पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, राजेश हत्याकाण्ड के दो आरोपी गोली लगने से घायल

  • पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, राजेश हत्याकाण्ड के दो आरोपी गोली लगने से घायल

  • बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस वे पर औरखी चाकी के पास हुई मुठभेड़

तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, जालौन। जनपद में पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हो गई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर ग्राम औरखी चाकी के समीप हुई मुठभेड़ में पुलिस ने राजेश हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी जिससे वे घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल और संदीप के रूप में हुई है। दोनों ग्राम कुसमरा में हुए राजेश हत्याकांड के आरोपी बताए जा रहे हैं। पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।