गन्ना भुगतान पर संतुष्ट जवाब न मिलने पर भाकियू ने दोबारा सौंपा ज्ञापन
भुगतान शीघ्र नहीं हुआ तो धरने पर बैठने की दी चेतावनी
अनिल कश्यप
हापुड़। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसान यूनियन ने कहा कि करीब दश दिन पहले भी एक ज्ञापन गन्ना भुगतान को लेकर भाकियू द्वारा सौंपा गया था, वहीं गन्ना भुगतान के विषय मे उस ज्ञापन पर भाकियू को कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला है ओर न ही अभी तक गन्ना भुगतान हुआ है जिसके बाद शुक्रवार को एक बार फिर किसान यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया है कि इस समय किसान परेशान है।

किसान यूनियन ने कहा कि होली का त्योहार सबकी खुशी से मनाने की तैयारी है। लेकिन किसान की होली नहीं मनती दिख रही है, क्योंकि जब किसान का गन्ना भुगतान नहीं होगा तो वह अपने बच्चों के या अपने परिवार के साथ कैसे होली मनाएँगा। भारतीय किसान यूनियन ने ज्ञापन के माध्यम से जिला अधिकारी से अपील किया कि फैक्टिरी मालिकों से वार्ता कर किसानों का जल्द से जल्द भुगतान कराने की कोशिश करें, अन्यथा भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक धरने पर बैठने को बाध्ये होगी होगी जिसके जिम्मेदार शासन प्रशासन होगे। इस दौरान दर्जनों से भी अधिक किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













