सवारी से भरी बस खाई में पलटी, एक की हालत गम्भीर
बस आजमगढ़ से वाराणसी जा रही थी
तेजस टूडे सं.
अमित जायसवाल
चन्दवक, जौनपुर। आजमगढ़—वाराणसी मार्ग पर उस समय लोगों की चीख पुकार मच गयी जब एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित रोडवेज बस सड़क के किनारे लगभग 20 फिट खाई में पलट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरीबारी भेजा गया।
विदित हो कि शनिवार की रात बरमलपुर के गेट से लगभग 50 मीटर आगे आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ जा रही एक तेज रफ़्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
दुर्घटना के बाद चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। तत्पश्चात घायलों को खाई से बाहर निकाल उपचार हेतु बीरीबारी भेज गया जहां चिकित्सकों ने 49 वर्षीय मुन्नी बेन भारद्वाज निवासी सिधारी, आजमगढ़ की गम्भीर अवस्था देख बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर किया। घटना रात लगभग नौ बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









