क्रिसमस सेलिब्रेट करना बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पड़ा महंगा, अस्पताल में भर्ती

क्रिसमस सेलिब्रेट करना बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को पड़ा महंगा, अस्पताल में भर्ती

मुम्बई। बॉलीवुड स्टार सलमान खान को शनिवार रात अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर सांप ने काट लिया। तबीयत बिगड़ने पर सलमान को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि अभिनेता सलमान क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई-पुणे रोड पर पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर गए थे। वहीं देर रात यह घटना हुई। इसके बाद रात 3 बजे सलमान को कमोठे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के बाद सलमान को डिस्चार्ज भी कर दिया गया। उनकी तबीयत अब ठीक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सांप जहरीला नहीं था। इलाज के बाद सलमान रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट आए हैं। वे परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाने पनवेल फार्म हाउस पहुंचे थे। बता दें कि सलमान खान का 27 दिसंबर को जन्मदिवस की है

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent