सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे डम्पर, अनियंत्रित हो बाइक सवार को रौंदा, एक की हुई मौत

सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे डम्पर, अनियंत्रित हो बाइक सवार को रौंदा, एक की हुई मौत

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के हटवा पुल के पास हुआ हादसा, एक गम्भीर रूप से घायल
अनुभव शुक्ला
ऊंचाहार, रायबरेली। इन दिनों गंगा एक्सप्रेस वे पर मिट्टी ढोने वाले डंपर लोगों के लिए मौत का कारण बनते जा रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के हटवा पुल के पास अनियंत्रित डम्फर ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में 2 वर्षीय बेटे की मौत हो गई जबकि घायल पिता को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है। वहीं मौका पाकर डम्फर चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। बताते चलें की ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर गाँव में हड़कंप उस समय मचा जब मिश्रीलाल उम्र 32 वर्ष रविवार की दोपहर बाद अपने दो वर्षीय बेटे राज को बाइक से लेकर हटवा बाजार जा रहा था, तभी बाजार से पूर्व पुल के पास गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण में मिट्टी लेकर जा रहे अनियंत्रित डम्फर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में पिता पुत्र दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। जानकारी होने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां राज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि मिश्री लाल को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक राज अपने पिता की इकलौती संतान था जिसकी मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे गंगा एक्सप्रेस वे पर डम्पर
इन दिनों गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण में मिट्टी ढुलाई कर रहे डम्फर आये दिन लिंक रोड पर फर्राटा भरते हैं और किसी भी वक्त बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है। आखिर लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि एक बच्चे को अपनी जान गंवानी ही पड़ी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला