जनपद में एक और अपहरण की घटना से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जनपद में एक और अपहरण की घटना से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

आजमगढ़। जनपद में फिर एक अपहरण की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अभी प्रधानपति के अपहरण का मामला शान्त नहीं हुआ था कि बीडीसी सदस्य के पति का अपहरण का मामला सामने आ गया। शनिवार की रात प्रधानपति तो रविवार की शाम बीडीसी सदस्य के पति का अपहरण कर लिया गया। घटना का कारण ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर अदावत मानी जा रही है।

पालघर के केमिकल प्लांट में विस्फोट, 5 लोग घायल

घटना की जानकारी सोमवार की सुबह छह बजे अपहृत अर्जुन राम ने दूसरे की मोबाइल से अपने बेटे और पत्नी को दी तो हड़कंप मच गया। घटना मेंहनगर थाना क्षेत्र के चंडेश्वर-खरिहानी मार्ग पर कटहन गांव की पुलिया पर हुई। इस मामले में बीडीसी सदस्य ने तीन नामजद व सात-आठ अज्ञात के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। मेंहनगर विकास खंड के अमारी ग्राम पंचायत की बसंती देवी बीडीसी सदस्य हैं और ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी बनने के लिए भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया है। उनके पति अर्जुन कुमार राम कटहन गांव निवासी भाजपा नेता बलराज सिंह की फार्च्यूनर कार चलाते हैं।

पूर्व सीएम कल्याण सिंह लोहिया में भर्ती

रविवार की शाम पांच बजे तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने उनकी मोबाइल पर काल किया। मोबाइल स्विच आफ बताने पर बलराज सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि वह तो शाम चार बजे ही बाइक लेकर घर के लिए चले गए। फोन पर हुई बात की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों की बेचैनी बढ़ गई और अपने स्तर से रातभर इधर-उधर तलाश शुरू कर दी। सोमवार की सुबह छह बजे दूसरे की मोबाइल से फोन कर अर्जुन ने बताया कि घर आते समय कटहन गांव की पुलिया के पास राजेश व कुछ अन्य लोगों ने उनका अपहरण कर लिया है और भोजन भी नहीं दे रहे हैं। उसके तुरंत बाद मोबाइल बंद हो गई और दोबारा संपर्क नहीं हो सका। कटहन के पास अर्जुन की बाइक मिलने के बाद तस्वीर साफ हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर लोकेशन ट्रेस करने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent