लक्ष्य के लिये दृढ़ संकल्पित हों ब्राह्मण समाज: डा. अरूण

लक्ष्य के लिये दृढ़ संकल्पित हों ब्राह्मण समाज: डा. अरूण

मुकेश तिवारी
गुरसराय, झांसी। अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा से सम्बद्ध क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक ग्राम नागर में हुई। मुख्य अतिथि डॉ अरुण मिश्रा चेयरमैन गरौठा एवं विशिष्ट अतिथि शिव नारायण शर्मा रहे। अध्यक्षता परशुराम तिवारी ने किया। सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम के चित्र पर तिलक माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभा को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष डा. अरुण मिश्रा एवं एड. ओम प्रकाश मिश्रा ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए कहा कि हमें इनसे प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है जिन्होंने सर्वसमाज को नई दिशा दी।
परशुराम तिवारी ने कहा कि ने कहा हमें एकजुट होकर समाज में फैली बुराइयों को दूर कर स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर वातावरण स्थापित करना होगा। शिव नारायण शर्मा ने कहा कि समाज के जिम्मेदार लोगों का दायित्व बनता है कि वह आने वाली पीढ़ी का सही दिशा में मार्गदर्शन कर समाज को एक अच्छा वातावरण प्रदान करें। अध्यक्ष महेश विदुआ ने कहा कि ब्राह्मण समाज एकजुटता के अभाव में समाज पिछड़ता जा रहा है। बालकों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने तथा ब्राह्मण के कर्म को बढ़ावा देने पर जोर देना होगा।इसके अलावा आज का कार्यक्रम युवाओं पर केंद्रित रहा।
सर्वप्रथम युवाओं में सार्थक नायक, रोहित द्विवेदी केरोखर, सोम मिश्रा, जगजीवन जे.जे. मिश्रा, हेमंत विदुवा, रामजी मोनस, सत्यम केरोखर एवं विप्रजनों में अनिल तिवारी, नितुल व्यास, राम प्रकाश अरजरिया, सत्य प्रकाश तिवारी, विपिन द्विवेदी आदि वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष अनुज द्विवेदी ग्राम प्रधान नागर को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासभा के अध्यक्ष महेश विदुआ ने किया। अंत में ग्राम प्रधान अनुज द्विवेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अखिलेश तिवारी सुट्टा, अभिषेक द्विवेदी, वरुणकांत त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, घनेंद्र द्विवेदी, भगवती शरण कौशिक, सरजू प्रसाद, अभिषेक वशिष्ठ, श्याम विदुवा, दीपू महाराज, ऋतिक वशिष्ठ, सत्येंद्र शर्मा, घनाराम चौबे, दीपू कौशिक, विनोद अरजरिया, आलोक सोनकिया, रमेश चंद्र रिछारिया, अमित रिछारिया, कुलदीप द्विवेदी, संतोष कुमार, गजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, राजा भैया सोनकिया, राहुल तिवारी, लालजी नायक, अवध किशोर रिछारिया, ब्रह्मानंद नायक, मयंक उपाध्याय, सत्येंद्र नायक, सुरेंद्र द्विवेदी, दिलीप द्विवेदी, रामसेवक शास्त्री, ज्ञानेंद्र नायक, सनत परसुआ, कमलापत उपाध्याय, द्रगचंद्र तिवारी, नरेंद्र रावत, विपिन द्विवेदी, विनोद पाठक, हर्ष द्विवेदी, धीरेंद्र तिवारी, अरविंद शर्मा, राममोहन दुबे, विष्णु दत्त तिवारी, कुलदीप तिवारी, प्रवीण तिवारी, राजेंद्र उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय, कमलेश द्विवेदी, आशुतोष दीक्षित, पीयूष द्विवेदी, अंकित द्विवेदी, दीपक पाठक, अखिलेश विदुवा, श्रीराम पस्तौर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent