सैकड़ों जरूरतमन्दों को बांटे गये कम्बल, खिले चेहरे

सैकड़ों जरूरतमन्दों को बांटे गये कम्बल, खिले चेहरे

रूपा गोयल
बांदा। ठिठुरती ठंड में रजाई व कंबल के सहारे घरों में लोग सो जाते हैं लेकिन उनकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंडी रात गुजारते हैं। इसी क्रम में महुआ ब्लाक अंतर्गत पतौरा गांव में शासन द्वारा मुहैया कराए कंबलों का वितरण ग्राम प्रधान व राजस्व अधिकारियों की देख—रेख में हुआ। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से चमक उठे। दिन के समय ठंड का असर भले ही कम हुआ हो लेकिन सूरज ढलते ही ठंड के साथ गलन का असर फिर दिखने लगता है। रात को ठिठुरती ठंड में रजाई व कंबल के सहारे घरों में लोग सो जाते हैं लेकिन उनकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंडी रात गुजारते हैं। शनिवार को महुआ ब्लाक क्षेत्र के पतौरा ग्राम प्रधान विनीता ओम प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में शनिवार को दो सैकड़ा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। ठंड के मौसम में कंबल पाकर जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों के चेहरे पर खुशी छा गई। ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव में ऐसे भी जरूरतमंद लोग हैं जिनके पास ठंड से बचने के लिए साधन नहीं है। जरूरतमंदों की मदद करना पुण्य का काम है। समाज के संपन्न लोगों को जरूरतमंदों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के भी चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान पंचायत सचिव शेफाली मिश्रा, लेखपाल राम प्रसाद, पंचायत सहायक क्षमा तिवारी, समाजसेवी बृज किशोर त्रिपाठी, ओम प्रकाश शुक्ला, मूलचंद्र शुक्ला, कल्लू वर्मा, देवीदयाल, छोटू यादव सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent