Homeहरदोईसभी कार्यकत्रियां अपने दायित्वों की पूरी तरह से जानकारी कर लें: डीएम

सभी कार्यकत्रियां अपने दायित्वों की पूरी तरह से जानकारी कर लें: डीएम

सभी कार्यकत्रियां अपने दायित्वों की पूरी तरह से जानकारी कर लें: डीएम

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। रसखान प्रेक्षागृह में जनपद के विभिन्न विकास खण्डो सें नवचयनित आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा का जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर व सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इसके उपरांत आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि पोषण के सम्बन्ध में आँगनबाड़ी कार्यकत्री महत्वपूर्ण कड़ी है। बहने केन्द्रो पर बच्चों को संस्कार देने का कार्य करती हैं। पूरी ईमानदारी से कार्य करें। गरीब व कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने में योगदान दें। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में योगदान करें। पूरे देश को अपनी क्षमता का अहसास कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि चयन में पूरी पारदर्शिता रखी गयी है। जिन नियुक्तियों पर कोई शिकायत नहीं है उनको नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। शिकायत वाली नियुक्तियों पर शिकायत निस्तारण के फैसला लिया जायेगा। सभी कार्यकत्रियां अपने दायित्वों की पूरी तरह से जानकारी कर लें। बच्चों के पोषण में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने कहा कि सभी नव चयनित आँगनबाड़ी कार्यकत्री निष्ठा के साथ कार्य करें। योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी करें व पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने नियुक्ति पत्र वितरण से सम्बंधित पूरा ब्यौरा रखा। पूर्व से कार्यरत आँगनबाड़ी कार्यकत्री सुधा शुक्ला व अंजू ने नव चयनित कार्यकत्रियों को उनके दायित्वों के बारे में बताया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read