पति की दूसरी शादी से नाराज होकर पत्‍नी ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम

पति की दूसरी शादी से नाराज होकर पत्‍नी ने उठाया दिल दहला देने वाला कदम

पलामू। पति की दूसरी शादी से नाराज होकर पत्‍नी ने दिल दहला देने वाला कदम उठाया। इसकी जानकारी मिलने लोगों के होश उड़ गये। यह घटना झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में घटी।
जानकारी के मुताबिक छतरपुर थाना क्षेत्र की कंचनपुर पंचायत के गोबराही टोला निवासी अनीता देवी की शादी मुरुमदाग निवासी अर्जुन यादव से हुई थी। इसके बाद महिला ने तीन बेटियां को जन्‍म दिया। इसके कारण उसके पति ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर ली।

अवैध शराब के साथ चार आरोपित गिरफ्तार

 

इस घटना के बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी। अकेले तीन बेटियों की जिम्मेवारी निभा पाने में उससे काफी परेशानी हो रही थी। इसके बाद महिला ने अपनी दो बेटियों सोनम कुमारी (6) और परी कुमारी (5) को कुएं में फेंक दिया। इससे उनकी मौत हो गई। सुबह लोग कुएं के पास पहुंचे तो दोनों बच्चियों का शव देखा। फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुएं से निकाला। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी शेखर कुमार ने बताया कि महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent