नगर पालिका में मनमानी: फाइल की नकल के लिये महीनों से भटक रहा पीड़ित
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के एराकियाना वार्ड नम्बर 10 निवासी मो. इमरान ने आरोप लगाया कि वह बीते एक महीने से अपने मकान संख्या 89 (वर्तमान भवन संख्या 81) से संबंधित पत्रावली की नकल के लिए नगर पालिका कार्यालय का चक्कर काट रहा है लेकिन उसे केवल आश्वासन देकर टाल दिया जा रहा है। पीड़ित द्वारा मुख्यमंत्री समेत आला अधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित ने 21 जून को प्रार्थना-पत्र अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को भेजा था जो 23 जून को कार्यालय में प्राप्त हो गया था। बावजूद इसके 25 दिनों से अधिक समय बीत जाने पर भी उसे संबंधित नकल नहीं दी गई है। पीड़ित अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी को इस विषय में अवगत भी कराया जिस पर उन्होंने कर लिपिक श्री राम शुक्ला को नकल देने का निर्देश दिया। बावजूद इसके कर्मचारियों ने उनके आदेशों की भी अवहेलना कर दिया। आरोप है कि कर लिपिक और नकल प्रभारी नगर पालिका परिषद को निजी स्वार्थ से चला रहे हैं और विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मामले की शिकायत करते हुए विभागीय जांच कर कार्रवाई की मांग किया है। उसका कहना है कि पहले भी इन कर्मचारियों पर नामांतरण जैसे मामलों में गंभीर आरोप लग चुके हैं और उन्हें आशंका है कि भविष्य में उनके केस में भी बाधा डाली जा सकती है।
——इनसेट——
दबंगों ने गरीब की जमीन पर जबरदस्ती बनाया पक्का घर
प्रार्थना पत्र देने के बाद भी शासन—प्रशासन पर कार्यवाही न करने का आरोप
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के राघोरामपट्टी ग्राम पंचायत निवासी दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर यह बताया कि मेरी आवासीय आवंटन की अवशेष जमीन व आबादी की जमीन मे सिविल कोर्ट जौनपुर के अपर सिविल जज जू०डि० द्वितीय जौनपुर के आदेश पारित किये जाने के बावजूद दबंग विपक्षीगण संख्या बल व धन बल का लाभ उठाकर पुलिस प्रशासन को मिलाकर पीड़ित के आवासीय आवंटन मे निर्मित पक्के कमरे के सामने अवैध पक्का निर्माण करा लिये। कई बार थाने और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गयी लेकिन कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि मैं बहुत गरीब हूं। पैसा भी हमारे पास नहीं है। शायद इसलिए मेरा फरियाद कहीं पर कोई सुनने को तैयार नहीं है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














