समाज को आगे बढ़ाने में व्यापारियों का बड़ा योगदान: राजेन्द्र

समाज को आगे बढ़ाने में व्यापारियों का बड़ा योगदान: राजेन्द्र

गुड्डन जायसवाल
किशनपुर, फतेहपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापार मंडल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के सभी बाजारों में दीपोत्सव का कार्यक्रम समारोहपूर्वक किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर इसे स्वर्ण जयंती के रूप में मनाया जा रहा है। शनिवार के दिन कस्बा किशनपुर में बाबा मंदिर चौराहे पर अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, महामंत्री कुँवारे सिंह, कोषाध्यक्ष रामबाबू जायसवाल के नेतृत्व मे समस्त पदाधिकारियों व्यापारियों का माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया गया।

व्यापार मंडल के भीष्म पितामह को नमन करते हुए वर्ष भर चलने वाले कार्यक्रमों का किशनपुर कस्बे से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 24 दिसंबर 1973 में काशी के नमो घाट पर व्यापार मंडल के संस्थापक लाला विशम्भर दयाल अग्रवाल एवं पंडित श्याम बिहारी मिश्रा के देखरेख में प्रमुख व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों के खोए हुए सम्मान को वापस दिलाने के लिए और छोटे छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और उद्यमियों को बिना भेदभाव के एक मंच पर लाने और उन्हें संगठित करने के लिए लाला विशम्भर दयाल अग्रवाल तथा पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने व्यापार मंडल का विधिवत गठन किया। व्यापार मंडल के गठन के बाद बिक्री करके सर्वे छापों को रोकने हेतु बिक्री कर बहिष्कार का नारा दिया गया।

जिसमें कई जगह पर व्यापारियों अधिकारियों में संघर्ष हुआ। जिसमें हमारे 13 व्यापारी शहीद हो गये। इसके बाद 29 मई 1979 में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसीदास गुप्ता ने बिक्री करके सर्वे पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। इस संगठन के बैनर तले व्यापारी हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष जारी है। प्रवक्ता भरत शुक्ला ने समस्त व्यापारियों से अपील किया की व्यापारियों को संगठित एवं सुसज्जित रहना होगा। संरक्षक रमेश चंद्र अग्रवाल ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। इस अवसर पर सर्राफा अध्यक्ष कृष्ण चन्द्र अग्रवाल, गल्ला मंडी अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजा अग्रवाल, भीम गुप्ता, सुभाष अग्रहरि, पवन अग्रवाल, सुनील सोनी, गिरीश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent