नानपारा में गांधी पार्क सौंदर्यीकरण का हुआ उद्धघाटन
तेजस टूडे सं.
मोहम्मद इरशाद
नानपारा, बहराइच। आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा में गांधी पार्क का सौंदर्यीकरण डॉ आनंद गौड़ सांसद बहराइच ने फीता काटकर किया।
गांधी पार्क सौंदर्यीकरण की सौगात नगर अध्यक्ष अब्दुल वहीद द्वारा की गई। गांधी पार्क के अंदर सौंदर्यीकरण के साथ बाउंड्री वॉल किया गया। इसके अलावा पार्क के अंदर विभिन्न प्रकार के बच्चों के लिए झूले भी लगाए गए और बड़े- बुजुर्गों के लिए सुबह व्यायाम एक्सरसाइज करने जैसी सुविधाएं भी रखी गई।यदि नगरवासियों को थोड़ा समय बिताना हो तो वह भी इस पार्क में आकर आनंद ले सकते हैं। पार्क में बैठकर बाजार की चहल-पहेल भी देख सकते हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नानपारा अध्यक्ष अब्दुल वहीद, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर, नगर पालिका परिषद कर्मचारीगण आलोक कुमार, मनीष कुमार, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार, नाईम अहमद, कय्यूम, नानपारा सभासदगण, शेबू, मुनव्वर, बाॅके उर्फ सईद अहमद, अनूप चौरसिया, पत्रकार बंधु अब्दुल कादिर, मोहम्मद इरशाद, सरफराज सिद्दीकी, वसीम हसन आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।






