत्र के मजदूर वर्ग और यात्रियों की जीवनशैली को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। क्षेत्रीय जनता ने इस मांग को लेकर प्रशासन से जल्द सकारात्मक कदम उठाने की अपील किया। मंडल अधीक्षक डाकघर और रेलवे प्रशासन से अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर ध्यान देते हुए सुविधा बहाल करने का प्रयास करें।

    मिलेगी और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

    ——इनसेट——
    जनपद की तीसरी शक्ति रसोई
    गोण्डा में शक्ति रसोई की यह तीसरी इकाई होगी। इससे पहले लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज परिसर और कलेक्ट्रेट परिसर में भी इसकी शुरुआत हो चुकी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अपर आयुक्त ने मीट फैक्ट्री में दोबारा की जाँच

    अपर आयुक्त ने मीट फैक्ट्री में दोबारा की जाँच

    अपर आयुक्त ने मीट फैक्ट्री में दोबारा की जाँच

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। सहारनपुर अपर आयुक्त ने मीट फैक्ट्री की दोबारा जाँच की। जांच पड़ताल के दौरान अपर आयुक्त को पूरे मानक नहीं मिले। संचालक को फटकार लगाई। अपर आयुक्त के निर्देश पर लिया गया नल व नाले के पानी का सैंपल। इस दौरान मीट फैक्ट्री से फैली दुर्गंध एवं वायु प्रदूषण की शिकायतकर्ता धनी कश्यप निवासी मौहल्ला दरबारखुर्द रेतेवाला भी टीम के साथ मौक़े पर मौजूद रहे। बता दें कि सोमवार को अपर आयुक्त रमेश यादव टीम के साथ नगर के कांधला रोड पर स्थित संचालित में मीम एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (मीट फैक्ट्री) में दोबारा जाँच के लिए पहुँचे। इस दौरान शिकायतकर्ता धनी कश्यप भी मौहल्लावासियों के साथ वहां मौजूद रहे। अपर आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मीट फैक्ट्री के पीछे बने मकान में लगे नालों के पानी का सैंपल लेने के निर्देश दिए साथ ही मीट फैक्ट्री के लगे पाइपों के कारण घरों में आई सीलन को भी देखा। इसके बाद अपर आयुक्त ने मीट फैक्ट्री के बाहर बने नाले में बाहरी पानी का सैंपल लेने के निर्देश टीम को दिए। टीम द्वारा घरों के नलकों एवं नालों के पानी का सैंपल जांच हेतु लिया गया। इसके बाद अपर आयुक्त ने मीट फैक्ट्री के अंदर पहुंचकर मानकों की जांच की। इस दौरान अपर आयुक्त ने मीट फैक्ट्री के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा की जानकारी हासिल कर फैक्ट्री संचालक को सीसीटीवी कैमरा का डाटा पेन ड्राइव में कर कर देने को भी कहा। इसके अलावा अपर आयुक्त ने मीट फैक्ट्री द्वारा वेस्ट डालने वही जगह पर पहुंच कर फैक्ट्री से आने वाले पानी की जांच पड़ताल की तो फैक्ट्री से जमीन में आने वाली नली सुखी मिली। माय फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों ने अपर आयुक्त से कहा कि यहां पर हमारा सांस लेना दूबर हो गया है। फैक्ट्री के कारण हमारे नालों का पानी भी खराब हो चुका है जिससे यहां के लोगों को काला पीलिया समेत अन्य गंभीर बीमारी हो रही हैं और अब तो फैक्ट्री के नजदीक बने मकानों में फैक्ट्री के लगे पाइप की वजह से सीलन आने के कारण मकान की हालत भी जर्जर होती नजर आ रही है। फैक्ट्री में हड्डियां गलाई जाती है जिस कारण चिमनी से। निकलने वाले धुंए से वायु प्रदूषण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जांच के दौरान फैक्ट्री में इतनी दुर्गंध थी कि बिना मास्क लगाए सांस तक नहीं ली जा रही थी। अधिकारियों को भी लगाने पड़े मास्क। अपर आयुक्त के निर्देश पर लिए गए सैंपलों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। वही फैक्ट्री में फैली दुर्गंध और सीसीटीवी कैमरे को लेकर अपर आयुक्त ने फैक्ट्री संचालक पर नाराजगी जताई। जांच के दौरान अपर आयुक्त ने मीट फैक्ट्री में कार्य कर रहे डॉक्टर से भी पशुओं से संबंधित जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव, पशु मुख्य चिकित्साधिकारी शामली, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मुजफ्फरनगर व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे।

    ——इनसेट——
    घर में लगे नल के पानी का लिया गया सैम्पल
    जाँच के दौरान अपर आयुक्त के निर्देश मीट फैक्ट्री के पीछे गली में स्थित हनीफ के मकान में लगे नल के पानी का सैंपल लिया गया। सैम्पल के दौरन नल से निकलने वाले पानी का रंग हल्का लाल दिखाई दे रहा था। जिसके बाद सैम्पल को जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है।

    ——इनसेट——
    मकान में आई सीलन को देख नाराज हुए अपर आयुक्त
    मीट फैक्ट्री के लगे पानी के पाइपों के कारण इंतजार के मकान में आई सीलन को देख अपर आयुक्त ने जताई नाराजगी। उन्होंने मकान की छत पर पहुंचकर फैक्ट्री में लगे पाईपों को देखा। मकान में सीलन आने के कारण मकान की हालत जर्जर हो रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ किया ब्रीफिंग

    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ किया ब्रीफिंग

    कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ किया ब्रीफिंग

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बरकरार रखने एवं अपराध पर अंकुश लगाए जाने के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस फोर्स के साथ में ब्रीफिंग किया। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास की कड़ी को मजबूत बनाएं जाएं। ताकि अपराधों पर अंकुश लगाने में सफलता मिले। कोतवाली प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में मुस्तैद रहने के भी निर्देश दिए। रविवार को कोतवाली प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बरकरार रखने व अपराध नियंत्रण के मद्देनजर पुलिस फोर्स के साथ में ब्रीफिंग की।
    इस दौरान कोतवाली प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने क्षेत्र की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखनी है। उन्होंने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में विशेष रूप से अलर्ट रहने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी ने उपनिरीक्षकों से क्षेत्र के सक्रिय व टॉप टेन अपराधियों के बारे में भी पूछा। कहा कि सभी को उपरोक्त अपराधियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। यही नहीं, उनकी निगरानी भी सुनिश्चित करें। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि उपनिरीक्षक अपने-अपने हलके में लाइसेंसधारकों को शस्त्र लाइसेंस के सत्यापन के लिए बताएं तथा जल्द से जल्द उनका सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के साथ पुलिस बेहतर व्यवहार अपनाएं, जिससे जनता में विश्वास कायम हो। कोतवाली प्रभारी ने क्षेत्र में गणमान्य लोगों से समन्वय स्थापित कर अपराधों पर अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कस्बे की किला गेट चौकी प्रभारी एसआई आनंद कुमार, इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई संदीप कालखंडे, एसआई सतीश प्रकाश आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • दभेड़ी खुर्द में सहकारी समिति व को-ऑपरेटिव बैंक शाखा की मांग

    दभेड़ी खुर्द में सहकारी समिति व को-ऑपरेटिव बैंक शाखा की मांग

    दभेड़ी खुर्द में सहकारी समिति व को-ऑपरेटिव बैंक शाखा की मांग

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। दभेड़ी खुर्द में किसान नेता के आवास पर खादर क्षेत्र के किसानों व गणमान्य लोगों की बैठक हुई जहां क्षेत्र के किसानों की सुविधा के मद्देनजर गांव में सेवा सहकारी समिति व को-ऑपरेटिव बैंक शाखा स्थापित कराए जाने की मांग की गई।
    रविवार को क्षेत्र के गांव दभेड़ी खुर्द में भारतीय किसान यूनियन(राजनैतिक) के कैराना ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी असजद के आवास पर बैठक हुई जहां खदर क्षेत्र के मंडावर, बसेडा, अकबरपुर सुनहेटी, बरनावी, पठेड़, मुकुंदपुर खेड़ी आदि गांवों से किसानों व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर चिंतन-मनन करते हुए उनके निस्तारण पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा शासन-प्रशासन से क्षेत्र के किसानों की सुविधा के मद्देनजर गांव दभेड़ी खुर्द में सेवा सहकारी समिति तथा को-ऑपरेटिव बैंक शाखा स्थापित कराए जाने की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता मास्टर भूरा एवं संचालन मुस्तकीम मल्लाह ने किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अय्यूब जंग, दाऊद प्रधान, असजद चौधरी, आमिर अली, तसव्वर अली, वसीम चौधरी, बाबर प्रधान, फाजिल, विक्रम, दिलशाद, कौशर, मुस्सर, अब्बास, जमील आदि लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मवी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

    मवी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

    मवी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। शुक्रवार को गांव मवी के सचिवालय भवन में मां भगवती जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान मित्रसेन व समिति अध्यक्ष धर्मवीर सिंह उर्फ भगत जी द्वारा किया गया। दर्जनों लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल गोयल ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान करीब 15 लोगों को मोतियाबिंद की पुष्टि हुई जिनका ऑपरेशन आगामी दिनों में देहरादून में नि:शुल्क किया जाएगा। शिविर में जांच हेतु पहुंचे मरीजों को निःशुल्क दवाई भी वितरित की गई। वहीं चिकित्सकों ने ग्रामीणों को नेत्र सम्बन्धी बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक किया। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, मनोज कुमार, देवेन्द्र कुमार, विपिन राठी, दीपेंद्र कुमार, राहुल कुमार, लोकेंद्र कुमार, सोनू कुमार, नरेश कुमार आदि का प्रशंसनीय योगदान रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • विद्यालय में इस्तेमाल हो रही खाद्य सामग्री को जांचा

    विद्यालय में इस्तेमाल हो रही खाद्य सामग्री को जांचा

    विद्यालय में इस्तेमाल हो रही खाद्य सामग्री को जांचा

    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनंत कुमार शुक्रवार को कस्बे के प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में पहुंचे जहां उन्होंने विद्यालय में छात्र-छात्राओं के भोजन हेतु इस्तेमाल की जा रही खाद्य सामग्री की जांच की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की रसोई में उपयोग होने वाले मसाले, तेल, घी, दालें आदि को गहनता से जांचा परखा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बच्चों से खाने और फलों के वितरण के सम्बंध में भी जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को खाना खाने से पहले हाथ धोने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डिब्बा बंद खाद्य सामग्री को खरीदने से पूर्व उस पर अंकित एक्सपायरी डेट को ध्यान से देखने को कहा। उन्होंने विद्यालय में बच्चों के लिए इस्तेमाल की जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राकेश सैनी सहित स्कूल का समस्तस्टाफ उपस्थित रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • माँ-बेटे से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, 4 गिरफ्तार

    माँ-बेटे से मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, 4 गिरफ्तार

    सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था मारपीट की घटना का वीडियो
    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। चार दिन पूर्व कस्बे के बाजार में खरीदारी करने आये युवक व उसकी माँ के साथ में मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।  विगत 24 अगस्त को कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव कण्डेला निवासी सन्नी कुमार अपनी माँ के साथ में बाजार में घरेलू सामान खरीदने के लिए आया था। इसी दौरान दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद कुछ लोगो ने उसके साथ में मारपीट कर दी थी। आरोपियों ने युवक के साथ आई उसकी माँ के साथ भी मारपीट की थी। मंगलवार को मामले का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों सागर, सुरेन्द्र, वाजिद व आकाश का शांति भंग होने की आशंका चलते चालान करके उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

    ——इनसेट——
    गुर्जर समाज के युवाओं ने जताया था आक्रोश
    घटना को लेकर गुर्जर समाज के युवाओं में गहरा आक्रोश बना हुआ था। मंगलवार को गांव कण्डेला से गुर्जर समाज के दर्जनों युवाओं ने कलस्यान चौपाल पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया था। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही न करने के भी आरोप लगाए थे। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही न होने पर उच्चाधिकारियों के पास मामले को ले जाने की चेतावनी दी थी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • किशोर की हत्या कर शव खेत में फेंका

    किशोर की हत्या कर शव खेत में फेंका

    किशोर की हत्या कर शव खेत में फेंका

    दो दिन पूर्व ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था मृतक
    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। दो दिन पूर्व घर से लापता हुए किशोर का शव नंगलाराई के जंगल में ईंख के खेत में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की तहरीर दी है। एक दिन पूर्व मृतक किशोर की ई-रिक्शा रामड़ा रोड पर स्थित ईंख के खेत में खड़ी मिली थी। बुधवार को कोतवाली पुलिस को गांव नंगलाराई के जंगल में स्थित सिकन्दर निवासी मोहम्मदपुर राई के ईंख के खेत में एक किशोर का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कसाना पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बाद में मृतक की शिनाख्त समीर(16) पुत्र सलीम उर्फ काला निवासी मोहल्ला खैलकलां कस्बा कैराना के रूप में हुई। मृतक किशोर विगत सोमवार से घर से लापता था। मामले की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कैराना अमरदीप मौर्य ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी हासिल की। इस दौरान फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की तहरीर दी है। वहीं सीओ ने बताया कि नंगलाराई के जंगल में स्थित ईंख के खेत से एक शव बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त कस्बे के मोहल्ला खैलकलां निवासी समीर के रूप में हुई है। मृतक दो दिन से घर से लापता था। बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ फूटा गुस्सा, धरने पर बैठे पत्रकार

    पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ फूटा गुस्सा, धरने पर बैठे पत्रकार

    पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ फूटा गुस्सा, धरने पर बैठे पत्रकार

    13 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
    एक सप्ताह में नहीं हुई सुनवाई तो लखनऊ कूच करेंगे पत्रकार
    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    शामली। जनपद में पत्रकारों के खिलाफ झूठी तहरीर, मुकदमे एवं उत्पीड़न को लेकर पत्रकारों का आक्रोश फूट गया। जिसके चलते जनपद के पत्रकारों ने शामली कलेक्ट्रेट में धरने का आयोजन किया एवं 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला अधिकारी के नाम सौंपा। पत्रकारों के धरने को विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं कई राजनीतिक पार्टी के लोगों ने भी समर्थन दिया। ज्ञापन लेने के लिए धरना स्थल पर एडीएम शामली पहुंचे समाधान का आश्वासन दिया। पत्रकारों ने एक सप्ताह में सुनवाई न होने पर लखनऊ कूच करने की भी चेतावनी दी। शामली जनपद में पत्रकारों के खिलाफ झूठी तहरीर, मुकदमे, झूठी नामजदगी एवं स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत से फर्जी शिकायत बाजी का आक्रोश जनपद के पत्रकारों का फूट गया। जिसके चलते शामली कलेक्ट्रेट में बुधवार को जनपद के पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना शुरू होने के बाद दर्जनों सामाजिक संगठन कई राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि एवं आम नागरिक भी धरने में पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों को समर्थन देते हुए पत्रकारों के उत्पीड़न को बर्दाश्त न करने की बात कही और कहा कि अगर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को ही धरने पर बैठना पड़ जाता है तो यह शामली के लिए शर्म की बात है। धरना प्रदर्शन के दौरान जनपद एवं गांव देहात के पत्रकारों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए कई मुद्दों को प्रशासन के सामने रखा। जिनमें से थानाभवन में दो पक्षों की लड़ाई में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में थानाभवन पत्रकार फ़रमान व उसके भाई के खिलाफ हत्या जैसे मामले में नामजदगी एवं कई माह बीत जाने पर भी मुकदमे में नाम नहीं हटाए जाने की मांग, कांधला निवासी पत्रकार फुरकान जंग के खिलाफ एक महिला एवं उसके पति द्वारा झूठी एनसीआर दर्ज कराए जाने में निस्तारण एवं पत्रकार के खिलाफ झूठा प्रार्थना पत्र देने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज व थाना भवन में स्थित प्राइवेट अस्पताल में सिसौली की महिला सलमा के पेट में तौलिया छोड़ने के मामले में ऑपरेशन की लापरवाही एवं शिकायत के बाद कोई भी कार्रवाई न होने के करण पीड़ित परिवार द्वारा फैसले के बाद अस्पताल संचालक द्वारा झूठ मनगढ़ंत आरोप लगाकर कई पत्रकारों के खिलाफ पुलिस एवं अन्य कई जगहों पर शिकायती पत्र देकर षड्यंत्र रचकर झूठा मुकदमा दर्ज करने के प्रयास सहित कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ अभद्रता एवं बदतमीजी दबंगई करने वालों के खिलाफ करवाई व समय से पत्रकारों को खबर के बाद आधिकारिक वर्जन एवं पत्रकारों के खिलाफ शिकायती पत्र को लेकर एक एसआईटी गठित हो जिसमें अधिकारी एवं पत्रकार लोग शामिल किए जाएं बिना जांच के मुकदमे दर्ज न हो अगर पत्रकार से संबंधित मामले सामने आते हैं तो सप्ताह के अंदर मामलों का निस्तारण हो जैसी कई अन्य पत्रकारों से संबंधित 13 सूत्रीय मांगों को ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी के नाम एडीएम शामली संतोष कुमार को सौंपा गया। एडीएम शामली संतोष कुमार ने पत्रकारों की सभी मांगों का निस्तारण का आश्वासन दिया एवं अस्पताल के खिलाफ चल रही जांच में अनियमित्ताओं को लेकर भी कार्रवाई की बात कही। जिस पर पत्रकारों ने धरना समाप्त करते हुए कहा कि अगर एक सप्ताह में मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो पत्रकार यहां से लखनऊ कूच करेंगे और लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन करेंगे। शामली की जिला कांग्रेस कमेटी, सपा पार्टी के नेता शेर सिंह राणा भी धरना स्थल पर पहुंचे उन्होंने भी पत्रकारों की आवाज बुलंद करने का काम किया। दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर संघर्ष समिति, युवा एकता सेवा समिति, भाजपा सभासद विशाल उर्फ कन्हैया सैनी, राष्ट्रीय सैनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष केपी सैनी, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन, थानाभवन सभासद एवं अधिवक्ता अंशुल गर्ग, थाना भवन अधिवक्ता पवन कुमार सैनी, कैराना प्रेस क्लब, कांधला प्रेस क्लब, झिंझाना प्रेस क्लब, ऊन प्रेस क्लब, जलालाबाद प्रेस क्लब, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन, बाबरी प्रेस क्लब सहित दर्जनों संगठनों ने पत्रकारों के धरने का समर्थन किया। इस अवसर पर सुशील पांचाल अवनीश कुमार शर्मा, दीपांशु मिगलानी,श्रवण सैनी, फरमान अली, तुषार कंबोज, परवेज शाह,श्रवण शर्मा,वरुण पंवार, शाहनवाज राणा, इस्तकार भाटी, फुरकान जंग, साजिद खान, संजय वर्मा, मंजू सिंह, प्रताप राठौर, सूरज चौधरी, अमित शर्मा,अमित तरार, अवधेश गर्ग, शादाब राव, विनोद चौहान, आरिफ अली, मेहरबान अली, रोहित बालियान, पंकज मलिक, सत्येंद्र राणा, फैसल मलिक, राजेश सैनी, दीपक वर्मा, सन्नी गर्ग, दीपक कश्यप, रवि सुलानिया रवि जागलान, फैसल उस्मानी, खालिद, डॉक्टर करणपाल अभय शर्मा, अविनाश शर्मा,मनोज कुमार,राहुल शर्मा,श्लेक चंद वर्मा, दीपक शर्मा, पंकज जैन, विनय बालियान, ऋषिपाल, एकता युवा सेवा समिति से जयभगवान,परवेज आलम, नासिर अली,आरती शर्मा, वासु, शमीम, अंकित भारद्वाज, अनिरुद्ध शर्मा, विशाल, कैराना से वरिष्ठ पत्रकार सलीम फ़ारुकी, दीपक बालान सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

    मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

    मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

    कैराना, शामली। भारतीय कश्यप समाज सेवा समिति के तत्वाधान में 11 वा प्रतिभा अलंकरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर उत्साहवर्धन किया गया। रविवार नगर के सिद्ध प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय युवा कश्यप समाज सेवा समिति के तत्वाधान में 11वां प्रतिभा अलंकरण समारोह के अवसर पर 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन तेजवीर कश्यप ने किया व कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर श्रीपाल द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अजय कश्यप खण्ड विकास अधिकारी रहे। वही विशिष्ट अतिथि श्रीमती कंचन कश्यप महिला आयोग (उत्तराखण्ड) मौजूद रही। वह मुख्य अतिथि ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुचें छात्राओं ने प्रश्नों के उत्तर भारी उत्साह के साथ दिए मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में कहा कि छात्राओ देश की रीड है और जब छात्र उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे तभी समाज में देश का विकास संभव है और शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है। प्रतिभाशाली छात्राओं को गहन अध्ययन करके अपने माता-पिता व गुरुओं का नाम रोशन करना चाहिए। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों ने सभा को संबोधित करते हुए। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही आयोजित कार्यक्रम में शहीद सत्येंद्र कश्यप निवासी किवाना को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर बलराम, श्रीमती रेखा चौहान, श्रीमती नीलम प्रोफेसर, श्रीमती सरिता कश्यप, प्रीतम सिंह प्रीतम कवि, डॉ. संदीप कश्यप प्रोफेसर, कृष्ण पाल कश्यप, डॉ. सुदीप कश्यप, संदीप कश्यप, सत्य प्रकाश, मुकुल कश्यप, अनिल कश्यप, घासीराम कश्यप, सुरेंद्र कश्यप सिंह, चंदकी राम कश्यप, डॉ. श्रीपाल कश्यप, संजीव कश्यप, संजय कश्यप, संजीव, रणवीर सिंह कश्यप, कृष्ण पाल सिंह कश्यप, रवि कश्यप, गौरव कश्यप, मोहन लाल कश्यप, राम मेहर कश्यप, अरविंद कश्यप आदि लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • किसानों के कर्ज माफ करे केन्द्र सरकार: भानु

    किसानों के कर्ज माफ करे केन्द्र सरकार: भानु

    किसानों के कर्ज माफ करे केन्द्र सरकार: भानु
    संगठन विस्तार के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे किसान नेता

    कैराना, शामली। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार से किसानों के कर्ज व नलकूपों के बिल माफ करने की मांग की है। उन्होंने 11 सितंबर तक मांगे पूरी न होने पर लखनऊ में आंदोलन की घोषणा किये जाने की चेतावनी दी है। रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह क्षेत्र के गांव रामड़ा में पहुंचे। जहां पर उन्होंने संगठन विस्तार हेतु आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान गांव रामड़ा के महताब जंग को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा नासिर को प्रदेश महासचिव, सादा को युवा मंडल अध्यक्ष, आदिल को युवा जिलाध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम के पश्चात ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने देश भर में संगठन विस्तार की मुहिम शुरू की है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा। कहा कि केंद्र की सत्ता में आने से पूर्व प्रधानमंत्री ने देश की जनता के सामने किसानों के कर्ज माफ करने, काला धन वापिस लाने, किसानों की आय दोगुनी करने तथा किसान आयोग का गठन करने की बात कही थी, लेकिन उनके द्वारा कही गई कोई भी बात आज तक पूरी नही हुई। वह सरकार से किसान आयोग का गठन करने, किसानों के कर्ज माफ करने तथा किसान आयोग को फसलों के दाम तय करने का अधिकार दिए जाने की मांग करते है। आगे कहा कि किसान की दुर्घटना में मौत होने पर सरकार मृतक आश्रित को एक करोड़ रुपये दे। देश की आंतरिक सुरक्षा में लगे जवानों की शहादत पर उनके परिवार को दो करोड़ रुपये दिए जाए। मीडिया लोकतंत्र का चतुर्थ स्तम्भ है। मीडियाकर्मियों के घायल होने पर दो करोड़ तथा मृत्यु पर उनके परिवार को चार करोड़ रुपये दिए जाए। देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के परिवारों को पांच करोड़ रुपये दिए जाए। क्योंकि देश के जवानों की मुस्तैदी के चलते ही हम लोग चैन की सांस ले पा रहे है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न से लेकर फलों तक के उत्पादन में सिंचाई की आवश्यकता होती है। इसलिए किसानों की बिजली के बिल भी सरकार माफ करें। ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यदि आगामी 11 सितंबर तक उनकी ये मांगे पूरी नही हुई तो वह गन्ना संस्थान लखनऊ में आगे के आंदोलन की घोषणा करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री कुंवर शक्ति सिंह, शामली जिलाध्यक्ष अनूप चौधरी, वैसर तोमर, रमेश प्रधान आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • झाड़खेड़ी में अधिवक्ता समेत दो लोगों के घरों पर चोरों का धावा

    झाड़खेड़ी में अधिवक्ता समेत दो लोगों के घरों पर चोरों का धावा

    झाड़खेड़ी में अधिवक्ता समेत दो लोगों के घरों पर चोरों का धावा
    लाइसेंसी बन्दूक, लाखों रूपये के सोने-चांदी के जेवरात व हजारों रूपये की नकदी समेट ले गये चोर
    तेजस टूडे ब्यूरो
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने गांव झाड़खेड़ी में अधिवक्ता समेत दो लोगों के घरों पर धावा बोलकर लाइसेंसी बंदूक, लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली। सूचना मिलने पर सीओ व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की है। चोरी की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोर गांव झाड़खेड़ी में एडवोकेट अवधेश सैनी के मकान के अंदर दाखिल हुए जहां चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर जाते समय लाइसेंसी बंदूक भी उठा ले गए। घटना के वक्त अवधेश परिवार के अन्य लोगों के साथ में मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सोए हुए थे। सुबह करीब 4 बजे उनकी पत्नी नीचे आई तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने अपने पति को जगाकर घटना के बारे में बताया।
    मामले की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई जिस पर क्षेत्र में पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ अमरदीप मौर्य, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह कसाना व तीतरवाडा चौकी प्रभारी एसआई अमरदीप सिंह पुलिस टीम के साथ में मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने घटनास्थल की गहन जांच-पड़ताल की। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत करके घटना के बारे में जानकारी हासिल की। बाद में फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य जुटये।
    बताया जा रहा है कि चोरी की घटना को अंजाम देने के पश्चात चोर पास में स्थित ईख के खेत से होकर फरार हो गए। पुलिस को ईख के खेत से चोरों द्वारा चुराए गए आभूषणों के खाली डिब्बे पड़े मिले है। अवधेश सैनी ने करीब 40-42 तोले सोने व दो किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी होने की बात कही है। वहीं चोरों ने गांव निवासी फारुख के घर से भी संदूक का ताला तोड़कर बीस हजार रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर लिये। उधर सीओ कैराना का कहना है कि अज्ञात चोरों ने गांव झाड़खेड़ी के दो घरों में नकब लगाकर सोने-चांदी के कुछ आभूषण, एक लाइसेंसी बंदूक व नकदी चोरी की है। घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की गई। तहरीर प्राप्त करके मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जायेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • समाधान दिवस में आयी मात्र 4 शिकायत

    समाधान दिवस में आयी मात्र 4 शिकायत

    समाधान दिवस में आयी मात्र 4 शिकायत

    झिंझाना, शामली। समाधान दिवस में मात्र 4 शिकायत आई जिनमें दो शिकायतों का निस्तारण के लिए टीम को मौके पर भेजा गया। थाना समाधान दिवस थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह तथा नायब तहसीलदार ऊन की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें तहसीलदार ऊन ने समाधान दिवस में आए सभी कर्मचारियों को तत्परता से समस्याओं का निस्तारण करने को कहा। दो शिकायत पर तहसीलदार ने अलग-अलग टीम को मौके पर भेजकर तुरंत निस्तारण करने के आदेश दिये। इस मौके पर थाना समाधान दिवस से संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी—डण्डे

    बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी—डण्डे

    बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच चले लाठी—डण्डे

    कांधला, शामली। स्थानीय कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खुनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक—दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है। मालूम हो कि कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी साजिद और रईस दोनों पड़ोसी हैं। दोनों के बच्चे कस्बे के एक कॉलेज में पढ़ाई करने के लिए जाते हैं। दोनों के बच्चों के बीच मामूली विवाद हो गया। दोनों बच्चों ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दोनों पक्ष एक—दूसरे के आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे एवं धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष से साहिल अमन व अरमान घायल हो गये जबकि दूसरे पक्ष से सोयाब, फैसल व ज़ैद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए घायलों का उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक—दूसरे के विरुद्ध आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • स्वास्थ्य संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

    स्वास्थ्य संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

    स्वास्थ्य संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

    कैराना, शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात संविदाकर्मियों ने विभिन्न मांगे पूरी न होने के विरोध में कार्य के दौरान बाजू पर काली पट्टी बांधकर आक्रोश व्यक्त किया। स्वास्थ्यकर्मियों का विरोध-प्रदर्शन आगामी करीब दो सप्ताह तक विभिन्न तरीकों से जारी रहेगा। शुक्रवार को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य संविदाकर्मी कार्य के दौरान बाजू पर काली पट्टी बांधे नजर आए। उन्होंने उत्तर-प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर आक्रोश व्यक्त किया। सीएचसी पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर तैनात जिला संगठन मंत्री अतुल गर्ग ने बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी समस्याओं एवं मांगों के सम्बंध में विगत 15 जुलाई को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर वार्ता हेतु अनुरोध किया था परन्तु एक सप्ताह का समय बीत जाने के बावजूद पत्र पर कोई संज्ञान नही लिया गया जिससे प्रदेश की स्वास्थ्य इकाइयों पर तैनात करीब 1.5 लाख संविदाकर्मियों में काफी रोष व्याप्त है। संगठन की ओर से सरकार के सम्मुख अपनी प्रमुख दस मांगे रखी गई है जिसमें म्यूचुअल एवं रिक्त पदों पर गैरजनपद स्थानांतरण के लिए अनुमोदन एवं संविदा कर्मचारियों हेतु प्रत्येक वर्ष स्वयं के अनुरोध पर स्थानांतरण नीति का लागू किया जाना, अतिरिक्त 03 फीसदी प्राप्त बजट से वेतन विसंगति का निस्तारण कर वेतन वृद्धि, संविदाकर्मियों हेतु ईपीएफ, ग्रेड-पे व डीए का निर्धारण, नियमित पदों के सापेक्ष होने वाली भर्ती प्रक्रिया में संविदाकर्मियों को वरीयता तथा जिला व ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन इकाई में कार्यरत प्रबंधकों एवं स्टाफ की वेतन विसंगति का निस्तारण आदि शामिल है। मांगे पूरी न होने से आक्रोशित स्वास्थ्य संविदाकर्मियों ने 26 जुलाई से अपना विरोध व्यक्त करना शुरू किया है जो आगामी 7 अगस्त तक विभिन्न तरीकों से जारी रहेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • डीएम-एसपी ने कांवड़ सेवा शिविर का किया शुभारम्भ

    डीएम-एसपी ने कांवड़ सेवा शिविर का किया शुभारम्भ

    डीएम-एसपी ने कांवड़ सेवा शिविर का किया शुभारम्भ

    कैराना, शामली। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कस्बे के शामली रोड पर स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में लगने वाले कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर भगवान शिव की भव्य आरती का भी आयोजन किया गया। वहीं, शिविर आयोजकों द्वारा अधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी रवींद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज में पहुंचे जहां पर उन्होंने विधि-विधान के साथ कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया। देवाधिदेव महादेव भगवान शिव की भव्य आरती की गई जिसमें अधिकारियों के साथ शिविर संचालकों तथा शिवभक्त कांवड़ियों ने भी भाग लिया। वहीं कांवड़ सेवा शिविर संचालकों की ओर से अधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात अधिकारियों ने कांवड़ सेवा शिविर में शिवभक्तों के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस दौरान एडीएम संतोष सिंह, एसडीएम स्वप्निल यादव, सीओ अमरदीप मौर्य के अलावा भाजपा नेता अनिल चौहान, व्यापारी नेता विपुल जैन, सभासद शगुन मित्तल एडवोकेट, अभिषेक गोयल, आशीष गर्ग उर्फ आशु, आलोक गर्ग आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कांवड़ मार्ग के निरीक्षण पर निकले जिलाधिकारी

    कांवड़ मार्ग के निरीक्षण पर निकले जिलाधिकारी

    कांवड़ मार्ग के निरीक्षण पर निकले जिलाधिकारी

    कैराना, शामली। 4 दिन पूर्व शुरू हुई श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी के मद्देनजर डीएम ने यूपी-हरियाणा बॉर्डर तक कांवड़ मार्ग का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार को जिलाधिकारी रवींद्र सिंह कांवड़ मार्ग के निरीक्षण पर पहुंचे जहां उन्होंने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई की स्थिति को परखा गया। डीएम कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए यूपी-हरियाणा सीमा पर पहुंचे जहां उन्होंने यमुना घाट पर कांवड़ियों के स्नान के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी की। डीएम ने यमुना घाट पर एनजीओ द्वारा शिवभक्तों के लिए लगाए गए चिकित्सा शिविर में उपलब्ध दवाइयों के बारे में भी पूछा। उन्होंने कांवड़ मार्ग की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी की। डीएम ने यमुना ब्रिज पुलिस चौकी में मॉनिटरिंग के लिए लगाई गई एलसीडी को काफी छोटी बताया। उन्होंने इसे तुरंत बदलने के निर्देश दिए। डीएम ने महिला श्रद्धालुओं के लिए यमुना किनारे बनाए गए चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी देखी। साथ ही कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस वर्ष भी काफी कांवड़ियों के क्षेत्र से आवागमन की उम्मीद है जिसे लेकर सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता में है। इस दौरान एसडीएम स्वप्निल यादव, बीडीओ कैराना का अतिरिक्त प्रभार देख रहे सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • एआरटीओ ने सीज किया रेत का ओवरलोड डम्पर, मचा हड़कम्प

    एआरटीओ ने सीज किया रेत का ओवरलोड डम्पर, मचा हड़कम्प

    एआरटीओ ने सीज किया रेत का ओवरलोड डम्पर, मचा हड़कम्प

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। आखिरकार जिले के परिवहन विभाग ने नींद से जागते हुए सड़कों पर दौड़ रहे रेत के ओवरलोड डंपरों के विरुद्ध कार्यवाही शुरू कर दी है। एआरटीओ ने कैराना पहुंचकर रेत से भरे एक ओवरलोड डंपर को सीज कर दिया। विभाग की कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को संभागीय परिवहन अधिकारी शामली रोहित राजपूत टीम के साथ में कैराना पहुंचे जहां उन्होंने नेशनल हाइवे पर स्थित रामड़ा बाईपास के निकट रेत से भरे एक डंपर को रोक लिया। डंपर का वजन कराने पर उसमें निर्धारित मानकों से करीब बीस टन रेत अधिक मिला जिसके बाद एआरटीओ ने डंपर को सीज करके बॉर्डर पर स्थित यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया। परिवहन विभाग की कार्यवाही से रेत के ओवरलोड डंपरों में हड़कंप मचा है। वहीं एआरटीओ का कहना है कि रेत के डंपर को ओवरलोडिंग व नंबर प्लेट न होने के चलते सीज किया गया है। ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।
    एआरटीओ की कार्यवाही, ऊंट के मुंह में जीरा
    बुधवार को संभागीय परिवहन अधिकारी ने कैराना पहुंचकर रेत से भरे एक ओवरलोड डंपर को सीज करके अपने कर्तव्य की इतिश्री कर दी जबकि सड़कों पर रेत से भरे दर्जनों ओवरलोड डंपर और ट्रक बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे है जो सड़क पर चलने वाले आम लोगो को मौत बांट रहे है। घटना को अंजाम देने के बाद ये ट्रक आसानी से फरार हो जाते है। विगत मंगलवार को ऊँचागांव में भी रेत के ट्रक ने पूजा करके अपने घर लौट रहे एक ग्रामीण को टक्कर मारकर मौत की नींद सुला दिया था। घटना को अंजाम देने वाले ट्रक पर भी नंबर प्लेट नहीं लगी थी। ऊँचागांव की घटना तो बानगी मात्र है। कस्बे में आये दिन रेत के ओवरलोड वाहनों से हादसे होते रहते हैं लेकिन हुक्मरानों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। ओवरलोड डंपर के विरुद्ध एआरटीओ की कार्यवाही ऊंट के मुंह में जीरे के समान है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

    जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

    जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 16 जून को मुस्तफा निवासी ग्राम गंदराऊ ने कोतवाली कैराना पर कुछ लोगों के खिलाफ अपने भाई जुबैर के साथ में गाली-गलौज व मारपीट करके जानलेवा हमला करने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने घटना में शामिल अफसरुन निवासी ग्राम गंदराऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ऊंचागांव में ट्रक ने ग्रामीण को मारी टक्कर, हुई मौत

    ऊंचागांव में ट्रक ने ग्रामीण को मारी टक्कर, हुई मौत

    ऊंचागांव में ट्रक ने ग्रामीण को मारी टक्कर, हुई मौत

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। ऊँचागांव में मंदिर में पूजा-अर्चना करके सड़क मार्ग से पैदल अपने घर जा रहे ग्रामीण को रेत के ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक ग्रामीण के परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को क्षेत्र के ऊँचागांव निवासी विनोद शर्मा उर्फ प्रमोद (58) पुत्र टेकचंद प्रातः करीब 6 बजे कांधला मार्ग पर बने मानव चेतना केंद्र में पूजा-अर्चना करने के बाद पैदल अपने घर वापिस जा रहा था। बताया गया है कि वह मानव चेतना केंद्र से मुश्किल से पचास मीटर ही चल पाया होगा, तभी कांधला की ओर से आये एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे ग्रामीण को टक्कर मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल को उपचार के लिए शामली के निजी अस्पताल में ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद, परिजन मृतक के शव को घर ले आये। मामले की सूचना मिलने पर तीतरवाड़ा चौकी प्रभारी एसआई अमरदीप सिंह पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे तथा मृतक के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ग्रामीण दो विवाहित बेटों के पिता बताया गया है। गांव के बस स्टैंड के निकट ही मृतक की रोड़ी-बदरपुर की दुकान बताई गई है। हादसे से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं चौकी प्रभारी ने बताया कि रेत ढोने के कार्य में लगे एक ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के बेटे गौरव की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    ग्रामीणों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
    प्रातः करीब 6 बजे घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने गांव के बस स्टॉप के सामने स्थित पेट्रोल पंप व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से घटना को अंजाम देने वाले ट्रक की शिनाख्त कर ली थी। मृतक ग्रामीण का मकान भी कैराना-कांधला मार्ग पर ही स्थित है। बताया गया है कि ग्रामीण को मौत की नींद सुलाने वाला ट्रक दोपहर के समय रेत भरकर ऊँचागांव से होकर फिर से कांधला जा रहा था। वहीं, मृतक के परिजनों एवं शोक व्यक्त करने घर पर आए हुए ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पहचान लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रक का पीछा करके उसे गांव आल्दी के सामने पहुंचकर पकड़ लिया। बाद में आरोपी चालक को ट्रक समेत पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया गया है कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया ट्रक यमुना खादर क्षेत्र के किसी खनन पॉइंट पर रेत ढोने के कार्य में लगा है।
    सड़कों पर यमदूत बनकर दौड़ रहे रेत के ट्रक और डम्पर
    रेत के ओवरलोड ट्रक और डंपर सड़कों पर लोगों के लिए यमदूत बनकर दौड़ रहे है। ये ट्रक आये दिन हादसे को अंजाम दे रहे है लेकिन हुक्मरान खामोश है। मंगलवार को ऊँचागांव में घटना को अंजाम देने वाले ट्रक के पीछे कोई नंबर प्लेट नही लगी है। केवल आगे नंबर प्लेट लगी है, जिस पर ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट रूप से नही लिखा हुआ है। आरटीओ विभाग और पुलिस के नुमाइंदे सब कुछ जानते हुए भी आंखे बंद किये हुए है। रेत के ये ओवरलोड ट्रक और डंपर रोजाना थानों, चौकियों और पुलिस की गाड़ियों के सामने से होकर गुजरते है, लेकिन मजाल कि कोई इन्हें छेड़ सके। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रशासन ने इन ट्रकों और डंपरों को यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाने की खुली छूट दे रखी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • हरियाणा रोडवेज बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

    हरियाणा रोडवेज बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

    हरियाणा रोडवेज बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। एक दिन पूर्व बुलेट बाइक सवार किशोर समेत तीन युवकों को मौत की नींद सुलाने वाले हरियाणा रोडवेज बस के चालक के विरुद्ध पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। विदित रहे कि विगत सोमवार को कस्बे के शामली बाईपास पर स्थित फ्लाईओवर के सामने हरियाणा रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने बुलेट बाइक पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया था, जिनमें एक 16 वर्षीय किशोर भी शामिल था। हादसे में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के पश्चात आरोपी चालक बस समेत मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के पश्चात देर रात्रि घर पहुंचे तीनों मृतकों के शवों को देखकर परिजनों में हाहाकार मच गया। बाद में तीनों मृतकों के शवों को गमगीन माहौल में निकट स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। हादसे से मृतकों के घरों एवं मोहल्लों में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के घरों पर ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना का कहना है कि सड़क दुर्घटना के मामले में मृतक युवक आसिफ के पिता सईद की तहरीर पर बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बस चालक की तलाश की जा रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • तीन नामजद समेत चार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज

    तीन नामजद समेत चार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। 23 दिन पूर्व गांव जहानपुरा में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत चार आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। विगत 02 जून को क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी सारिक पुत्र महमूद का शव कैराना मार्ग पर स्थित एक नलकूप की होदी में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी थी। मृतक युवक के पिता ने कुछ लोगो पर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। विगत सोमवार को कोतवाली पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव जहानपुरा निवासी आमिर, जावेद व सादिक तथा एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • गोवध अधिनियम समेत 3 भिन्न-भिन्न मामलों में 3 को हुआ कारावास

    गोवध अधिनियम समेत 3 भिन्न-भिन्न मामलों में 3 को हुआ कारावास

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। कोर्ट ने गोवध अधिनियम एवं अवैध हथियार बरामदगी समेत तीन अलग-अलग मामलों में आरोप सिद्ध पाए जाने पर तीन लोगो को कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। एसपी शामली अभिषेक झा ने बताया कि वर्ष-1995 में सलीम निवासी मोहल्ला छड़ियान कस्बा कैराना के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली पर गोवध अधिनियम की धारा-5/8 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। यह मामला कैराना स्थित कोर्ट में विचाराधीन था। मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी सलीम को दोषी करार देते हुए न्यायालय उठने तक के कारावास व एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। दूसरा मामला वर्ष-2023 का है। शहजाद निवासी मोहल्ला बंजारा बस्ती कस्बा कैराना के विरुद्ध स्थानीय कोतवाली पर अवैध हथियार बरामदगी के आरोप में अभियोग पंजीकृत किया गया था। यह मामला कैराना स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी शहजाद को दोषी मानते हुए जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व पांच सौ रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। तीसरा मामला वर्ष-2006 का है। मेहरबान निवासी ग्राम रामड़ा के विरुद्ध कोतवाली कैराना पर अवैध हथियार बरामदगी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। यह मामला भी कैराना स्थित न्यायालय में विचाराधीन था। मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी मेहरबान को दोषी करार देते हुए जेल में बिताई गई अवधि के कारावास व पांच सौ रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। कोर्ट ने तीनों मामलों में अर्थदंड अदा न करने पर अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

     JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • गंगा दशहरा पर यमुना स्नान को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    गंगा दशहरा पर यमुना स्नान को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    गंगा दशहरा पर यमुना स्नान को उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    यूपी-हरियाणा से हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना में लगायी आस्था की डुबकी

    सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व प्राइवेट गोताखोर रहे तैनात

    स्नान को लेकर यमुना पर डेरा डाले रहे एसडीएम व सीओ

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। गंगा दशहरा पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दोनों राज्यों से हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं एसडीएम व सीओ ने मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस फोर्स व प्राइवेट गोताखोर भी तैनात रहे। रविवार को ज्येष्ठ माह के गंगा दशहरा का पर्व बड़े ही श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान प्रातःकाल से ही बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर यूपी व हरियाणा से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे जहां श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना नदी में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दिया। वहीं यमुना किनारे लगी दुकानों पर श्रद्धालुओं ने खरीदारी भी की। उधर एसडीएम कैराना स्वप्निल यादव व सीओ अमरदीप मौर्य तथा कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने यमुना पर मौजूद रहकर स्नान के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गंगा दशहरा पर यमुना नदी पर स्नान के चलते सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस बल और प्राइवेट गोताखोर तैनात रहे। एसडीएम ने बताया कि यमुना स्नान के मद्देनजर करीब 50 पुलिसकर्मी, 10 प्राइवेट गोताखोर तथा नौकाएं मौके पर लगाई गई हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • यमुना स्नान के दौरान डूबने से 3 की हुई मौत

    यमुना स्नान के दौरान डूबने से 3 की हुई मौत

    यमुना स्नान के दौरान डूबने से 3 की हुई मौत

    मरने वालों में एक किशोर व किशोरी एवं युवती शामिल

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। गंगा दशहरा पर्व पर स्नान के लिए आये एक किशोर व किशोरी तथा युवती की यमुना में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के ही शवों को अपने साथ ले गए है। रविवार को गंगा दशहरा पर्व पर स्नेहा (13) पुत्री सुरेश निवासी ऊंटला व आशु(19) पुत्री मुल्तान सिंह निवासी कुराणा जनपद पानीपत तथा केशव (14) पुत्र रमेश निवासी जाटल रोड पानीपत अपने परिजनों के साथ में यमुना स्नान के लिए आये थे। इनमें स्नेहा व आशु आपस में मामा-फूफी की बताई गई है। स्नान के दौरान तीनों यमुना के गहरे पानी में समा गए। तीनों को डूबता देख साथ नहा रहे लोगो ने शोर मचा दिया जिस पर यमुना किनारे तैनात गोताखोरों ने यमुना में डूबी दोनों लड़कियों व किशोर को बाहर निकाला लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन बिना किसी कानूनी कार्यवाही के तीनों के शवों को अपने साथ ले गए। हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

    परिजनों का आरोप— मौके पर नहीं मिली एम्बुलेंस
    यमुना में डूबी लड़कियों के परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही के गम्भीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि प्रशासन द्वारा स्नान के लिए यमुना नदी में बैरिकेडिंग की कोई व्यवस्था नही की गई थी। न ही सिलेंडर वाले गोताखोरों को मौके पर तैनात किया गया था। परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद दोनों लड़कियों को पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया गया। यदि मौके पर एम्बुलेंस तैनात की गई होती तो शायद उनकी बेटियों को बचाया जा सकता था।

    गोताखोरों ने सैंकड़ों श्रद्धालुओं की बचायी जान
    रविवार को गंगा दशहरे पर भारी संख्या में लोगों ने यमुना पर पहुंचकर स्नान किया। पुलिस के अनुसार, स्नान के दौरान दिनभर में करीब सैंकड़ों लोग यमुना में डूबे थे जिन्हें मौके पर तैनात गोताखोरों की मुस्तैदी के चलते बचा लिया गया। एसडीएम कैराना स्वप्निल यादव ने बताया कि गंगा दशहरा पर यमुना पर भारी संख्या में लोगो ने स्नान किया है। यमुना स्नान के लिए आये लोगो की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस फोर्स, प्राइवेट गोताखोर व नौका लगाई गई थी। करीब सैकड़ों लोग स्नान के दौरान यमुना में डूबे थे जिन्हें गोताखोरों व पुलिसकर्मियों की सतर्कता के चलते बचा लिया गया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • तस्कर को पुलिस ने दबोचा, स्मैक बरामद करके भेजा जेल

    तस्कर को पुलिस ने दबोचा, स्मैक बरामद करके भेजा जेल

    तस्कर को पुलिस ने दबोचा, स्मैक बरामद करके भेजा जेल

    आरिफ
    कांधला, शामली। पुलिस ने मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष के आवास के निकट से एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए मादक पदार्थ तस्कर के कब्जे से स्मैक बरामद कर अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र से नशा मुक्त करने के निर्देश दे रखे हैं। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि नगर के मोहल्ला शेखजादगान स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष वाजिद हसन के आवास के निकट एक मादक पदार्थ तस्कर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है। बताए गए स्थान पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से एक तस्कर को पकड़ लिया। पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम साकिर पुत्र हनीफ बताया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए तस्कर के कब्जे से 9 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद तस्कर को जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया मादक पदार्थ तस्कर पूर्व में भी नशीले पदार्थों की तस्करी करने के आरोप में जेल जा चुका है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह का कहना है कि पकड़ा गया तस्कर पूर्व में भी जेल जा चुका है। दो दिन पूर्व पकड़े गए तस्कर का वीडियो किसी ने ट्विटर पर अपलोड कर वायरल किया था। सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मन्दिर में हुई चोरी का खुलासा, चोर भेजा गया जेल

    मन्दिर में हुई चोरी का खुलासा, चोर भेजा गया जेल

    मन्दिर में हुई चोरी का खुलासा, चोर भेजा गया जेल

    आरिफ
    कांधला, शामली। पुलिस ने क्षेत्र के गांव सल्फा के मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के कब्जे से मंदिर के दान पत्र से हुई नगदी बरामद करने का दावा करते हुए चोर को जेल भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव सल्फा निवासी कुलदीप ने दो दिन पूर्व थाने पर तहरीर देकर बताया था कि किसी अज्ञात चोर ने मंदिर में घुसते हुए दान पत्र को तोड़कर हजारों रुपए की नगदी चोरी कर ली है। मंदिर में हुई चोरी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ था और ग्रामीणों ने पुलिस से जल्दी खुलासे की मांग की थी। रविवार को पुलिस क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से ग्स्त कर रही थी। गस्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा और पास के ही खेत में छुप गया। पुलिस ने भाग दौड़ करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले आई। पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम कृष्ण पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम मावती थाना समालखा जनपद पानीपत हरियाणा बताया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि उसने क्षेत्र के गांव सल्फा के मंदिर में घुसकर दान पत्र से नगदी चोरी की थी। पुलिस ने पकड़े गए चोर के कब्जे से 1500 रुपए की नगदी बरामद करने का दावा करते हुए अभियोग दर्ज कर जेल भेज दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • एक दिवसीय रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने किया खून दान

