दबंगई: अधेड़ के दरवाजे दबंगों ने रात के अंधेरे में दौड़ाया ट्रैक्टर, तोड़—फोड़ का वीडियो वायरल
सलोन कोतवाली क्षेत्र के ममुनी गांव का है मामला, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

तेजस टूडे सं.
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र स्थित ममुनी गांव में दबंगों द्वारा रात के अंधेरों में दरवाजे पर पहुंचकर ट्रैक्टर से तोड़फोड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रात के अंधेरे में दबंग ट्रैक्टर दौड़ाते हुए दरवाजे पर रखा कल्टीवेटर रोटावेटर तोड़कर एक अधेड़ के ऊपर चढ़ा कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अधेड़ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलोन ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने प्रथम उपचार करके उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।
यह मामला बीती गुरुवार की बीती रात को ममुनी गांव में कुछ दबंगों द्वारा वादी लवलेश पटेल के घर पर ट्रैक्टर लेकर वहां पहुंचकर उसके घर के सामने रखा कल्टीवेटर, रोटावेटर, लकड़ी का तखत ट्रैक्टर चढ़ा कर तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं, वादी के लगभग 50 वर्षीय पिता राम नरेश के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल को उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलोन ले जाया गया। घटना के बाद आरोपी युवक धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।
वादी लवलेस पटेल ने ममूनी गांव निवासी अमन यादव अमित यादव जय सिंह यादव पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में नाम जद तहरीर दी है। वहीं जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही तत्काल सलोन पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर में नामजद आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।







