पिकप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत, एक घायल

पिकप ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत, एक घायल

सरपतहां थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा गांव के पास की है घटना
तेजस टूडे सं.
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा गांव के पास पिकप की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार शाहगंज थाना क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी विकास (19) पुत्र साहब लाल घर से स्थानीय क्षेत्र के जहरूद्दीनपुर गांव अपने रिश्तेदारी जा रहे थे। बताया जाता कि लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित उक्त स्थान पर तेज गति से आ रही पिकप ने एक के साथ दो बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग दोनों घायल बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला ले गये जहां चिकित्सकों ने विकास को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे घायल युवक की गम्भीर स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल युवक सौरभ पुत्र राम आसरे आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र स्थित बहिरापारा का रहने वाला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक के मौत की खबर मिलते हीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA