HomeTrendingदोस्तों के बीच हुई कहासुनी में चली गोली

दोस्तों के बीच हुई कहासुनी में चली गोली

दोस्तों के बीच हुई कहासुनी में चली गोली

अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। शहर के पास भंगवा गांव में दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक को गोली हाथ के पंजे में लग गई। हमलावर तो भाग गया, लेकिन मौके पर पकड़े गए दूसरे दोस्त को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा। घटना मंगलवार रात की है। गांव के 26 वर्षीय पंकज सरोज अपने दोस्त रोहित सरोज और साहबान उर्फ कल्लू के साथ गांव के पास ही बैठा था। वहां कुछ कहासुनी होने पर दोस्तों में विवाद हो गया। इसके बाद लोगों ने फायर की आवाज सुनी तो उधर दौड़ पड़े। मौके पर जाने पर पंकज सरोज घायल अवस्था में पाया गया। उसके पंजे में गोली लगी थी। घटना स्थल पर मिले साहबान को लोगों ने पकड़कर जमकर पीटा, जिससे उसकी हालत भी अधमरी जैसी हो गई। शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह का कहना है कि दोस्तों के आपसी विवाद में घटना हुई है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read