ब्लाकस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेलौही बना विजेता
प्रतियोगिता से बनता है अनुशासन एवं आत्मविश्वास: बीईओ
तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष जायसवाल
महराजगंज। बृजमनगंज ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। समापन पर मुख्य अतिथि थाने के उपनिरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता 8 न्याय पंचायतों के विद्यालयों के बच्चों ने उत्साह के साथ विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के ओवरआल चैंपियन बेलौही बना। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में बभनी, जूनियर 200 मीटर दौड़ बालिका में नवाडीह, जूनियर स्तर पर 200 मीटर दौड़ बालक में परसौना, 400 मीटर दौड़ बालक में परसौना, बालिका में बभनी, कबड्डी उच्च प्राथमिक स्तर पर बेलौही विजेता बना।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल प्रतियोगिता के आयोजन से नई प्रतिभाओं का उदय होता है।
बीईओ हेमंत मिश्रा ने कहा कि खेल और शिक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि अनुशासन व आत्मविश्वास की भावना भी विकसित होती है। संचालन कमलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर एआरपी पंकज गुप्ता, विनय पाठक, अलाउद्दीन खान, चन्दन द्विवेदी, सच्चिदानंद मिश्रा, अनूप कुमार, नागेंद्र चौरसिया, अजय त्रिपाठी, रंजिता गुप्ता, सन्त कुमार, रामसजीवन गुप्ता, राधेश्याम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।













