भाजपा नेता के पिता जी का हुआ निधन

भाजपा नेता के पिता जी का हुआ निधन

सत्यम उपाध्याय
कैमूर (बिहार)। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कैमूर के जिलाध्यक्ष डा. संतोष जायसवाल के पिताजी सेवानिवृत शिक्षक ईश्वर चंद्र जायसवाल का इलाज के दौरान निधन हो गया। डा. संतोष ने बताया कि लगभग 20 दिन पूर्व अचानक से ब्रेन हेमरेज हो गया था। तत्पश्चात हम लोग बनारस के एक निजी अस्पताल में भरती कराए। चिकित्सकों द्वारा इलाज के बाद सुझाव दिया गया कि ऑपरेशन करना पड़ेगा। तत्पश्चात ऑपरेशन हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने उनको वेंटिलेटर पर रखा लेकिन 20 दिन के बाद भी वे वेंटिलेटर से बाहर नहीं निकल पाए और सोमवार को उनका निधन हो गया। डॉ संतोष के पिता जी 6 भाई और 3 बहनों में पांचवें स्थान पर थे। उनका पैतृक निवास नुआंव प्रखंड के अकोलाही गांव के रहने वाले थे लेकिन शिक्षक में नौकरी लग जाने के कारण अपना परिवार लेकर मोहनिया में काफी दिनों से रह रहे थे। ईश्वर चंद्र जायसवाल के परिवार में 3 बेटे और 1 बेटी है जिनमें से सबसे बड़े बेटे सुनील जायसवाल स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करते हैं तो 2 बेटे डा. धर्मेंद्र जायसवाल एवं डा. संतोष जायसवाल हॉस्पिटल चलते हैं। सबसे छोटे बेटे भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ कैमूर के जिलाध्यक्ष डा. संतोष जायसवाल ने बातचीत में बताया कि पिता जी को लगभग 20 दिनों से बनारस में लेकर एक निजी अस्पताल में भर्ती थे लेकिन 20 दिन के बाद उनका निधन हो गया। आगे बताया कि पिताजी को अचानक चले जाने से परिवार को बहुत बड़ा क्षति पहुंचा है एवं पूरा परिवार मर्माहत है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA