जिले में जीत-हार को लेकर चाकू से हमला
बूचड़ पर मुर्गा काटने वाली चाकू से युवक पर किये वार
दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अजय जायसवाल
गोरखपुर। जिले में विधानसभा चुनाव में जीत हार को लेकर बूचड़ ने मुर्गा काटने वाले चाकू से हमला कर युवक को घायल कर दिया जिसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मुकेश खत्री पुत्र सुरेंद्र सिंह खत्री निवासी फरीदाबाद हरियाणा वर्तमान में गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर में किराये के मकान में स्वजन के साथ रहता है। बोकटा चौराहे पर स्थित एक ढाबे पर पति और पत्नी मजदूरी करते हैं। बुधवार को 4 बजे के करीब वह ढाबे पर कार्य करने जा रहा था। बगल में स्थित एक बूचड़ की दुकान पर रुक गया। उसी दौरान विधान सभा चुनाव में जीत हार को लेकर बहस शुरू हो गयी। दोनों में विवाद बढ़ गया। इसके बाद बूचड़ ने मुर्गा काटने वाले चाकू से युवक पर हमला कर दिया जिससे युवक का बांया हाथ पूरी तरह जख्मी हो गया।
जानकारी मिलने पर स्वजन घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी सहजनवा ले गये। हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज में इलाज संभव नहीं होने पर स्वजन उसे एक निजी अस्पताल ले गये। बृहस्पतिवार को गीड़ा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर उमर और साला गन्तु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक गीडा विनय सरोज ने कहा कि विधान सभा चुनाव में जीत हार को लेकर दोनों पक्षो में विवाद हुआ था जिसमें एक पक्ष के हाथ मे चाकू लगा है। पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













