वार्षिक नि:शुल्क दन्त व नेत्र शिविर सम्पन्न

वार्षिक नि:शुल्क दन्त व नेत्र शिविर सम्पन्न

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। शेख़ बदरुद्दीन आज़मी मेमोरियल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं आयुष डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय वार्षिक नि:शुल्क शिविर लगाया गया जहां दर्जनों आँख व दाँत के मरीज़ों का परीक्षण करके उचित परामर्श व नि:शुल्क 5 दिन की दवा दी गयी। शिविर का आयोजन सिटी नर्सिंग होम डॉ हुमेरा टॉवर डॉक्टर्स कॉलोनी आज़मी नगर शाहगंज में हुआ। शिविर की आयोजक डॉ हुमेरा शैख़ वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया कि शिविर में उपस्थित चिकित्सकों ने नेत्र व दाँत के परिक्षण किया व दवा भी दी गई। सिटी नर्सिंग होम के संस्थापक व संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक डॉ तारिक़ शेख ने तमाम चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुये धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉ खुर्शीद, डॉ अक़ील, पीर मोहम्मद, सुक्खू कुमार, धीरज, कुंदन, नीतू सहित हॉस्पिटल के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA