नामांकन के बाद बेदी राम ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
नामांकन के बाद बेदी राम ने भाजपा सरकार पर बोला हमला
सबका साथ-सबका विकास के नाम पर भाजपा जनता को ठगने का कार्य कर रहीः बेदी राम
उग्रसेन सिंह
जखनिया, गाजीपुर। नामांकन के बाद सुभासपा-सपा गठबंधन प्रत्याशी बेदी राम का जिला कार्यालय पर माल्यार्पण करके जोरदार स्वागत किया गया। वहीं बेदी राम ने भाजपा सरकार पर बोला जमकर हमला। कहा कि सबका साथ सबका विकास के नाम पर जनता को ठगने का कार्य किया है। भाजपा सरकार झूठी सरकार है। झूठ पार्टी है। इनके सभी नेता जुमलेबाज हैं। जनता को केवल बरगलाने का कार्य करते हैं। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, छुट्टा पशुओं से जनता पूरी तरह परेशान है।
इससे निजात पाने के लिए विकल्प में केवल सुभासपा-सपा गठबंधन ही आम जनमानस को इन सबसे निजात दिला सकती है। भाजपा हिंदू, मुस्लिम मंदिर-मस्जिद नफरत की राजनीति करती है। समाजवादी व सुभाषपा गठबंधन आपस में भाईचारा एवं विकास के मुद्दों की राजनीति करती है। हिंदू-मुस्लिम मंदिर-मस्जिद में लोगों को बगलाकर 5 साल तक राज किया।
आम जनता को हिंदू-मुस्लिम मंदिर-मस्जिद की राजनीति से ऊपर उठकर सपा-सुभासपा गठबंधन को वोट कर जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। सुभासपा जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर तमाम कार्यकर्ताओं के साथ डटे रहे। वहीं सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, रामवृक्ष यादव, कमलेश यादव, गुड्डू यादव राष्ट्रीय सचिव, अवकाश यादव, मिंटू यादव, दिलीप कुमार, मुकेश सिंह, अंकित सिंह, सुदामा राजभर, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।