    एक दिवसीय रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने किया खून दान

    एक दिवसीय रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने किया खून दान

    आरिफ
    कांधला, शामली। गंगेरू में समाजसेवी इसराइल मंसूरी के आवास पर ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने रक्तदान किया। क्षेत्र के गांव गंगेरू में रविवार को समाजसेवी इसराइल मंसूरी के आवास पर ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाजसेवी कय्यूम अली द्वारा फीता काटकर किया गया। रक्तदान शिविर में 21 ग्रामीण के द्वारा रक्तदान हुआ। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए समाजसेवी इसराइल मंसूरी ने कहा कि रक्तदान महादान है। हम लोगों को रक्तदान करते रहना चाहिए। समाजसेवी कय्यूम अली ने कहा कि हम लोगों को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से अगर किसी की जान बच जाती है तो बहुत ही बड़ा पुण्य का काम है। हम सब लोगों को ऐसे पुण्य के कामों में भाग लेते रहना चाहिए। इस अवसर पर नगर पालिका सभासद फारूक अली अंसारी, इंतजार ठेकेदार, नदीम अहमद सहित बल्ड कलेक्शन टीम से सर्वोदय ब्लड बैंक की टीम के सुपरवाइजर राघवेंद्र सिंह, टेक्नीशियन काजल, मीनू, राशिद सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जानलेवा हमले का वांछित दबोचा गया

    जानलेवा हमले का वांछित दबोचा गया

    जानलेवा हमले का वांछित दबोचा गया

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। कोतवाली पुलिस ने गांव बधूपुरा में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरी व खून से सनी सफेद चादर बरामद हुई है। विगत 6 मई को गांव बधूपुरा में घर के अंदर सो रहे रिजवान नामक युवक को अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में घायल युवक के पिता मुंतियाज ने कोतवाली पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में साईन निवासी ग्राम गढ़ी बेसक थाना सिनौली जनपद पानीपत हरियाणा का नाम प्रकाश में आया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपी साईन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छुरी व खून से सनी सफेद चादर बरामद हुई है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बाइक लूट का वांछित गिरफ्तार

    बाइक लूट का वांछित गिरफ्तार

    बाइक लूट का वांछित गिरफ्तार

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। कोतवाली पुलिस ने बाइक लूट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस मामले में इससे पूर्व एक बाल अपचारी समेत 4 आरोपियों को पकड़ चुकी है। विदित 27 अप्रैल की रात्रि में सरवर निवासी ग्राम तीतरवाडा बाइक से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह रेवती देवी इण्टर कॉलिज बुच्चाखेडी के पास पहुंचा तभी वहां स्थित ट्यूबवेल पर घात लगाए खड़े चार अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला करके बाइक छीन ली और फरार हो गए। पीड़ित ने घटना का मुकदमा कोतवाली पर दर्ज कराया। एसपी शामली अभिषेक झा ने पुलिस टीम गठित करके घटना के शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में विगत 29 अप्रैल को पुलिस व एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान बाइक लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनमें से एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली भी लगी थी। इसके अलावा पुलिस ने मामले में शामिल एक बाल अपचारी को भी पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा था। वहीं शनिवार को पुलिस ने बाइक लूट की घटना में शामिल रहे एक अन्य आरोपी पंकज निवासी ग्राम मंजूरा थाना निसंग जिला करनाल हाल निवासी किराएदार कालू वार्ड संख्या 6 मोहल्ला पठान थाना चांदनी बाग जनपद पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का चालान करके जेल भेज दिया गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • मजदूरी के रुपये मांगने पर ईंटों से हमला कर किया घायल

    मजदूरी के रुपये मांगने पर ईंटों से हमला कर किया घायल

    मजदूरी के रुपये मांगने पर ईंटों से हमला कर किया घायल

    आरिफ
    कांधला, शामली। स्थानीय कस्बे के कैराना मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी के निकट एक युवक के साथ मजदूरी के रुपए मांगने पर दो भाइयों सहित एक अन्य व्यक्ति ने ईंट व पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। राहगीरों ने घायल युवक कों उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। कस्बे के बिजली घर मार्ग निवासी मोहन पुत्र बॉबी सैनी ने बताया कि पीड़ित रविवार की देर शाम कैराना मार्ग स्थित नवीन सब्जी मंडी के निकट एक दोस्त के यहां पर गया हुआ था। आरोप है कि उसने गांव मलकपुर निवासी एक व्यक्ति से अपने मजदूरी के रुपए मांग लिए आरोप हैं कि उक्त व्यक्ति ने अपने भाई सहित एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पीड़ित पर ईंट व पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया एवं घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल युवा को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर अभियोग दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • गौ रक्षा सभा के पदाधिकारियों ने राहगीरों को पिलाया शरबत

    गौ रक्षा सभा के पदाधिकारियों ने राहगीरों को पिलाया शरबत

    गौ रक्षा सभा के पदाधिकारियों ने राहगीरों को पिलाया शरबत

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते सोमवार को शामली-कैराना मार्ग पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के सामने गौ रक्षा सभा के पदाधिकारियों ने मीठे शरबत की छबील लगाई। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी में शरबत पीकर राहगीर तृप्त हो गए। उन्होंने शरबत पिला रहे संगठन के पदाधिकारियों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। वहीं, संगठन के जिलाध्यक्ष वीशू शर्मा ने बताया कि गौ रक्षा सभा के प्रदेशाध्यक्ष ललित आनंद तीर्थ महाराज के निर्देश पर छबील लगाकर राहगीरों को मीठा शरबत पिलाया गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगो से गर्मी के मद्देनजर राहगीरों के लिए शीतल जल एवं शरबत आदि की व्यवस्था करने की अपील की है। इस अवसर पर संयुक्त विकास शोषित कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष सोनू शर्मा, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंतज़ार चौहान, सचिन शर्मा, अंशुल शर्मा, विपुल शर्मा, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

    चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

    चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ में गिरफ्तार करके जेल भेजा है। एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ में गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पकड़े गए युवक ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता वासिल निवासी ग्राम गोगवान बताया। विदित रहे कि विगत 29 मई को निशांत मलिक निवासी ग्राम मखमूलपुर थाना कांधला ने न्यायालय परिसर से अपनी बाइक चोरी होने के सम्बंध में कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। वहीं कोतवाली पुलिस पकड़े गए युवक के साथी तासिम निवासी गोगवान को चार दिन पूर्व चोरी की तीन बाइकों के साथ में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

    संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

    संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय क्षेत्र के गांव जहानपुरा में एक 26 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नलकूप की होदी में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव जहानपुरा निवासी सारिक(26) पुत्र महमूद विगत रविवार को दोपहर करीब तीन बजे घर से निकला था। बाद में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर कैराना मार्ग पर स्थित एक किसान के नलकूप की होदी में पड़ा मिला। राहगीरों ने मामले की सूचना युवक के परिजनों को दी। सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे तथा युवक के शव को घर ले आये। इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी जिस पर हलका दारोगा शाह आलम पुलिस टीम के साथ में गांव में पहुंचे। जहां पर उन्होंने युवक के शव को पंचायतनामा भरने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में एक बार फिर कोहराम मच गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के शव को गमगीन माहौल में गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। मृतक युवक पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा बताया गया है। युवक की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी लेकिन कोई बच्चा नही हुआ। उधर हलका दारोगा का कहना है कि मामले की सूचना पर वह गांव में गए थे। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पायेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कब्रिस्तान में मिला युवक का सड़ा—गला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    कब्रिस्तान में मिला युवक का सड़ा—गला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    कब्रिस्तान में मिला युवक का सड़ा—गला शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

    आरिफ
    कांधला, शामली। स्थानीय नगर के सलेमपुर रोड पर ईदगाह के समीप बने कब्रिस्तानों में एक युवक का सडा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया किन्तु युवक की पहचान नही हो पाई। शव की सूचना पर सीओ कैराना व फाॅरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पडताल की। शव की शिनाख्त न होने के कारण शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत नशे की ओवर डोज के चलते मानी जा रही है।
    बताया गया कि मंगलवार की सुबह नगर के सलेमपुर रोड पर ईदगाह के समीप स्थित कब्रिस्तान में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव कई दिन पुराना था तथा वह सडने लगा था। युवक के शव के पास से इंजेक्शन पडे मिले हैं। युवक की मौत की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह मौके पर पहुंचे तथा आस पास के लोगों को बुलाकर शव के शिनाख्त का प्रयास किया। शव की सूचना पर ईदगाह के जिम्मेदार लोगों के साथ सीओ कैराना तथा फाॅरेंंिसक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच पडताल की। फाॅरेंसिक टीम ने शव के आस पास से इंजेक्शन सहित अन्य सामानों को एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिया। काफी समय तक युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया गया, किन्तु शव की शिनाख्त न होने पर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टीम के मुताबिक मृत युवक की उम्र 30 से 32 वर्ष है तथा युवक की मौत कई दिन पूर्व हो चुकी है। प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु नशे की ओवरडोज के कारण प्रतीत हो रही है। मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता लग पायेगा।
    विदित है कि इस समय नगर का सलेमपुर रोड कस्बे में नशे का मुख्य हब बन चुका है तथा वहां अफीम व चरस का कारोबार बडी मात्रा में चल रहा है जिसकी समय-समय पर वीडियों भी वायरल होती रहती है। नशे के कारोबार के चलते बडी संख्या में युवा वर्ग इसकी गिरफ्त में चले गए है जिसका परिणाम यह है कि युवा वर्ग या तो चोरी की तरफ बढ रहा है अथवा नशे की ओवरडोज उसे मौत की तरफ धंकेल रही है। नशे के इस अवैध करोबार के चलते मुकरीम पुत्र याकूब ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर प्रवेज व सरवेज उर्फ लाल्ला पुत्रगण नसीम उर्फ कल्लू, सादिक पुत्र साद्दा व सारिक पुत्र तैययब अपने मकान में अवैध रूप से नशे का कारोबार करने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की थी। मुकरीम का आरोप था कि नशे के चलते युवा वर्ग नशा करने के बाद आपस में लडते हैं तथा अगर कोई उन्हें समझाने का प्रयास करता है तो वहां झगडे की स्थिति बन जाती है। सलेमपुर रोड पर बडे पैमाने पर चल रहे नशे के कारोबार को उसनें बंद कराने की मांग की थी लेकिन आला अधिकारी इस और कोई भी ध्यान देने के लिए तैयार नही है जिसके चलते नशे का कारोबार करने वाले लोगों के हौसलें बुलंद है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • चौकी प्रभारी ने परखी बैंक शाखा की सुरक्षा व्यवस्था

    चौकी प्रभारी ने परखी बैंक शाखा की सुरक्षा व्यवस्था

    चौकी प्रभारी ने परखी बैंक शाखा की सुरक्षा व्यवस्था

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। सुरक्षा के दृष्टिगत औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल ने पुलिस टीम के साथ में बैंक शाखा में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी भी ली गई। मंगलवार को शामली-कैराना मार्ग पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी एसआई राजकुमार बघेल पुलिस टीम के साथ में गांव कण्डेला में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा पर पहुंचे जहां उन्होंने शाखा परिसर में बिना वजह बैठे लोगों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही पुलिस टीम ने शाखा परिसर में दिखाई दिए संदिग्धों की तलाशी भी ली। इस दौरान कांस्टेबल पवन कुमार भी मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप, भड़का आक्रोश

    जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप, भड़का आक्रोश

    जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप, भड़का आक्रोश

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। वाल्मीकि समाज के युवाओं ने मोहल्ला छड़ियान निवासी एक व्यक्ति पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। युवाओं ने पुलिस को शिकायती-पत्र देकर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की। मंगलवार को वाल्मीकि समाज के कई युवा कैराना कोतवाली पहुंचे। जहां पर उन्होंने पुलिस को एक शिकायती-पत्र दिया। बताया कि विगत सोमवार को शाम करीब साढ़े 4 बजे पोर्टल चैनल का एक रिपोर्टर सफाई कार्यों की कवरेज के लिए नगरपालिका के वार्ड संख्या-दस में स्थित मोहल्ला छड़ियान में पहुंचा था। वहां पर मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उनके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि यहां पर सफाई करने के लिए कोई नहीं आता। पत्र में बताया कि उक्त व्यक्ति के शब्दों से उन्हें धार्मिक आघात पहुंचा है और समाज के अन्य लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है। शिकायती-पत्र में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है। पत्र पर संदीप, सचिन, रोहित, गोविंदा, कुलदीप, दीपांशु, राजन, विनोद, सौरभ, दीपक आदि के हस्ताक्षर अंकित है। वहीं आरोपी व्यक्ति ने पोर्टल चैनल के सामने आकर अपने शब्दों के लिए माफी मांगी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अवैध रेत खनन का खेल लगातार जारी, अधिकारी मौन

    अवैध रेत खनन का खेल लगातार जारी, अधिकारी मौन

    अवैध रेत खनन का खेल लगातार जारी, अधिकारी मौन

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय क्षेत्र में एनजीटी के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए अवैध रेत खनन जोरों-शोरों पर किया जा रहा है। वेद पट्टे की आड़ में अवैध रूप से यमुना के सीने को चीर कर किया जा रहा है रेत खनन। अधिकारी दिखाई दे रहे हैं मौन नहीं हो रही है कार्यवाही। बता दें कि कैराना क्षेत्र के गांव मंडावर व गांव नंगलाराई में सरकार द्वारा रेत खनन के लिए ठेकेदारों को पट्टे आवंटित किए गए हैं जिसमें ठेकेदारों को एनजीटी नियमों के अनुसार रेत खनन करने के आदेश दिए हुए हैं परंतु ठेकेदार द्वारा एनजीटी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। रात-दिन अवैध रूप से यमुना नदी में रेत खनन किया जा रहा है। यमुना नदी के सीने को चीरकर रेत खनन किया जा रहा है। प्रतिबंधित मशीनों द्वारा यमुना नदी से भारी मात्रा में रेत निकाला जा रहा है। जिस कारण आगामी बरसात के दिनों में यमुना नदी के आस—पास मौजूद गांव में बाढ़ का खतरा भी सताने लगा है। वहीं हो रहे अवैध रेत खनन से खनन माफिया के हौसले भी बुलंद होते हुए दिखाई दे रहे हैं जिसकी शिकायत पहले भी कई मर्तबा ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों को की जा चुकी है परंतु आज तक रेत खनन माफियाओं पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो हो पाई है। यमुना नदी में हो रहे अवैध रेत खनन के चलते अधिकारी भी मौन दिखाई दे रहे हैं जिसको लेकर कोई भी कार्यवाही अधिकारियों द्वारा नहीं की जा रही है। अब देखने वाली बात यह है कि अवैध रेत खनन पर अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही की जाती है या नहीं या फिर खनन माफिया के हौसले लगातार इसी तरह बुलंद होते रहेगी, यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • गृह स्वामी ने लकड़ी ठेकेदार पर लगाया परेशान करने का आरोप

    गृह स्वामी ने लकड़ी ठेकेदार पर लगाया परेशान करने का आरोप

    गृह स्वामी ने लकड़ी ठेकेदार पर लगाया परेशान करने का आरोप

    आरिफ
    कांधला, शामली। स्थानीय कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी एक व्यक्ति ने लकड़ी ठेकेदार पर झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी हाजी महबूब ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि पीड़ित के घर के आंगन में नीम का बहुत पुराना पेड़ खड़ा था जिसकी जड़ गल गई थी। पीड़ित को खतरा था कि कहीं पेड़ गिरकर मकान को क्षतिग्रस्त रहकर दे।
    पीड़ित ने कस्बे के ही एक ठेकेदार को नीम का पेड़ काटने और जड़ निकालने का ठेका दे दिया था। पीड़ित का आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा पेड़ तो काट दिया गया लेकिन पेड़ की जड़ों को नहीं निकाला गया। पीड़ित ने ठेकेदार से पेड़ की जड़ों को निकालने के लिए कहा तो आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा पीड़ित को झूठे मुकदमे फंसाने की धमकी देते हुए मारपीट की गई। आरोप है कि ठेकेदार ने पीड़ित की शिकायत वन विभाग के अधिकारियों को भी कर दी। पीड़ित ने ठेकेदार से अपनी जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए थाने पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिली है। मामले की जांच कार्रवाई की जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • एम्बुलेंस कर्मचारियों ने केक काटकर मनाया पायलट डे

