किशोरी को बहला—फुसलाकर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्जपैलानी, बांदा। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में लगभग 16 वर्षीय किशोरी के पिता ने थानाध्यक्ष पैलानी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 11 मार्च को सुबह 4 बजे मेरी पुत्री जिसकी उम्र 16 वर्ष है, घर से कहीं चली गई है। पता लगाया गया लेकिन नहीं मिली। वहीं अज्ञात लड़के का नंबर मेरी लड़की के फोन पर आता रहता था। शंका है कि यह लड़का मेरी लड़की को बहला फुसलाकर लिवा जा सकता है। दूसरा लड़का जो मेरे घर के विषय में ज्यादा नजदीक था और रिश्तेदारी में गांव के ही कामता के यहां आया था। थानाध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के किशोरी को बहला फुसलाकर जाने की प्राथमिक की दर्ज कर ली गयी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।