भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या, चुनाव में धनंजय सिंह के रसूख को दी थी चुनौती
जौनपुर। गुरुवार को भाजपा के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने प्रमोद यादव (Pramod Yadav) की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रमोद यादव अभी जिला मंत्री के पद पर हैं लेकिन 2012 के विधानसभा चुनाव में मल्हनी सीट से वह धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव निवासी भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव को दिन दहाड़े लगभग 10 बजे के आसपास मोटरसाइकल सवार बदमाशों ने गोली मार दी। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए हैं। घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि प्रमोद जैसे ही अपने घर से निकाल कर सड़क पर आए तभी बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों का पीछा पुलिस टीम कर रही है।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने बताया कि घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में टीम में लगा दी गई है। जल्दी घटना का वर्कआउट किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं का अस्पताल में जमावड़ा लग गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।