HomeChitrakootएण्टी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया सुरक्षा के प्रति...

एण्टी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया सुरक्षा के प्रति आश्वस्त

एण्टी रोमियो टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को किया सुरक्षा के प्रति आश्वस्त

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण एवं बाल विकास के प्रति चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान-4 के तत्वाधान में जनपद के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों शक्ति दीदी द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थल एवं ग्रामों में भ्रमण कर महिला एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के प्रति जागरुक किया गया। मिशन शक्ति अभियान-4 व शक्ति दीदी अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद में नोडल अधिकारी मिशन शक्ति क्षेत्राधिकारी राजापुर निष्ठा उपाध्याय के पर्यवेक्षण में समस्त थाना क्षेत्रों में एण्टी रोमियों टीमों द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामों में भ्रमण किया गया। महिलाओं, बालिकाओं को मिशन शक्ति व शक्ति दीदी के सार्वजनिक स्थलों चैराहे, बाजारों को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराये जाने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ राह चलते छेडखानी, अभद्रता, अश्लील प्रदर्शन तथा अभद्र टिप्पणियाँ इत्यादि की घटनाओं को रोकने के लिये जागरुक किया गया। साथ ही महिला, बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धी सेवाएँ यूपी-112 नम्बर, वूमेन पावर लाइन 1090, यूपी कॉप एप, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बूलेन्स सेवा, 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारियां दी गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओं की सुरक्षा, सहायता के लिए एक महिला हैल्पडेस्क बनाया गया है। जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है। साथ ही समय से उनका निस्तारण किया जाता है। इसके साथ ही मौजूद महिलाओं, बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में पम्पलेट वितरित करते हुए विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी महिलाओं, बालिकाओ को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने के लिए तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने क्षेत्र में कार्य करने, शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका प्रयोग करने के लिये कहा गया। इसी क्रम में महिलाओं, बालिकाओं को जनपद में गठित एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के बारे में अवगत कराया गया। साथ ही बताया गया कि सादे वस्त्रों में तथा प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों स्कूल, काॅलेज व कोचिंग संस्थान के आसपास व ऐसे स्थान जहाँ पर महिलाओं एवं बालिकाओं का अधिकतर आवागमन होता है, उनको भौतिक रुप से चिन्हित कर शोहदों, मनचलों द्वारा आपत्तिजनक हरकतों को रोकने के उद्देश्य से सघन जांच कर लोगों से पूछताछ की जाती है व अनावश्यक रुप से मौजूद शोहदों, मनचलों पर कार्यवाही की जाती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read