पुरानी रंजिश में खूनी वारदात, युवक की हुई हत्या
पहले ट्रैक्टर चढ़ाया, फिर फावड़े से सिर पर किया वार

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। कोतवाली जालौन क्षेत्र के ग्राम कुसमरा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद गांव में जहां हड़कंप मच गया, वहीं मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान राजेश सलोनिया (37 वर्ष) के रूप में हुई। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिसिया छानबीन की जा रही थी। वहीं गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।







