एकपक्षीय कार्यवाही पर तहसील प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश

एकपक्षीय कार्यवाही पर तहसील प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश

कथित कार्यवाही कर लूट रहे वाहवाही, 67 बीघा में 1 बीघा भी नहीं करा पाये खाली
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। हिंदी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में लगातार प्रकाशित हो रही खबरों को संज्ञान में ले भले ही अपने कुंभकर्णी नींद से सलोन तहसील प्रशासन के भ्रष्ट अधिकारी जगे हो किंतु अगर बात कार्यवाही की करें तो सलोन तहसील प्रशासन के अधिकारियों की संवेदना लगातार भू—माफिया के प्रति बनी हुई है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सलोन तहसील क्षेत्र के मटका ग्रामसभा की जहां पर चारागाह की लगभग 67 बीघा भूमि पर सामूहिक रूप से अवैध मकान का निर्माण व अवैध खेती करने की प्रथा वर्षों से चली आ रही है।

इस पर अपनी कुंभकर्णी नींद से जगकर बीते दिनों एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए कुछ गाटा संख्याओं पर कथित कार्यवाही का डंका पीट रहे हैं। तहसील प्रशासन के इस एक पक्षीय कार्यवाही से ग्रामीणों में अधिकारियों के प्रति काफी रोष व्याप्त हैं। तहसील प्रशासन के अधिकारियों की लचर कार्यशैली के चलते ही एक-एक कर कई संख्या में चारागाह की कई बीघा भूमि पर भू—माफियाओं ने सामूहिक रूप से अवैध मकान का निर्माण कर लिया जिसको देख लोग खेती करना भी शुरू कर दिये। शुरू में तहसील प्रशासन के अधिकारी लोगों को खेती करने की सलाह दे प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी चारागाह की सुरक्षित भूमि पर धान की रोपाई करवा दिये और किरकिरी होने पर कथित कार्यवाही कर अन्य भू—माफियाओं को बरी कर दिए। इस भ्रष्ट कार्यशैली से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। आखिर कब तक भू—माफियाओं को साहब संरक्षण देते रहेंगे, यह एक सबसे बड़ा अहम सवाल बना हुआ है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent