Homeफतेहपुरबजरंग दल ने शौर्य यात्रा का किया आयोजन

बजरंग दल ने शौर्य यात्रा का किया आयोजन

बजरंग दल ने शौर्य यात्रा का किया आयोजन

गुड्डन जायसवाल
किशनपुर, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के विजईपुर प्रखंड के अंतर्गत किशनपुर कस्बे में आज बजरंग दल के द्वारा भव्य शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। कस्बे स्थित लक्ष्मी मंदिर धर्मशाला से उठकर यात्रा पूरे नगर का भ्रमण किया जिसमें बैंक ऑफ बड़ौदा अग्रवाल अधिकांश उत्तरी, रौताना, सब्जी मंडी पूरे नगर का भ्रमण किया जिसमें प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

चंद्रिका प्रसाद विभाग संगठन मंत्री, डा. शिव स्वरूप समरसता प्रमुख, गोपाल जिला संगठन मंत्री, राजू सोनकर जिला संयोजक, डा. अजय जिला अध्यक्ष, मनोज जिला मंत्री आशुतोष जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय अग्रवाल प्रखंड अध्यक्ष बजरंग दल संयोजक गुड्डन जायसवाल प्रखंड मंत्री सत्यम अग्रवाल, देव अग्रहरी, ज्ञानेंद्र सिंह, आदर्श मिश्रा, छोटू सोनकर, गुड्डू निषाद सहित 2 सैकड़ा से अधिक बजरंग दल हुआ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता एकत्रित रहे।

डाक्टर साहब ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले हित चिंतक अभियान भी विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की तरफ से संयुक्त रूप से चलाया गया था जिसमें की 20 करोड़ लोगों से अधिक लोगों ने हिस्सेदारी ली समाज के लिए अपनी चिंता व्यक्ति की साथ ही साथ उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है जिसका आधे से अधिक काम हो चुका है और जनवरी 2024 से मंदिर पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो जाएगा जिसमें भगवान श्री राम विराजमान रहेंगे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read