HomeJaunpurदिव्यांग स्कूल बक्शा में लेखा परीक्षा अधिकारी ने वितरित किया खाद्यान्न सामग्री

दिव्यांग स्कूल बक्शा में लेखा परीक्षा अधिकारी ने वितरित किया खाद्यान्न सामग्री

दिव्यांग स्कूल बक्शा में लेखा परीक्षा अधिकारी ने वितरित किया खाद्यान्न सामग्री

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में संचालित हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल में मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों के बीच लेखा परीक्षा अधिकारी जवाहर लाल व उनकी पत्नी चंदा देवी ने दिव्यांग बच्चों के बीच फल, लड्डू, समोसा, कापी पेन आदि वितरित किया और दिव्यांग बच्चों के लिए आर्थिक सहायता भी दिया। संस्था संचालक डॉ प्रमोद सैनी ने बताया कि यह संस्था इन दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क शिक्षण प्रशिक्षण, भोजन, कपड़ा, स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांग प्रणाम पत्र, उपकरण आदि सुविधा उपलब्ध कराता है। मां धर्मा देवी फाउन्डेशन ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश शर्मा द्वारा इस संस्थान में दिव्यांग बच्चों को महीने में दो बार बाल कटिंग निःशुल्क कराया जाता है। सुरेश शर्मा ने कहा कि इस संस्था के दिव्यांग बच्चों के लिए हमारी संस्था सदैव सहायता प्रदान करेगी। इस अवसर पर ट्रस्ट की उपाध्यक्ष रेनू शर्मा, महामंत्री राजेश गौतम, ब्लाक अध्यक्ष मनोज शर्मा, सोनम यादव, मनोज माली, मेनका सिंह, मंजू प्रजापति, रूबीना, राम अवतार माली, शिवम् सैनी सहित तमाम दिव्यांग बच्चे उपस्थित रहे। प्रबन्धक विनोद माली ने आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read