    एम्बुलेंस कर्मचारियों ने केक काटकर मनाया पायलट डे

    एम्बुलेंस कर्मचारियों ने केक काटकर मनाया पायलट डे

    आरिफ
    कांधला, शामली। स्थानीय कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 एवं 102 एंबुलेंस चालकों द्वारा पायलट डे मनाया गया। इस दौरान चालकों ने केक काटकर एक—दूसरे को बधाई दिया। एंबुलेंस प्रभारी ने सभी चालकों को उनके कार्य की प्रशंसा करते हुए पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान कई लोग मौजूद रहे। रविवार को कस्बे के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनपद भर के एंबुलेंस कर्मचारियों ने पायलट डे मनाया। सहारनपुर मंडल से पहुंचे एंबुलेंस मैनेजर मनोज कुमार एवं जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एंबुलेंस चालकों ने केक कटकर पायलट डे की बधाई दिया। पायलट डे पर मंडल प्रभारी एवं जिला प्रभारी ने सभी एंबुलेंस कर्मचारीयों को प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित इलाज दिलाने के लिए शपथ दिलाई। सभी एंबुलेंस चालकों ने बिना भेदभाव के किसी भी तरह के बीमार व्यक्ति एवं घटना दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर एंबुलेंस चालकों के सारण्य कार्य को देखते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह, संदीप कुमार, कमल कुमार, संजीव, कमलेश कुमार, अवनीश, राकेश, मोहित शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पुत्रवधू के अत्याचार की शिकार हुई वृद्ध सास पहुंची थाने

    पुत्रवधू के अत्याचार की शिकार हुई वृद्ध सास पहुंची थाने

    पुत्रवधू के अत्याचार की शिकार हुई वृद्ध सास पहुंची थाने

    आरिफ
    कांधला, शामली। स्थानीय थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी वृद्धा ने अपनी पुत्रवधू पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। रविवार को क्षेत्र की नई बस्ती बिजली घर मार्ग निवासी महिला तहरीर लेकर थाने पहुंची वृद्ध महिला बादशाही पत्नी नूरा ने बताया कि उसकी पुत्रवधू आए दिन पीड़िता के साथ मारपीट करती है। एक वर्ष पूर्व उसकी पुत्रवधू ने मारपीट कर दी थी तभी से वह दर-दर की ठोकर खा रही है और अपने रिश्तेदारी में रह रही है। रविवार को भी अपने घर पहुंची थी तो उसकी पुत्रवधू ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। महिला ने अपनी पुत्रवधू के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • खेत में बकरी घुसने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी—डण्डे

    खेत में बकरी घुसने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी—डण्डे

    खेत में बकरी घुसने को लेकर दो पक्षों में चले लाठी—डण्डे

    आरिफ
    कांधला, शामली। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में खेत में बकरी घुसने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में पिता पुत्र सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी इरफान पुत्र रहमत ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके पड़ोस में ही तनवीर के खेत स्थित हैं। पीड़ित का आरोप है कि पीड़ित की बकरी तनवीर के खेत में घुस गई थी जिसके चलते तनवीर ने पीड़ित की पुत्री के साथ मारपीट कर दी थी। शोर शराबा होने पर पीड़ित भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष से इरफान पुत्र रहमत व सलमान पुत्र इरफान जबकि दूसरे पक्ष से तनवीर घायल हो गया। पीड़ितों ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • शरबत की छबील लगाकर राहगीरों की बुझायी गयी प्यास

    शरबत की छबील लगाकर राहगीरों की बुझायी गयी प्यास

    शरबत की छबील लगाकर राहगीरों की बुझायी गयी प्यास

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी के चलते रविवार को कस्बे के खुरगान रोड चादं मस्जिद के पास सामाजिक संगठन खिदमत-ए-अवाम समिति की ओर से मीठे शरबत की छबील लगाई गई। इस दौरान यहां से गुजर रहे राहगीरों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडा शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी में शरबत पीकर राहगीर तृप्त हो गए। उन्होंने शरबत पिला रहे संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। वहीं संगठन के अध्यक्ष खलील फरीदी ने भयंकर गर्मी के मद्देनजर लोगो से राहगीरों को शीतल जल एवं शरबत आदि पिलाए जाने की अपील किया। उन्होंने इसे पुण्य का कार्य बताया है। इस अवसर पर ताजीम अहमद, अफसरुन अहमद, मोहम्मद शाहनवाज, बिलाल एडवोकेट, सलीम फरीदी, फारूख मालिक, अमन राई, जमील आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में दिनेश ने लहराया परचम

    बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में दिनेश ने लहराया परचम

    बॉडी बिल्डिंग चैम्पियनशिप में दिनेश ने लहराया परचम

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बॉडी बिल्डिंग एवं फिटनेस एसोसिएशन तथा ओल्ड मसल्स जिम के द्वारा यूनिक उत्तर भारत फिटनेस बॉडी बिल्डर्स के तत्वावधान में चौथी मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग एंड मैन फिजिक एंड मिस्टर दून बॉडी बिल्डिंग एंड मैन फिजिक चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। इसके 55 किलोग्राम पुरुष वर्ग में कैराना कस्बे के मोहल्ला दरबार कलां निवासी दिनेश कुमार ने अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। दिनेश ने अपनी उपलब्धि से कैराना क्षेत्र का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने जिम ट्रेनर कासिम अली को दिया है। वहीं युवा बॉडी बिल्डर के मित्रों एवं शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पुलिया निर्माण न होने से लोगों ने किया हंगामा

    पुलिया निर्माण न होने से लोगों ने किया हंगामा

    पुलिया निर्माण न होने से लोगों ने किया हंगामा

    आरिफ
    कांधला, शामली। स्थानीय कस्बे के मोहल्ला मिदृगान में ठेकेदार द्वारा कराई जा रही पुलिया निर्माण के दौरान सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया गया जिसके चलते राहगीरों और मोहल्ले वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।‌ मोहल्ले वालों ने ठेकेदार के खिलाफ हंगामा करते हुए पालिका अध्यक्ष को शिकायत कर नवनिर्मित सड़क को ठीक कराए जाने की मांग किया।
    जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला मिदृगान में पालिका द्वारा पानी की निकासी को लेकर पुलिया निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण के दौरान पालिका द्वारा बनवाई गई नई सड़क को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिसके चलते सड़क के चारों ओर पानी ही पानी हो गया है। सड़क के चारों ओर पानी भरने से राहगीरों और मोहल्ले के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड सभासद जावेद खान सहित मोहल्ले के लोगों ने कई बार पालिका प्रशासन को शिकायत कर क्षतिग्रस्त की गई नवनिर्मित सड़क को ठीक कराई जाने की मांग की जा चुकी है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शुक्रवार क शाम को मोहल्ले के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ हंगामा करते हुए पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम को शिकायत कर क्षतिग्रस्त हुई नवनिर्मित सड़क को ठीक कराए जाने की मांग किया। पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम का कहना है कि शिकायत मिली थी। लेबर को लगा दिया है। जल्दी पुलिया का निर्माण करा दिया जाएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पालिका का दूसरे दिन भी अभियान जारी

    अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पालिका का दूसरे दिन भी अभियान जारी

    अतिक्रमण के विरुद्ध नगर पालिका का दूसरे दिन भी अभियान जारी

    आरिफ
    कांधला, शामली। नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा दूसरे दिन भी नगर में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। टीम ने दूसरे दिन भी अतिक्रमणकारियों से नगद समन शुल्क वसूल किया एवं अतिक्रमण हटवाया। अतिक्रमण करने वाले लोगों में अफरा—तफरी मची रही। कस्बे में अतिक्रमण से आए दिन अमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के कैराना बस स्टैंड, दिल्ली बस स्टैंड रेलवे मार्ग पर दुकानदारों सहित रेहडी एवं सड़क किनारे व्यापार करने वाले लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। शहर में अतिक्रमण होने से कई बार हादसे हो चुके हैं और जाम की स्थिति भी बनी रहती है। नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है। नगर पालिका परिषद के कर्मचारी शाकिर अंसारी, रजनीश कुमार, राशिद बैग, सुरेंद्र कुमार, अब्दुल्ला, नदीम सहित आदि ने नगर के रेलवे मार्ग एवं कैराना बस स्टैंड पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। टीम ने अतिक्रमणकारियों से हजारों रुपए का नगद समन शुल्क वसूल किया। नगर पालिका परिषद के द्वारा चलाए गए अभियान से अतिक्रमण करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। मुख्य लिपिक अशोक कुमार का कहना है कि शासन के निर्देश पर अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। अतिक्रमण ना हटाने की स्थिति में जुर्माना भी वसूल किया जा रहा है। अभियान लगातार जारी रहेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बिजली चोरों के विरुद्ध विभाग ने चलाया अभियान

    बिजली चोरों के विरुद्ध विभाग ने चलाया अभियान

    बिजली चोरों के विरुद्ध विभाग ने चलाया अभियान

    आरिफ
    कांधला, शामली। विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी की रोकथाम एवं बकायेदारों से वसूली करने के लिए अभियान चलाकर कई कनेक्शन काटे एवं कई लोगों को बिजली चोरी करते हुए मौके पर पकड़ लिया। विद्युत टीम ने कई लोगों से नगद समन शुल्क भी वसूल किया। विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए अभियान से विद्युत चोरों में हड़कंप मचा रहा। शनिवार को विद्युत विभाग की टीम के नोडल अधिकारी तरुण कुमार एवं कोमल सिंह ने संयुक्त रूप से विक्की, सोनू, इकरार, अंकित सहित टीम के साथ शहर के बाईपास मार्ग बिजली घर मार्ग, सलेमपुर मार्ग, जन्नत कॉलोनी, मुस्तफाबाद में बिजली चोरी की रोकथाम एवं विद्युत बकायदारों से वसूली के लिए अभियान चलाया। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम ने कई लोगों को कटिया डालकर विद्युत चोरी करते हुए मौके पर ही रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम द्वारा अभियान में नगद समन शुल्क भी वसूल किया गया। समन शुल्क जमा न करने की स्थिति में विद्युत विभाग की टीम ने कई बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। विद्युत टीम द्वारा चलाए गए इस अभियान से बकायदरों सहित विद्युत चोरों में हड़कंप मचा रहा। अवर अभियंता विजय शंकर कुशवाहा का कहना है कि विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया है। विद्युत चोरी की रोकथाम के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास, हालत गभीर

    जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास, हालत गभीर

    जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास, हालत गभीर

    आरिफ
    कांधला, शामली। एक युवक ने गृह क्लेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। युवक द्वारा किए गए जहरीले पदार्थ के सेवन से परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी 32 वर्षीय युवक का अपने ही परिजनों से कई दिनों से विवाद चल रहा था। शुक्रवार की बीती रात युवक ने घरेलू विवाद में घर में रखी जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। युवक द्वारा किए गए जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनंन-फानन में युवक को गंभीर अवस्था में कस्बे के राजकीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा किए गए जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत गंभीर बनी हुई हैं और इलाज जारी है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • विद्यालय में छात्राओं से मसाज करा रहे चौकीदार की वीडियो वायरल

    विद्यालय में छात्राओं से मसाज करा रहे चौकीदार की वीडियो वायरल

    विद्यालय में छात्राओं से मसाज करा रहे चौकीदार की वीडियो वायरल

    दीपक कुमार
    शामली। एक सरकारी आवासीय विद्यालय में छात्राओं से फेस मसाज करा रहे एक चौकीदार की वीडियो वायरल हुई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जांच कराई। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रकरण से जुड़े कुछ फोटो भी सामने आए हैं जिनमें चौकीदार छात्राओं के साथ स्कूल में डांस करता हुआ भी नजर आ रहा है।

    वायरल वीडियो शामली जिले के कांधला क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बताई जा रही है जिसमें कक्षा 6 से 8 तक की छात्राएं विद्यालय में स्थित छात्रावास में रहकर पढ़ाई करती हैं। वीडियो में नजर आ रहा कि विद्यालय में तैनात चौकीदार छात्राओं से फेस मसाज करवा रहा है। इसके अलावा कुछ फोटो भी सामने आए हैं जिनमें चौकीदार छात्राओं के साथ डांस भी करता दिखाई दे रहा है। हालांकि वीडियो कुछ समय पुराना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि प्रकरण के संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मिली शिकायती तहरीर के आधार पर छपरौली निवासी चौकीदार अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • घर जा रहे युवक पर हुआ हमला, हालत गम्भीर

    घर जा रहे युवक पर हुआ हमला, हालत गम्भीर

    घर जा रहे युवक पर हुआ हमला, हालत गम्भीर

    आरिफ
    कांधला, शामली। मोहल्ला खैल में घर जा रहे युवक पर कई युवकों ने हमला कर दिया। जिसमें युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिये हायर सेन्टर रेफर किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। सोमवार को नगर के मौहल्ला खैल घसौली रोड निवासी सलमान दोपहर के समय बाजार से अपने घर जा रहा था। जैसे ही युवक घर के समीप खाले पर पंहुचा तो मौहल्ले के ही अमन, वरिश, समीर ने युवक को मार्ग पर रोक कर अभद्रता शुरू कर दी। जब युवक ने तीनों को समझाने का प्रयास किया तो उक्त तीनों ने युवक के साथ लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें युवक के सिर में भी गंभीर चोट आई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को परिजनों ने उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया। डॉक्टर ने युवक की चिन्ताजनक हालत को देखते हुए रेफर कर दिया है। पीड़ित ने घटना के सम्बन्ध में थाने जाकर पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • विद्युत केबिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

    विद्युत केबिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

    विद्युत केबिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान किसानों के नलकूपों से चुराए गए विद्युत केबिल के साथ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विगत 12 मार्च को सचिन निवासी मोहल्ला आलकलां कस्बा कैराना ने मायापुर फार्म के निकट स्थित अपने व पड़ोसियों के नलकूपों से विद्युत केबिल चोरी होने के सम्बंध में कोतवाली पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से किसानों के नलकूपों से चोरी हुए विद्युत केबिल बरामद हुए है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम व पता इनाम उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला नई बस्ती काजी का बाग कस्बा कैराना बताया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपियों के कब्जे से पूर्व में चोरी हुई एक अन्य बाइक के भी पार्ट्स बरामद हुए है। मंगलवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक बाइक व चोरी की गई एक अन्य बाइक के पार्ट्स बरामद हुए है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम व पता फारूख उर्फ शाहरुख निवासी मोहल्ला नई बस्ती खैलकलां व जफर निवासी मोहल्ला खैलकलां ईदगाह के पास कस्बा कैराना बताया। गिरफ्तार आरोपियों को चालान करके जेल भेज दिया गया है। विदित रहे कि इसी वर्ष विगत 18 मार्च को हाकम अली निवासी मोहल्ला आलखुर्द निकट गंदराऊ रोड़ कस्बा कैराना व 18 मई को बुच्चासिंह निवासी ग्राम जगनपुर ने अपनी बाइक चोरी होने के सम्बन्ध में कोतवाली कैराना पर दो अलग-अलग अभियोग पंजीकृत कराए थे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सरकारी स्कूल से पंखे, बल्ब व टोटी हुई चोरी

    सरकारी स्कूल से पंखे, बल्ब व टोटी हुई चोरी

    सरकारी स्कूल से पंखे, बल्ब व टोटी हुई चोरी

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। अज्ञात चोर ने गांव हिंगोखेड़ी के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरों में लगे छत के चार पंखे, दो बल्ब व हाथ धोने की आठ टोंटी आदि सामान चोरी कर लिया। स्कूल प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर चोरों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। मंगलवार को क्षेत्र के गांव हिंगोखेड़ी में स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि विगत सोमवार को रात्रि अज्ञात चोरों ने विद्यालय के दो कमरों व रसोई के दरवाजों का कुंडा काटकर छत के चार पंखे, दो बल्ब व हाथ धोने की आठ टोंटी चोरी कर ली। प्रातः काल में स्कूल के सामने से गुजर रही गांव की ही एक महिला ने मामले की सूचना ग्राम प्रधान को दी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पूर्व विगत 05 दिसंबर 2023 को भी विद्यालय से इन्वर्टर, गैस सिलेंडर, चूल्हा, दो बड़े भिगोने, बर्तन, बाल्टी, ग्राम सचिवालय के तीन कैमरे व अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। उन्होंने पुलिस से अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • दिल्ली नेशनल साइंस सेंटर पहुंचे छात्र व छात्राएं

    दिल्ली नेशनल साइंस सेंटर पहुंचे छात्र व छात्राएं

    दिल्ली नेशनल साइंस सेंटर पहुंचे छात्र व छात्राएं

    आरिफ
    कांधला, शामली। द गोल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने नेशनल सांईस सेन्टर पंहुचकर विज्ञान के सम्बन्ध में जानकारी अर्जित की। इस दौरान छात्र छात्राओं में भारी उत्साह के साथ देखने को मिला। द गोल्ड पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं को एक टूर दिल्ली नेशनल साइंस सेंटर ले जाया गया। जिसका उद्देश्य बच्चों में साइंस के प्रति बढावा देना था। इस टूर पर बच्चों को विज्ञान की जानकारी के लिए ले जाया गया, जिससे बच्चो को बहुत सी विज्ञान से संबधित जानकारी सीखने को मिली। इस भवसर का लगभग 80 बच्चों ने प्रतिभाग किया और विज्ञान के प्रति अपनी जानकारी बढाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार के दिशा निर्देशानुसार विद्यालय के शिक्षक धीर सिंह के नेतृत्व में सभी बच्चों को विज्ञान संबंधित यात्रा सफल हुई। इस अवसर पर विद्यालय के 80 बच्चों और विधालय के अध्यापन दीपक कुमार, फातिमा और अर्चना मौजूद रहीं। विद्यालय पहुंचने पर प्रबंधक कृष्णपाल और प्रधानाचार्य अजय कुमार ने बच्चों को शुभकामनायें दी और अभिभावकों ने इस यात्रा की प्रशंसा की।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • महिला साथ हुई मारपीट, घायल

    महिला साथ हुई मारपीट, घायल

    महिला साथ हुई मारपीट, घायल

    आरिफ
    कांधला, शामली। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव असदपुर जिडाना निवासी महिला शबनम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गांव के ही फारूख, साद व अन्य लोगों ने महिला के साथ अभद्रता की। महिला ने उक्त लोगों का विरोध किया तो उन्होंने महिला के साथ लात घूसों मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने थाने जाकर पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाही की मांग की है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • किशोरों के साथ मारपीट कर छीने रूपये

    किशोरों के साथ मारपीट कर छीने रूपये

    किशोरों के साथ मारपीट कर छीने रूपये

    आरिफ
    कांधला, शामली। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव खन्द्रावली में प्रचुन की दुकान सामान लेने गए 7 वषीय किशोर व उसके भाई के साथ कुछ युवकों ने मारपीट करते हुए रूपये छीनकर फरार हो गए। पीड़िता महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव साल्हाखेडी निवासी महिला राशिदा ने अपने 7 वर्षीय पुत्र उमर व जेठ के बेटे शाकिब को प्रचुन का सामान लेने के लिये पास के गांव खन्द्रावली में भेजा था। महिला का आरोप है कि एक बाग के निकट गांव खन्द्रावली निवासी जन्नत व उसके अन्य साथियों ने दोनों किशोरों को बीच मार्ग में रोक कर अभद्रता की। किशोरों ने परिजनों से शिकायत करने की धमकी दी तो उक्त लोगों ने किशोरों के साथ मारपीट करते हुए सामान लाने के लिये जेब में रखे पैसों को छीनकर मौके से फरार हो गए। दोनो बच्चों ने अपने घर जाकर परिजनों को मामले की सूचना दी। जिसके चलते घायल बच्चों के परिजन मामले की शिकायत करने के लिये रविवार को थाने पंहुचे। घटना के सम्बन्ध में महिला राशिदा ने जन्नत सहित तीन युवकों के विरूद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • इस्लामपुर घसौली प्रकरण में ग्राम प्रधान संगठन ने किया थाना प्रभारी से मुलाकात

    इस्लामपुर घसौली प्रकरण में ग्राम प्रधान संगठन ने किया थाना प्रभारी से मुलाकात

    इस्लामपुर घसौली प्रकरण में ग्राम प्रधान संगठन ने किया थाना प्रभारी से मुलाकात

    आरिफ
    कांधला, शामली। स्थानीय क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में ग्राम प्रधानपति व राशन डीलर के बीच चल रहे विवाद में विकास खण्ड के ग्राम प्रधान संगठन ने थाना प्रभारी से मिलकर राशन डीलर पर गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। वहीं जांच अधिकारी ने भी अपनी जांच में राशन डीलर की शिकायतों को झूठा बताया है। विकास खण्ड के गांव इस्लामपुर घसौली में ग्राम प्रधानपति उमर नवाज व राशन डीलर रज्जा उल्ला खां उर्फ रज्जों के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसके चलते ग्राम प्रधानपति ने उसकी राशन की दुकान निरस्त करा दी थी। जिसके बाद राशन डीलर गांव में होने वाले विकास कार्यों में ग्राम प्रधानपति पर गबन का आरोप लगाते हुए बार-बार शिकायती पत्र उच्चाधिकारियों को भेजकर जांच की मांग करता रहता है। मामले को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा उपनिदेशक कृषि शामली एवं सहायक अभियन्ता डीआरडीए को सौंपी थी जो गत सप्ताह गांव में जांच करने के लिए पहुंचे थे, जहां पर जांच के दौरान दोनों पक्ष आमने सामने आ गए थे, जिसमें दोनों पक्षों ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों से दस लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया था। जांच के बाद उपनिदेशक कृषि शामली एवं सहायक अभियन्ता डीआरडीए ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को सौप दी। जांच में जांच अधिकारी ने शिकायत कत्र्ता राशनडीलर की जांच को गलत पाया है तथा गांव में ग्राम प्रधान आयशा के द्वारा कराए गए विकास कार्यों में कोई अनियमितता नही पाई है। वहीं दूसरी ओर रविवार को ब्लाॅक प्रमुख डा. विनोद मलिक के साथ विकास खण्ड के गांव प्रधान संगठन के अध्यक्ष संदीप पंवार के साथ अतेन्द्र प्रधान, रविन्द्र प्रधान, तेहेन्द्र प्रधान, रणबीर प्रधान, पूर्व प्रधान संजीव चैधरी सहित अन्य प्रधानों ने थाना प्रभारी सूबे सिंह ने मिलकर बताया कि राशन डीलर रज्जों के द्वारा गांव प्रधान को अकारण ही झूठी शिकायतें करके परेशान किया जा रहा है। वह गांव का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने राशन डीलर के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने सभी को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

    धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

    धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के गांव ऐरटी स्थित भारद्वाज दण्डि आश्रम में विष्णु के छठें अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित पण्डितों के द्वारा भगवान परशुराम के यज्ञ से किया गया। भारद्वाज दण्डि आश्रम के पीठाधीश्वर दण्डि स्वामी ललितानंद महाराज ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि भगवान मंत्रों के, और मंत्र ब्राह्मणों के अधीन है। ब्राह्मण का काम समाज को शिक्षा के रूप में दिशा देना था। उसी परम्परा को आज भी निर्वहन किया जा रहा है। वर्तमान में आचार्य अशवनी शर्मा के द्वारा समाज के बच्चों को ज्योतिष की शिक्षा देकर उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उनके द्वारा जनपद में भगवान परशुराम चौंक बनाये जाने की जो मुहिम छेड़ी गई है, उसमें सम्पूर्ण समाज को योगदान देना चाहिए। रालोद के प्रदेश महासचिव विजय कौशिक ने कहा कि समाज को मजबूती प्रदान करने में वह हर सहयोग देने को तैयार हैं। समाज को एकजुट करने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव अशवनी शर्मा (सींगरा) ने कहा कि ब्राह्मण शिक्षित होकर समाज को आगे बढ़ाने का काम करें। परशुराम सबके भगवान हैं, बिडोली में भगवान परशुराम चौंक की मांग जारी रहेगी। जिसके लिए छत्तीस बिरादरी को आगे आना चाहिए। प्रशासन की नजर में ब्राह्मण दंगई हो गया है। आराध्य परशुराम की शोभा यात्रा तक निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को सही तरीके से मनाने नहीं दिया जा रहा है। मुजफ्फरनगर से जिला पंचायत सदस्य एवं भाकियू नेता विकास शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण ही ब्राह्मण का विरोधी हो गया है। यदि ब्राह्मण समाज एकजुट हो गया तो सत्ता में हमारे ही लोग होंगे। समाज को अपने अस्तित्व को पहचानने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के आयोजक गौरक्षा सभा के जिलाध्यक्ष वीशू शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में गौशालाओं की स्थिति काफी दयनीय है। उनके सुधार के प्रयास किये जाने चाहिए। कार्यक्रम को योगेश भारद्वाज, मास्टर बालकिशन शर्मा, विक्रांत भार्गव, सोनू शर्मा, राहुल वशिष्ठ आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश शर्मा, सचिन भारद्वाज, अंशुल शर्मा, सचिन शर्मा, विनीत शर्मा, सुमित शर्मा एडवोकेट, विशाल आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • उम्र के आखिरी पड़ाव में जताई पढ़ने की इच्छा

    उम्र के आखिरी पड़ाव में जताई पढ़ने की इच्छा

    उम्र के आखिरी पड़ाव में जताई पढ़ने की इच्छा

    दीपक कुमार
    शामली। पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती जब भी मन में पढ़ने की इच्छा जागृत होती है तो व्यक्ति पढ़ने का प्रयास करता है। शामली में एक 75 साल के वृद्ध ने अपने अनपढ़ होने से दुखी होकर उम्र के आखिरी पड़ाव में पढ़ने का फैसला लिया है। और जिलाधिकारी के दफ्तर में उपस्थित होकर उनकी पढ़ाई के लिए व्यवस्था करने की गुहार लगाई है। इस वृद्ध का कहना है कि उसके साथ ही 95-100 साल के अन्य साथी भी हैं जो उसके साथ तालीम लेना चाहते हैं।
    गुरुवार। शिक्षा वास्तव में अनमोल रत्न है, भले ही आप उसे दौर में यह बात ना समझ पाए हो जब आपका पढ़ाई का समय था। लेकिन कई ऐसे उदाहरण आपके सामने देखने को मिल जाएंगे कि विपरीत परिस्थितियों के चलते जेल में रहकर भी कुछ लोगों ने डिग्रियां हासिल की है। इनमें सबसे बड़ा नाम हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का है। शामली जनपद के गांव कुडाना में भी 75 साल के एक वृद्ध के मन में पढ़ने की इच्छा जागृत हुई है। अपनी ही इच्छा को पूरी करने के लिए 75 साल का जयपाल कलेक्ट्रेट में अपनी अर्जी लेकर पहुंचा है। उसने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर इस उम्र में उनकी पढ़ाई की व्यवस्था किए जाने की गुहार लगाइ है। 75 वर्षीय वृद्ध जयपाल का कहना है कि उन्हें अनपढ़ होने का बहुत बड़ा नुकसान हो चुका है। अब वह खुद पढ़ लिखकर अपना प्रार्थना पत्र लिखकर अपनी समस्या का समाधान करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह अकेले नहीं है जो उम्र के आखिरी पड़ाव में पढ़ना चाहते हैं। उनके गांव के दो-तीन और वृद्ध है जो उनके सहपाठी बनना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि जब उनकी पढ़ने लिखने की उम्र थी तब उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, उन्हें उनके पिताजी ने उस दौरान भैंस चराने का काम दिया था। उनकी सारी उम्र खेती किसानी में बीत गई। लेकिन अब फुर्सत के लम्हों में उनके मन में यह ख्याल आया है, कि उन्हें पढ़ना चाहिए। इसी इच्छा को पूरी करने के लिए जयपाल यहां कलेक्ट्रेट परिसर में आए हैं।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • तीन दिन तक खराब पड़ा रहा अलीपुर गौशाला का सबमर्सिबल

    तीन दिन तक खराब पड़ा रहा अलीपुर गौशाला का सबमर्सिबल

    तीन दिन तक खराब पड़ा रहा अलीपुर गौशाला का सबमर्सिबल

    भीषण गर्मी में प्यास से बिलबिला उठे करीब 2 दर्जन गोवंश
    गौरक्षा सभा के पदाधिकारियों ने गौशाला में पहुंचकर व्याकुल गोवंशों की बुझाई प्यास
    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। अलीपुर गांव में प्रशासन द्वारा संचालित गौशाला में तीन दिन तक सबमर्सिबल खराब पड़ा रहा। मामले की जानकारी होने पर गौरक्षा सभा के पदाधिकारियों ने गौशाला में पहुंचकर भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल गोवंशों के लिए पानी का प्रबंध किया। उन्होंने ग्राम प्रधान पर गोवंशों की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के गांव अलीपुर में ब्लॉक प्रशासन द्वारा गौशाला का संचालन किया जा रहा है, जिसमें करीब दो दर्जन गोवंश रहते है। विगत बुधवार को गांव ऐरटी निवासी गौरक्षा सभा के जिलाध्यक्ष वीशू शर्मा को गौशाला में तीन दिन से सबमर्सिबल खराब पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर वह अपनी टीम के साथ में ट्रैक्टर-ट्राली में पानी के ड्रम आदि रखकर गौशाला में पहुंचे। जहां पर उन्होंने भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल गोवंशों को बाल्टी आदि से पानी पिलाया। तीन दिन से भयंकर गर्मी में बिलबिलाए गोवंश पानी पर टूट पड़े। इसके बाद वीशू शर्मा ने गौशाला का सबमर्सिबल खराब होने के बारे में ब्लॉक प्रशासन को अवगत कराया। उन्होंने ग्राम प्रधान पर गोवंशों के रखरखाव में उदासीनता बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही, शासन-प्रशासन से इस ओर गम्भीरता से ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के चलते बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूमने को मजबूर हैं, जिनकी वजह से आये दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। इस दौरान सोनू शर्मा, रोबिन कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, बीडीओ कैराना का कार्यभार संभाल रहे लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राहुल कुमार का कहना है कि गौशाला का सबमर्सिबल खराब होने का मामला कल उनके संज्ञान में आया था, जिसे उन्होंने कल ही ठीक करा दिया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • शादी में डीजे बजाया तो नहीं पढ़ायेंगे निकाह

    शादी में डीजे बजाया तो नहीं पढ़ायेंगे निकाह

    शादी में डीजे बजाया तो नहीं पढ़ायेंगे निकाह

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। तहरीक आइम्मा ए मसाजिद में बैठक हुई जहां कैराना कस्बे के नामचीन उलमा मौजूद रहे। जामा मस्जिद के शाही इमाम व खतीब मौलाना ताहिर के नेतृत्व में तहरीक आइम्मा ए मसाजिद की मीटिंग जामा मस्जिद में रखी गई जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शादी में गाना बजाना डीजे, वीडियोग्राफी, खड़े होकर खाना खिलाना,

    आतिशबाजी या सुन्नत के खिलाफ चलकर फिजूलखर्ची से होने वाली शादी में निकाह नहीं पढ़ाने का निर्णय लिया गया। मौलाना ताहिर ने बताया कि हमारे मुआशरे में शादियां नासूर का काम कर रही हैं। मौलाना ताहिर शादियों में हो रही फिजूलखर्ची पर प्रकाश डाला व सभी उलमा ने एक मत होकर शादियों को आसान करने की अपील की। बैठक में शाही इमाम मौलाना ताहिर, मौलाना महफूज़, मौलाना इलियास कैरानवी, मुफ्ती इफ्तिखार, मुफ्ती मतलूब, मुफ्ती अब्दुल कुद्दूस, मुफ्ती फरहान, कारी अनीसुर्रहमान, कारी मुदस्सिर आदि उलमा मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • एसडीएम ने अभियान चलाकर पॉलिथीन किया जब्त

    एसडीएम ने अभियान चलाकर पॉलिथीन किया जब्त

    एसडीएम ने अभियान चलाकर पॉलिथीन किया जब्त

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पालिका प्रशासन ने पूर्णरूप से प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर एक स्थान पर छापेमारी करते हुए पॉलीथिन से भरा रेहड़ा पकड़ा। इस दौरान नागरिकों को पॉलिथीन के प्रयोग और उसके दुष्परिणाम के प्रति जागरूक भी किया गया।

    जानकारी के अनुसार शनिवार को अधिशासी अधिकारी/उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव व पालिका के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ नगर के चौक बाजार, जोड़वा कुआं व शामली बस स्टैंड पर पहुँची जहां उन्होंने नगरवासियों क पॉलिथीन के प्रीत जागरूक कर इसके दुष्परिणाम तथा इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बचने के लिए पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। इस दौरान मायापुर मार्ग पर पॉलिथीन से भरा रेहड़ा पर छापेमारी भी की गई जहां से पॉलिथीन से भरा रेहड़ा ज़ब्त कर लिया गया। वहीं पोलोथिन स्वामी मौके से फरार हो गया। अभियान चलने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में दुकानों के शटर गिरने लगे और अपने-अपने प्रतिष्ठान बन्द कर फरार हो गये। पालिका प्रशासन तलाश में जुटा है।
    पालिका प्रशासन की ओर से कहा गया कि पॉलिथीन के प्रयोग से प्रतिदिन होने वाली सफाई में बड़ी रुकावट पैदा हो रही है। कूड़े कचरे से बनने वाले कम्पेस्ट खाद प्रॉजेक्ट में भी पॉलीथीन डिस्पोजल से बाधा उतपन्न हो रही है। पालिका प्रशासन की ओर से पॉलीथीन करोबारियों को सख्त हिदायत दी गई हैं अगर कोई भी दुकानदार पॉलिथीन बेचते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान सफाई लिपिक रविन्द्र कुमार, लिपिक असलम आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • अमित के हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    अमित के हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    अमित के हत्यारोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। विगत बुधवार को कस्बे के झिंझाना मार्ग पर सब्जी मंडी के निकट खेत पर मिले युवक के शव की पहचान अमित निवासी पानीपत हरियाणा के रूप में हुई थी। एसपी शामली अभिषेक झा ने भी मौके पर पहुंचकर कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने पंचनामा की कार्यवाही पूरी करके मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव मोर्चरी पर रखा हुआ था। शुक्रवार को परिजन युवक के शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अपने साथ ले गए। मामले में मृतक के भाई अमरजीत ने पानीपत के ही चार लोगों के विरुद्ध कोतवाली कैराना पर हत्या का अभियोग दर्ज कराया है। आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश डाल रही है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नही लग सका है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपियों के मोबाइल सर्विलांस पर लिये गए है लेकिन फोन स्विच ऑफ होने की वजह से पुलिस को आरोपियों की लोकेशन की जानकारी नही हो पा रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना का कहना है कि नामजद हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जायेगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

    आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

    आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। शुक्रवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई आनंद कुमार ने युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी मोनू निवासी ग्राम मवी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।

    पुलिस इससे पूर्व घटना में शामिल मृतक युवक की पत्नी आरती के अलावा जॉनी, इसरान तथा सोनू को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। विदित रहे कि विगत 13 सितंबर 2023 को सतवीर निवासी ग्राम मवी ने कोतवाली कैराना पर अपने पुत्र दीपक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद अभियोग पंजीकृत कराया था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • चोरी की तीन बाइक के साथ दो गिरफ्तार

    चोरी की तीन बाइक के साथ दो गिरफ्तार

    चोरी की तीन बाइक के साथ दो गिरफ्तार

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है।

    शुक्रवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम झाडखेड़ी रोड़ पर स्थित नाशपाती के बाग के पास से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम व पता आकाश निवासी मोहल्ला पंसारियान गली संख्या 1 निकट सती मन्दिर कस्बा शामली व विकास निवासी ग्राम बदलूगढ बताए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चालान करके जेल भेज दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बकरा चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस तलाश में जुटी

    बकरा चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस तलाश में जुटी

    बकरा चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस तलाश में जुटी

    आरिफ
    कांधला, शामली। स्थानीय क्षेत्र कें गंगेरू मार्ग पर स्थित गन्ना कोल्हू से कार सवार एक बकरा उठाकर फरार हो गए। बकरा चोरी की घटना कोल्हू पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी महबूब पुत्र गफूर क्षेत्र के गंगेरू मार्ग पर स्थित गन्ना कोल्हू पर अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी का कार्य करता है। कोल्हू पर ही पीड़ित ने बकरे पाल रखे है। शनिवार को महबूब का बकरा कोल्हू के बाहर चारा खा रहा था। इसी बीच सेंट्रो कार सवार लोगों ने कोल्हू पर पहुंचे और बकरे को कार में डालकर फरार हो गए। बकरा चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक परविंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही हैं जल्दी चोरों को पकड़कर उनके कब्जे से बकरा बरामद कर लिया जाएगा और चोरों को जेल भेज दिया जाएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकारी योजनाओं का हुआ गुणगान

    विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकारी योजनाओं का हुआ गुणगान

    विकसित भारत संकल्प यात्रा में सरकारी योजनाओं का हुआ गुणगान

    आरिफ
    कांधला, शामली। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के गांव डुढार व भारसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एमएलसी सहित अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी वीरेन्द्र सिंह ने ग्रामीणों को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कहा कि सरकार किसानों की आथिर्क उत्थान के लिए काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दुरगामी सोच लोकल फोर वोकल उत्पादों कृषक उत्पाद संगठन निर्माण को बढावा दे रही है। मोटे आनाज व डिजिटल आदि से भारत को विश्व की तीसरी नम्बर की अर्थ व्यवस्था के रुप मे परिवर्तित कर वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र निर्माण करने मे सभी को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प कराया। उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री का संदेश पढकर सुनाया। ब्लाक प्रमुख डाक्टर विनोद मलिक ने बताया सरकार अंतिम पात्र लाभार्थी तक योजना को पहुंचाने के लिए सरकार की प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकार की अन्तरराष्ट्रीय उपलब्धियों के बारे भी अवगत कराया। प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले बच्चों को मंच पर उपहार देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में आयुष विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बैक और सहकारिता विभाग आदि विभागों के स्टालों के माध्यम से जानकारी दी गई। इस दौरान अनिल चौहान, संदीप कुमार, राजपाल सिंह, पंकज मलिक, अतेन्द्र, सहायक विकास अधिकारी संदीप कुमार, धर्मेंद्र सिंह, शजयदेव कुमार, तेजपाल और पूर्ति निरीक्षक दीपि वर्मा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कण्डेला में धरनास्थल पर पहुंचे सांसद व योजना निदेशक

    कण्डेला में धरनास्थल पर पहुंचे सांसद व योजना निदेशक

    कण्डेला में धरनास्थल पर पहुंचे सांसद व योजना निदेशक

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय कस्बे के गांव कण्डेला में ग्रामीणों का धरना 18वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कैराना लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बागपत योजना निदेशक ने धरनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। वार्ता के दौरान ओवरब्रिज के नीचे सड़क को दोनों ओर से ढलावदार बनाने के प्रस्ताव को ग्रामीणों ने सिरे से खारिज कर दिया।
    कण्डेला के ग्रामीण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा गांव के मुख्य सम्पर्क मार्ग पर बनाए जा रहे ओवरब्रिज की ऊंचाई कम रखे जाने के विरोध में धरना दे रहे है। ग्रामीणों के विरोध के चलते ओवरब्रिज व 200 मीटर के दायरे में आउटर रिंग रोड के निर्माण का कार्य ठप्प पड़ा हुआ है। प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारी धरनारत ग्रामीणों से कई बार वार्ता कर चुके हैं लेकिन अभी तक कोई निष्कर्ष नही निकल सका है। शनिवार को क्षेत्रीय भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी व एनएचएआई के बागपत योजना निदेशक धरनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने धरनारत ग्रामीणों से उनकी समस्या जानी। ग्रामीणों ने बताया कि एनएचएआई द्वारा बनाए जा रहे ओवरब्रिज की ऊंचाई काफी कम है। इसके नीचे से किसानों की गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां अथवा ट्रक आदि नही गुजर पाएंगे। इस पर एनएचएआई के योजना निदेशक ने ओवरब्रिज के नीचे से गुजरने वाले रास्ते को दोनों ओर से 40-50 मीटर तक ढलावदार बनाने का प्रस्ताव पेश किया जिसे ग्रामीणों ने सिरे से खारिज कर दिया।
    इसके बाद भाजपा सांसद ने ग्रामीणों को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से पुनः मुलाकात करके समस्या के निवारण का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व जिपं सदस्य अनुज चौहान, भाजपा के शामली जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, कण्डेला प्रधानपति सोनू चौहान, विलियम प्रधान, शीशपाल प्रधान, महेंद्र प्रधान, रूपेश चौहान, रवि भारद्वाज, मोहित चौहान, रामकुमार कोरी, कुलदीप राणा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • भगवान महर्षि कश्यप की मूर्ति का हुआ अनावरण

    भगवान महर्षि कश्यप की मूर्ति का हुआ अनावरण

    भगवान महर्षि कश्यप की मूर्ति का हुआ अनावरण

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय कस्बे के मोहल्ला बदलुगढ़ में स्थित भगवान शिव के मंदिर में पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप द्वारा भगवान महर्षि कश्यप जी की मूर्ति का अनावरण किया गया। वहीं प्रसाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया जहां तमाम लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शनिवार को नगर के मोहल्ला बदलुगढ़ में स्थित भगवान शिव के मंदिर में भगवान महर्षि कश्यप जी की मूर्ति के अनावरण के उपलक्ष्य में सभा का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि भाजपा नेता पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप पहुंचे। सभा का संचालन डा. श्रीपाल कश्यप व अध्यक्षता रामनिवास कश्यप ने किया। वहीं सभा के दौरान भगवान महर्षि कश्यप जी की मूर्ति का अनावरण भाजपा नेता पूर्व एमएलसी ने किया जिसके बाद अपने सम्बोधन में अपने महापुरुषों के प्रति समाज को जागरूक किया। साथ ही आगे कहा है कि अब तक वह अनेकों गांव वे कस्बे में भगवान महर्षि कश्यप जी, महर्षि कालू बाबा जी, वीर एकलव्य जी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी, भगवान निषाद राज जी सहित आने को लगभग 60 मूर्तियों का अनावरण करा चुके हैं। उनका उद्देश्य कश्यप समाज को अपने महापुरुषों के प्रति जागरूक करना एवं समाज को संगठित करना है। वहीं उन्होंने सरकार से कश्यप समाज के हक अधिकार की मांग की। आज तक कश्यप समाज ने निस्वार्थ भाव से सरकार को सपोर्ट करते आ रहा है। अब सरकार को भी कश्यप समाज का सम्मान करना चाहिए। कश्यप समाज के हक अधिकार की लड़ाई और भगवान महर्षि कश्यप जी के प्रति समाज को जागरूक वह हमेशा करते रहेंगे और समाज के हर दुख-सुख में वह समाज के साथ खड़े रहेंगे। वहीं कश्यप समाज ने भाजपा नेता पूर्व एमएलसी का तन-मन-धन के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर घासीराम कश्यप, दीपक बालान, राजीव फौजी, डाः श्रीपाल कश्यप, रणबीर कश्यप, सुरजी कश्यप, रामू कश्यप, धन्नी कश्यप, दीपक कश्यप, राममेहर कश्यप, दुष्यंत कश्यप, मास्टर श्रीपाल कश्यप, प्रवीण कश्यप, संजीव कश्यप सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आईटीबीपी जवान की सड़क हादसे में हुई मौत

    आईटीबीपी जवान की सड़क हादसे में हुई मौत

    आईटीबीपी जवान की सड़क हादसे में हुई मौत

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। शनिवार देर रात्रि गांव कण्डेला निवासी आईटीबीपी के जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से मृतक जवान के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक जवान देहरादून में तैनात था। वह तीस दिन के अवकाश पर घर आया हुआ था। सूचना मिलने पर आईटीबीपी के अधिकारियों ने गांव में पहुंचकर दिवंगत जवान की चिता पर पुष्पांजलि अर्पित की। जानकारी के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला निवासी विशाल चौहान(28) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 23वीं वाहिनी में तैनात था। वर्तमान समय में वह देहरादून में कार्यरत था तथा तीस दिन के अवकाश पर घर आया हुआ था। शनिवार को वह किसी कार्य के लिए शामली गया हुआ था। देर रात्रि गांव वापिस लौटते समय वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे में गम्भीर रूप से घायल युवक को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा हादसे की जानकारी हासिल की। बाद में पुलिस ने पंचायतनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में हाहाकार मच गया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके खेत पर ले जाया गया। जहां पर अपनी टीम के साथ पहुंचे आईटीबीपी के सब-इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार व हेड कांस्टेबल अंगराज ने मृतक जवान की चिता पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत जवान की पार्थिव देह को सलामी भी दी। मृतक जवान के बडे भाई विकास ने चिता को मुखाग्नि दी। मृतक जवान दो छोटे-छोटे बच्चों का पिता बताया गया है। हादसे से ग्रामीणों में शोक व्याप्त है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • रालोद ने चलाया जागरूकता अभियान

    रालोद ने चलाया जागरूकता अभियान

    रालोद ने चलाया जागरूकता अभियान

    आरिफ
    कांधला, शामली। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा साप्ताहिक जन जागरूक अभियान के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह 121वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के गांव शाहपुर, एलम, विकास में के बाबू फैसल बैग कें आवास पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गांव‌ चलों कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान दर्जनों लोग मौजूद रहे। रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी। गरीबों की हालत बुरी बनी हुई है। विधायक अशरफ़ अली ने कहा कि भाजपा सरकार में युवा बेरोजगारी में धक्के खा रहे हैं। युवाओं को नौकरी देने के वायदे फुस हो रहे हैं। जिला अध्यक्ष वाजिद अली ने कहा कि किसानों को गन्ने का समय पर भुगतान नहीं मिल रहा है। किसानों का मिलों पर बकाया भुगतान चल रहा है। जिसके चलते किसानों को अपना घर चलाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान परेशान हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। देश में आपातकाल जैसे हालत हो गए हैं। जिस चलते केंद्र व प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। कार्यक्रम का संचालन योगेश भभीसा व अध्यक्षता सुरेश कुमार ने की। इस दौरान मुबारक अली, पप्पू प्रधान, मुकेश, दिनेश, सुधीर, बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ग्रामीणों से वार्ता के लिये धरनास्थल पर पहुंचे अधिकारी, नहीं बनी बात

    ग्रामीणों से वार्ता के लिये धरनास्थल पर पहुंचे अधिकारी, नहीं बनी बात

    ग्रामीणों से वार्ता के लिये धरनास्थल पर पहुंचे अधिकारी, नहीं बनी बात

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। स्थानीय तहसील प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारी ग्रामीणों से वार्ता के लिए गांव कण्डेला में धरनास्थल पर पहुंचे। हालांकि वार्ता का निष्कर्ष न निकलने पर अधिकारी बैरंग वापिस लौट आये। वहीं 12वें दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा शामली-कैराना रोड से गांव कण्डेला की ओर जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण निर्माणाधीन ओवरब्रिज की ऊंचाई कम रखे जाने की बात कहकर विगत 12 दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे है। ग्रामीणों के विरोध के चलते ओवरब्रिज व आउटर रिंग रोड का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। रविवार को एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव, नायब तहसीलदार गौरव सांगवान व एनएचएआई के अधिकारी गांव कण्डेला में धरनास्थल पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने ग्रामीणों से सर्विस रोड पर मिट्टी आदि डालकर निर्माण कार्य करने देने का अनुरोध किया। बताया गया है कि धरनारत ग्रामीणों ने ओवरब्रिज की ऊंचाई बढ़ाये जाने से पूर्व किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होने देने की बात कही, जिस पर अधिकारी ग्रामीणों के रुख को भांपकर वापिस लौट आये। वहीं ग्रामीणों का धरना 12वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, रोशन ठेकेदार, मोतीराम, रूपेश चौहान, रवि भारद्वाज, राजकुमार चौहान, रवि चौहान, मोहित चौहान, शिवकुमार चौहान आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • महिला ने कर्मचारी को प्रेमी बताकर किया हंगामा

    महिला ने कर्मचारी को प्रेमी बताकर किया हंगामा

    महिला ने कर्मचारी को प्रेमी बताकर किया हंगामा

    आरिफ
    शामली। कस्बे की नगरपालिका परिषद में पहुंची एक महिला ने कर्मचारी को अपना प्रेमी बताते हुए जमकर हंगामा किया। महिला एवं नगर पालिका कर्मचारी के बीच हंगामा को देखकर काम कर रहे अन्य कर्मचारी व कई लोग मौके पर जमा हो गए। आसपास के लोगों ने महिला को समझा बूझकर मामला शांत कराया। बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद में पहुंची एक महिला ने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को अपना प्रेमी बताकर जमकर हंगामा काटा। महिला का आरोप है कि उक्त कर्मचारी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और जब महिला गर्भवती हो गई थी तो आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर उसका गर्भपात करा दिया था। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी ने फिर से महिला को झांसें में लेकर उसके कोरे स्टांप पर अंगूठा लगवा कर इलाहाबाद न्यायालय से अपनी गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया था। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह कई माह से लगातार अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है, मगर उसकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही। बृहस्पतिवार को महिला नगर पालिका परिषद में पहुंच गई और कर्मचारी को अपना प्रेमी बताकर उसके साथ रहने की जिद करने लगी। महिला व नगर पालिका परिषद के बीच हंगामे को देखकर आसपास के लोग व अन्य नगर पालिका परिषद के कर्मचारी भी मौके पर जमा हो गए। महिला व नगर पालिका परिषद के कर्मचारी के बीच घंटों ड्रामा के बाद आसपास के लोगों ने महिला को समझा बुझा कर शांत कराया। महिला व नगर पालिका परिषद के कर्मचारी का हंगामा नगर में चर्चा का विषय बना रहा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • जहर देकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने भेजा जेल

    जहर देकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने भेजा जेल

    जहर देकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने भेजा जेल

    मृतक के चचेरे भाई ने कराया मुकदमा दर्ज
    आरिफ
    शामली। जिले के गांव गंगेरू में उधारी के रुपए ना चुकाने पर कर्जदार को जहर देकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने अभियोग दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। शव पीएम से आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी रामवीर पुत्र दलमीरा ने अपने पड़ोस के ही युवक आशु पुत्र अबरार से उधर रूपए ले रखे थे। तीन दिन पूर्व बुधवार को आशु रामवीर के घर पर अपने रुपए लेने के लिए पहुंचा था। आरोप है कि रुपए ना चुकाने पर आरोपी ने रामवीर को जहर देकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। परिजन गंभीर अवस्था में रामवीर को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बृहस्पतिवार को मृतक का शव पीएम से आने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के चचेरे भाई रवि पुत्र सुरेश पाल ने तहरीर देकर आरोपी के द्वारा जबरन जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाकर अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर अभियोग दर्ज करते हुए हत्या आरोपी आशू को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है ।थाना प्रभारी निरीक्षक पविंद्र कुमार का कहना है कि अभियोग दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • 9वें दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का धरना

    9वें दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का धरना

    9वें दिन भी जारी रहा ग्रामीणों का धरना

    दीपक कुमार
    शामली। गांव कंडेला में ग्रामीणों का धरना नौवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण एनएचएआई द्वारा बनाए जा रहे ओवरब्रिज की ऊंचाई बढ़ाए जाने की मांग कर रहे है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा क्षेत्र में आउटर रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन आउटर रिंग रोड शामली-कैराना मार्ग से गांव कण्डेला की ओर जाने वाले वाले लिंक मार्ग को क्रॉस कर रहा है। इस लिंक मार्ग पर एनएचएआई द्वारा आवागमन के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। विगत नौ दिनों से निर्माणाधीन ओवरब्रिज का कार्य ग्रामीणों के विरोध के चलते बंद पड़ा है। ओवरब्रिज की ऊंचाई कम रखे जाने की बात कहकर ग्रामीण विगत नौ दिनों से धरने पर बैठे है। ग्रामीणों एवं प्रशासन के मध्य ओवरब्रिज के सम्बंध में कई बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन अभी तक कोई नतीजा सामने नही आया है। विगत मंगलवार को कैराना लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी भी दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र सौंपकर ग्रामीणों की समस्या से अवगत करा चुके है। निर्माणाधीन ओवरब्रिज की ऊंचाई बढ़ाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को नौवे दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, विलियम प्रधान, अमित प्रधान, मिंटू प्रधान, ओमकार मुखिया, मोतीराम, मोहित चौहान, रूपेश चौहान, रामकुमार कोरी, रवि चौहान, श्याम सिंह, यामीन अली, रवि भारद्वाज, रजत चौहान, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • ब्रह्मसिंह बने जिला बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष

    ब्रह्मसिंह बने जिला बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष

    ब्रह्मसिंह बने जिला बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष

    340 मतदाताओं में से 329 ने किया अपने मताधिकार का इस्तेमाल
    दीपक कुमार
    शामली। जिला बार एसोसिएशन कैराना का वार्षिक चुनाव बार भवन में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। एडवोकेट ब्रह्मसिंह ने अपने प्रतिद्वंदी रामकुमार वशिष्ठ को 59 मतों से पराजित करके अध्यक्ष पद पर विजयी प्राप्त की। वहीं नसीम अहमद ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजकुमार चौहान को 40 वोटो से हराकर महासचिव पद पर जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। गुरुवार को बार भवन में जिला बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष-2024 की कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव आयुक्तगण एडवोकेट ईशपाल सिंह, प्रदीप कुमार जैन, चौधरी रियासत अली, करतार सिंह व शगुन मित्तल की देखरेख में प्रातः नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान दोपहर दो बजे तक चला, जिसमें कुल 340 अधिवक्ता मतदाताओं में से 329 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद मतगणना हुई और परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद पर ब्रह्मसिंह को 193 व रामकुमार वशिष्ठ को 134 मत मिले। इस प्रकार ब्रह्मसिंह को 59 वोटों से विजयी घोषित किया गया। महासचिव पद पर नसीम अहमद को 184 व राजकुमार चौहान को कुल 144 मत मिले। इसमें नसीम अहमद 40 मतों से विजयी हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नकली सिंह ने 187 मत प्राप्त करके अपने प्रतिद्वंदी राधेश्याम गोयल को 47 वोटों से पराजित किया। राधेश्याम गोयल को कुल 140 वोट मिले। सहसचिव प्रशासनिक पद पर शफकत खान ने 205 मत प्राप्त करके विजयी हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी रिजवान को 120 मत मिले। वहीं चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद अधिवक्ताओं ने विजयी पदाधिकारियों का पुष्प-मालाओं से स्वागत किया।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • खादी ग्रामोद्योग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

    खादी ग्रामोद्योग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

    खादी ग्रामोद्योग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

    आरिफ
    कांधला, शामली। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव पंजोंखरा कें दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित चौधरी चरण सिंह बहुऔद्योगीय प्रशिक्षण केंद्र के एक कर्मचारी का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा में खादी ग्राम उद्योग चौधरी चरण सिंह बहुउद्योगीय प्रशिक्षण केंद्र में दूर दराज के कर्मचारी कार्यरत हैं। प्रशिक्षण केंद्र में महाराष्ट्र प्रदेश के गांव उवुलोये जनपद लिघु दुर्ग,थाना मालवन निवासी सुनील सिरंवाडकर उम्र 52 वर्ष पुत्र दाताराम सहदेव जूनियर एग्जीक्यूटिव (लिपिक) के पद पर तैनात था। अन्य कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की सवेरे जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा तो कर्मचारियों के द्वारा कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो लिपिक का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। अन्य कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरक्षक पविंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कर्मचारी की मौत की जानकारी प्राप्त करने के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिये। फॉरेंसिक टीम एवं पुलिस ने घंटों छानबीन के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक कर्मचारी की मौत की जानकारी उसके परिजनों को पुलिस ने दे दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक पविंद्र कुमार का कहना है कि खादी ग्राम उद्योग प्रशिक्षण केंद्र में एक कर्मचारी की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से सैंपल लेकर लैब के लिये भेज दिये हैं। पीएम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • युवतियों से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    युवतियों से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    युवतियों से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। रास्ता रोककर युवतियों से छेड़छाड़ करने व अश्लील फब्तियां कसने तथा व्हाट्सएप पर फोटो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को धर-दबोचा है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। गुरुवार को एसपी शामली अभिषेक झा के निर्देशानुसार महिलाओं के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम एवं महिला अपराधों में लिप्त वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कैराना पुलिस ने युवतियों से छेड़छाड़ करने, अश्लील फब्तियां कसने तथा व्हाटसएप्प पर फोटो वायरल करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता मोहसीन निवासी मोहल्ला अफगानान कस्बा कैराना बताया। आरोपी को चालान करके जिला कारागार के लिए रवाना कर दिया गया है। विदित रहे कि विगत बुधवार को आरोपी के खिलाफ मोहल्ले की ही दो युवतियों का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने व अश्लील फब्तियां कसने तथा व्हाट्सएप पर फोटो वायरल करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • आशाओं की बैठक सम्पन्न

    आशाओं की बैठक सम्पन्न

    आशाओं की बैठक सम्पन्न

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। सीएचसी में वीएचएसएनसी के तहत आशा व आशा संगनियों की साप्ताहिक मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें केएमसी व घर- घर जाकर आयुष्मान भारत हेल्थ एकाउंट बनाने के निर्देश दिये गये। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वीएचएसएनसी के तहत आशा व आशा संगनियों की मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही केएमसी (कंगारू मदर केयर) के बारे में भी जानकारी दी गई और घर-घर जाकर पात्र लोगों के आयुष्मान भारत हैल्थ एकाउंट बनाने के निर्देश भी दिये गये। साथ ही पहले बच्चा पैदा होने पर 5 हज़ार व दूसरी बार लड़की पैदा होने पर सरकार की ओर से मिलने वाली छह हजार की नकदी के बारे में फीडबेक लेते हुए अधिक से अधिक फार्म भरने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान चिकित्साधीक्षक कैराना शैलेन्द्र चौरसिया, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर आरिश खान व ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अतुल गर्ग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • सीओ ने कैराना कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण

    सीओ ने कैराना कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण

    सीओ ने कैराना कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, शस्त्रों व अभिलेखों का रख-रखाव दुरूस्त पाया गया। सीओ ने कोतवाली में आफ ऑनर देकर सलामी दी गई।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी प्रभारी को दी गयी भावभीनी विदाई

    औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी प्रभारी को दी गयी भावभीनी विदाई

    औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी प्रभारी को दी गयी भावभीनी विदाई

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। पुलिसकर्मियों एवं उद्योग बंधुओं ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी प्रभारी को स्थानांतरित होने पर पुष्प मालाएं पहनाकर भावभीनी विदाई दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए विगत दिवस जनपद भर में कई चौकी प्रभारियों के तबादले किये है। इनमें कैराना-शामली मार्ग पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के प्रभारी जितेंद्र त्यागी भी शामिल है। उन्हें मेरठ-करनाल हाइवे पर बनी झिंझाना थाने की अहमदगढ़ पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वह करीब 8 माह तक चौकी प्रभारी के तौर पर यहां तैनात रहे। इस अल्प अवधि के दौरान उन्होंने चौकी का सौंदर्यीकरण भी कराया। बुधवार को चौकी पर उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चौकी पर तैनात पुलिस स्टाफ एवं व्यापारी बंधुओं ने फूल-मालाएं डालकर उन्हें विदाई दीं। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान हेड कांस्टेबल प्रवीण त्यागी, हरिओम, मोहित चौधरी, अमित कुमार, हरेंद्र गिरी, नौशाद अली, ग्राम ऐरटी के प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश भारद्वाज, गौरव गोयल, पंकज, राजकुमार, बिल्लू आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • कण्डेला के ग्रामीणों ने किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

    कण्डेला के ग्रामीणों ने किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

    कण्डेला के ग्रामीणों ने किया सांकेतिक धरना-प्रदर्शन

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। गांव कण्डेला में अंडरपास की ऊंचाई का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ रहा है। ग्रामीणों ने निर्माणाधीन अंडरपास के पास पहुंचकर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा गांव कण्डेला के सम्पर्क मार्ग पर बनाए जा रहे आउटर रिंग रोड के अंडरपास को लेकर ग्रामीण मुखर होने लगे है। ग्रामीणों ने एक दिन पूर्व निर्माणाधीन अंडरपास के पास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। बुधवार को एक बार फिर ग्रामीण निर्माणाधीन अंडरपास पर पहुंचे। उन्होंने आउटर रिंग रोड के निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों को काम बंद करने को कहा। इसके बाद ग्रामीण मौके पर ही पल्लियां आदि बिछाकर धरने पर बैठ गए। इसी दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान भी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे के धरना-प्रदर्शन के पश्चात ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल ने एडीएम से मुलाकात करने के लिए रवाना हो गया। इस दौरान रोशन ठेकेदार, मोती राम, शीशपाल प्रधान, सुरेश चौहान, रूपेश चौहान, रवि भारद्वाज, कंवरसैन, नक्षत्र पाल, विजय चौहान, मोहित चौहान, विकास कुमार आदि उपस्थित रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया शुरू, एल्डर कमेटी गठित

    बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया शुरू, एल्डर कमेटी गठित

    बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया शुरू, एल्डर कमेटी गठित

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। बार एसोसिएशन कैराना की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके चलते एल्डर कमेटी का गठन कर दिया गया है। जल्द ही चुनावी अधिसूचना जारी होगी। मंगलवार को बार एसोसिएशन कैराना की आम सभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ठाकुर की अध्यक्षता में हुइ जहां कोषाध्यक्ष अनंत चौधरी द्वारा वार्षिक आय—व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात वार्षिक कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव पर मंथन किया गया। इस दौरान वरिष्ठता के आधार पर चुनाव एल्डर कमेटी का पुनर्गठन किया गया जिसमें वरिष्ठता के आधार पर सर्वसम्मति से रियासत अली, इसपाल सिंह, प्रदीप जैन, करतार सिंह व शगुन मित्तल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। अब जल्द ही चुनाव की घोषणा हो सकती है। आम सभा का संचालन महासचिव आलोक चौहान ने किया। इस अवसर पर खड़क सिंह चौहान, शैलेन्द्र चौधरी, ब्रह्मसिंह, इंतजार अहमद, प्रेमचंद गर्ग, रामकुमार वशिष्ट, नसीम अहमद, सत्यवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, विकास पंवार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • एलटी लाइन में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप

    एलटी लाइन में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप

    एलटी लाइन में लगी आग, विद्युत आपूर्ति ठप

    आरिफ
    कांधला, शामली। स्थानीय कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में एलटी लाइन में अचानक आग लग गई। आग लगने से मोहल्ले में अफरा—तफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने बिजली घर सूचना देकर विद्युत आपूर्ति को बंद कराया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान में एलटी लाइन में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने से मोहल्ले में अफरा—तफरी माहौल पैदा हो गया। मोहल्ले के लोगों ने बिजली घर पर सूचना देकर विद्युत आपूर्ति को बंद कराया। विद्युत लाइन में आग लगने से मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प हो गई है। वहीं दूसरी और विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विद्युत सप्लाई चालू करने के लिए कार्य चालू कर दिया है। विद्युत विभाग के जेई विजय शंकर कुशवाहा का कहना है कि जल्द ही विद्युत लाइन को ठीक कर विद्युत आपूर्ति को सुचारू कर दिया जाएगा।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • हत्या के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार

    हत्या के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार

    हत्या के मामले में वांछित महिला गिरफ्तार

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। नाबालिग का अपरहण कर हत्या करने व शव को यमुना नदी में फेंकने के मामले में फरार चल रही आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गत 31 अगस्त को हारुन पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम भैंसवाल थाना गढ़ीपुख्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके पुत्र अब्दुल्ला का अपहरण किया गया है। पुलिस की ओर से पीड़ित पिता की तहरीर सुसंगत धाराओं मेंमुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई थी। पुलिस नाबालिग की हत्या कर शव को यमुना में फेंकने के मामले में इससे पहले आबिद को जेल भेज चुकी है।
    पीड़ित ने बताया था कि बहन व बहनोई ने भांजे अब्दुल्ला को अपने केंटर पर रखकर ड्राईवरी सिखाने के लिए कहा था और उसे साथ ले गए थे। मृतक भांजे अब्दुल्ला पर केन्टर में रखे 13000 रूपए चुराने का आरोप लगाते हुए आबिद, आरिफ दोनों भाइयों, साले एहसान व आबिद की पत्नी साइना ने मिलकर अब्दुल्ला के साथ लाठी डन्डो से मारपीट की थी जिसके अब्दुल्ला की रात्रि में मौत हो गई थी।
    हत्यारोपियों ने मृतक के शव को काफी दिनों तक अपने मकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में छिपाकर रखा था और रात्रि के समय अब्दुल्ला के शव व घटना में प्रयुक्त लाठी डंडों को इन लोगों ने यमुना नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रही महिला साईना पत्नि आबिद निवासी रूकमा वाली गली मौहल्ला इस्लामनगर को भी आज जेल भेज दिया है।

    आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
    हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

    Jaunpur News: Two arrested with banned meat

    JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

    Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

    बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

    600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों को कराया दुरुस्त

    पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों को कराया दुरुस्त

    पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरों को कराया दुरुस्त

    दीपक कुमार
    कैराना, शामली। यमुना ब्रिज पर सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस चौकी के समीप हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिसकर्मियों ने दुरुस्त कराया। 24 घन्टे यमुना ब्रिज से गुजरने वाले वाहनों पर पेहरा रहेगा। मंगलवार को हरियाणा यूपी के बॉर्डर व यमुना ब्रिज पर स्थित पुलिस चौकी के समीप नेशनल हाइवे के मध्य डिवाइडर पर लगे सीसीटीवी कैमरे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से खराब हो गए थे। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मैकेनिक को बुलवाकर उन्हें चालू कराया गया। चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी अंकित मवी ने बताया कि कैमरों को हाइवे की दोनों दिशाओं में वाहनों व उनकी नंम्बर प्लेट आदि पर फोकस करने के लिए लगाया गया है। कैमरों को दुरुस्त कराया गया है।