HomeटेकThe Kashmir Files को लेकर हो रहा WhatsApp फ्रॉड! मोबाइल यूजर्स रहें...

The Kashmir Files को लेकर हो रहा WhatsApp फ्रॉड! मोबाइल यूजर्स रहें सतर्क, जानें कैसे देते हैं अंजाम

The Kashmir Files को लेकर हो रहा WhatsApp फ्रॉड! मोबाइल यूजर्स रहें सतर्क, जानें कैसे देते हैं अंजाम

नई दिल्ली। कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files) फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। लेकिन इस फिल्म पर साइबर क्रिमिनल्स की भी नजर है, जो स्मार्टफोन यूजर को फिल्म के नाम पर ठगने का काम कर रहे हैं। नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने मोबाइल यूजर्स के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मोबाइल पर कश्मीर फाइल्स को लेकर बड़ा वॉट्सऐप फ्रॉड चल रहा है, जिससे मोबाइल यूजर्स को सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वॉट्सऐप या फिर मोबाइल पर कश्मीर फाइल्स से जुड़ी किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें, जब तक वो पूरी तरह आश्वस्त ना हो कि लिंक सही है या नहीं।

वॉट्सऐप से हो रहा फ्रॉड
सिंह के मुताबिक दिल्ली में कुछ शिकायत दर्ज की गई हैं कि जिसमें कश्मीर फाइल के नाम पर फ्रॉड का मामला सामने आया है। बता दें कि फिल्म को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा चल रही है। इसी का फायदा उठाकर साइबर फ्रॉड करने वालों ने वॉट्सऐप के जरिए मुफ्त में कश्मीर फाइल्स फिल्म डाउनलोड करने की लिंक भेजनी शुरू कर दी है। इन लिंक पर जब यूजर्स क्लिक करते हैं, तो स्कैमर यूजर्स के फोन का एक्सेस कंट्रोल हासिल कर लेते हैं और आसानी से क्रिडेंशियल डिटेल, बैंक अकाउंट चोरी कर लेते हैं। उनकी तरफ से सलाह दी गई कि वॉट्सऐप या फिर किसी अन्य सोशल मीडिया पर मिलने वाली ऐसी किसी भी लिंक पर यूजर्स क्लिक ना करें।

कैसे फ्रॉड को देते हैं अंजाम
धोखाधड़ी करने वाले लोग पहले वॉट्सऐप से विक्टिम को मैसेज करके एक पहले एक लिंक भेजते हैं। फिर मुफ्त में कश्मीर फाइल डाउनलोड करने का दावा करते हैं। जब यूजर्स इस लिंक पर क्लिक करता हैं, तो स्कैमर फोन में मैलवेयर डाल देते हैं। यह मैलवेयर यूजर्स की बैंकिंग और अन्य डिटेल चोरी कर लेता है। जो कि बैंकिंग फ्रॉड के लिए जिम्मेदार होती है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read