HomeJaunpurवाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक...

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, दूसरा घायल

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के पास स्थित हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि दुसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
जानकारी के अनुसार अभिषेक सिंह 38 वर्ष एवं अनिकेत सिंह 35 वर्ष निवासी खेतासराय जो आपस सगे भाई हैं, बुधवार को वाराणसी से आवश्यक कार्य निपटाकर दो एक बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के पास स्थित हाइवे पर किसी उक्त बाइक सवार युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये जिससे मौके पर ही अभिषेक सिंह की दर्दनाक मौत हो गयी तथा अनिकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुॅची लाइन बाजार पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया, जबकि घायल अनिकेश को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजवाया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read