रितू जायसवाल को आशीर्वाद दें स्वजातीय बंधुः प्रबुद्ध जायसवाल महासभा | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
रितू जायसवाल को आशीर्वाद दें स्वजातीय बंधुः प्रबुद्ध जायसवाल महासभा | #TEJASTODAY
पटना। बिहार चुनाव में स्वजातीय बंधुओं के प्रचार में आये अखिल भारतीय प्रबुद्ध जायसवाल महासभा के 5 दिवसीय दौरे के दूसरे दिन गुरूवार को कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल के नेतृत्व में परिहार विधानसभा की प्रत्याशी रितु जायसवाल के क्षेत्र में प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान महासभा के प्रतिनिधिमण्उल ने विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों के साथ बैठक किया जहां सभी से अपील किया कि मतदान के पूर्व लोगों से व्यक्तिगत संपर्क अभियान चलाकर शत-प्रतिशत मतदान कराने हेतु रितु जायसवाल को आशीर्वाद प्रदान करें।इसके बाद देर शाम को प्रत्याशी रितु जायसवाल के आवास पर उनके साथ बैठक भी किया गया जहां राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल पटना, मनीष जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश युवा, जायसवाल महासभा मुजफ्फरपुर के डिप्टी मेयर विवेक कुमार, ट्रस्टी सुजीत चौधरी, श्रीकांत चौधरी, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दयाराम राय एफसीआई सदस्य भारत सरकार, सुरेश जायसवाल, आलोक शाह राष्ट्रीय महासचिव गांधियन सेना, लखनऊ से कार्यकारी अध्यक्ष रोहित जायसवाल, उत्तर प्रदेश युवा जायसवाल महासभा के विजय जायसवाल, विवेक जायसवाल, विनय, जोगेंद्र, रविंदर, सुजीत चौधरी मुख्य ट्रस्टी व्याहुत सेवा ट्रस्ट, उमेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें