HomeTrendingमहिला पंचायत सहायक से अभद्रता का आरोप, पीड़ित ने लगायी गुहार

महिला पंचायत सहायक से अभद्रता का आरोप, पीड़ित ने लगायी गुहार

  • महिला पंचायत सहायक से अभद्रता का आरोप, पीड़ित ने लगायी गुहार

तेजस टूडे सं.
प्रेमचन्द
बाराबंकी। सरकार के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने और ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में पंचायत सहायकों की अहम भूमिका होती है लेकिन जब एक महिला पंचायत सहायक को अपने ही कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़े और उसे काम करने में असहजता महसूस हो तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मामला बाराबंकी के सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पड़रांव का है जहां तैनात पंचायत सहायक सुमति यादव ने अपने साथ कथित अभद्रता, गाली-गलौज और पंचायत भवन में सरकारी कार्य करने में बाधा उत्पन्न किए जाने को लेकर खंड विकास अधिकारी से लिखित शिकायत किया है।
शिकायती पत्र में सुमति ने आरोप लगाया है कि जब वह पंचायत भवन में अपने सरकारी दायित्वों का निर्वहन करने पहुंचीं तो नीरज पुत्र प्रेम चन्द्र और उनकी पत्नी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत भवन में कार्य करने को लेकर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में पंचायत भवन के ताले को लेकर हुए विवाद का भी जिक्र किया गया है।
महिला पंचायत सहायक का कहना है कि वह अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहती हैं लेकिन इस तरह की परिस्थितियों में सरकारी कामकाज करना मुश्किल हो रहा है।

बीडीओ ने जांच एवं कार्यवाही का दिया भरोसा
इस मामले में खंड विकास अधिकारी धर्मेन्द्र मौर्य ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जायेगी।

 

 

 

 

Must Read