सहज जन सेवा केन्द्र संचालक पर दबंगों का हमला
दुकान में तोड़—फोड़ कर गले से 96 हजार रूपये छीने
पीड़ित ने कठवारा के दो लोगों पर लगाया आरोप
तेजस टूडे सं.
मनीष अवस्थी
हरचंदपुर, रायबरेली। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुल्लूपुर चौकी स्थित कठवारा में सहज जन सेवा केंद्र के संचालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
पीड़ित अरविंद मौर्या ने आरोप लगाया कि कुछ दबंगों ने उनके साथ मारपीट की और दुकान में तोड़—फोड़ किया। अरविंद के अनुसार हमलावरों ने उनके गले में रखे 96 हजार 500 रुपये भी छीन लिये। पीड़ित ने कठवारा निवासी दो लोगों पर मारपीट और रुपये छीनने का आरोप लगाया है। घटना के बाद अरविंद मौर्या ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और अपनी आपबीती बताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














