रामपुर प्रखण्ड सभागार में क्षेत्र के सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर की गयी बैठक

रामपुर प्रखण्ड सभागार में क्षेत्र के सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर की गयी बैठक

राम प्रवेश तिवारी
कैमूर, भभुआ (बिहार)। जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत बहुउद्देशीय भवन में लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी रामपुर दृष्टि पाठक के अध्यक्षता में सभी बीएलओ, एवं प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक हुई जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा किया। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि मतदान के दिन प्रत्येक बूथ पर दो घड़ा रखना है जिससे मतदान कर्मी को किसी प्रकार की असुविधा न हो और अपने अधीनस्थ रसोइयों को निर्देशित कीजिएगा कि बाहर से आए मतदान कर्मियों को खाने-पीने का इंतजाम रसोइयों के द्वारा करना है। इस लोकतंत्र के महापर्व में सबको भाग लेना है कहीं से भी किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस अवसर पर बीपीएम जीविका रामपुर अनिल चौबे, एटीएम अमन सिंह, आवास पर्यवेक्षक नितिन कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रामपुर, बीसीओ नीरज कुमार सहित सभी कर्मी मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA