अब्दुल कलाम मेमोरियल स्कूल में लगा बाल मेला

  • अब्दुल कलाम मेमोरियल स्कूल में लगा बाल मेला

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। बदौसा में स्थित डा एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल स्कूल बदौसा में बाल दिवस पर बाल मेला का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि विद्यालय के व्यवस्थापक मुस्ताक अहमद रहे जिन्होंने बच्चों के स्टाल को देखा—समझा। बच्चों ने तरह—तरह के स्टाल लगाए और मेले का आनंद लिया। मेले का आयोजन विद्यालय परिवार की ओर से किया गया जिसमें बच्चों ने व्यापार जगत की बातें जानी तथा बाजार व मेले के बारे में जानकारी ली। मेले का संचालन विद्यालय के डायरेक्टर अहसान अली ने किया। मेले में अजय गुप्ता, शिवगोपाल निराला, नीतराज, राहुल मिश्र, इम्तियाज खान, शोहराब खान, मोइन खान, सुनील विश्वकर्मा, शोभित कुमार, काजल त्रिवेदी, पूजा त्रिपाठी, शिवानी देवी, रोशनी वर्मा, रोशनी देवी आदि मौजूद रहे।