किशोरी को अगवा कर पांच दिन तक दुष्कर्म, केस दर्ज

 किशोरी को अगवा कर पांच दिन तक दुष्कर्म, केस दर्ज

अमेठी। पांच दिन बाद किसी तरह किशोरी वहां से भाग निकली। केस दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अमेठी शहर स्थित एक मोहल्ला निवासी किशोरी नौ जुलाई की रात घर के समीप हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठा एक युवक उसे उठा ले गया। आरोप है कि एक मकान में पांच दिन तक उसे रखकर दुष्कर्म करता रहा। पांच दिन बाद किसी तरह किशोरी वहां से भाग निकली। केस दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

मैराथन कवि सम्मेलन में विनय शर्मा का हुआ काव्यपाठ

कोतवाली क्षेत्र के शहर स्थित एक मोहल्ला की रहने वाली किशोरी पांच दिन पूर्व रात में अपने घर के समीप लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थी। इसी बीच शहर के ही रहने वाले रवि उर्फ रफी मोहम्मद ने उसे अगवा कर लिया। किशोरी के गायब होने के बाद घर वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पांच दिन बाद बुधवार रात किशोरी घर वापस आई तो उसने पूरी दास्तान घर वालों को सुनाई। किशोरी ने बताया कि रफी ने पांच दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन उसे लेकर थाने गए और नामजद तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को महिला सिपाही के साथ चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent