बरसात शुरू होने से पहले सभी सफाई कार्य जल्द हो: नगर आयुक्त

लापरवाही करने वालों पर कसा जायेगा शिकंजा
मुकेश तिवारी
झांसी। नाला सफाई के कार्यों के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने बैठक की। नाली की सफाई कार्य में गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये जाने को लेकर प्रत्येक नाले हेतु नोडल अधिकारी बनाए गये। सभी नोडल अधिकारी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं सफाई निरीक्षक को निर्देश दिये गये कि जून में मानसून आने की सम्भावना रहती है जिसको देखते हुए जल भराव की स्थिति पैदा न हो, सफाई कार्य युद्धस्तर पर हो। नोडल अधिकारियों को जिस नालों के सफाई की जिम्मेदारी मिली है। उसका निरीक्षण करते हुए फोटोग्राफ वाट्सएप के माध्यम से प्रस्तुत की जाय तथा अगर कोई शिकायत का समाधान अपने स्तर नही कर पा रहे हैं तो अपर नगर आयुक्त मो कमर एवं अधिशासी अभियन्ता तथा नगर स्वास्थ्य अधिकारी को बताएं। साथ ही नाला सफाई कार्य पूर्ण करने की तिथि निर्धारित करते हुए समय सीमा में नाला सफाई कार्य पूर्ण कराया जाय जिससे बरसात में इसकी शिकायत न मिले, यदि ऐसा होता है तो सम्बन्धित नोडल अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक/अवर अभियन्ता जिम्मेदार होगें।
अधिशासी अभियन्ता एमके सिंह एवं नीना सिंह को निर्देशित किया गया कि जो भी कार्य निर्माण विभाग द्वारा कराये जा रहे हैं, उनमें श्रमिकांे की संख्या को बढ़ाते हुए सफाई कार्य को जल्दी करवाएं। साथ ही श्रमिकों आवश्यक उपकरण ग्लब्स, बूट आदि ठेकेदार के माध्यम से उपलब्ध कराते हुए कार्य कराया जाय। इसके साथ निर्देशित किया गया कि नाला साफ होने के पश्चात्् सिल्ट का उठान सूखने के बाद उसी दिन बाद उठवा लिया जाय जिससे गन्दगी न फैलें। नगर आयुक्त ने अवर अभियन्ता एवं सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि अपने क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण करें तथा जहां आवश्यकता हो उसका प्रस्ताव भी शीघ्र प्रस्तुत करें जिससे आगामी कार्यवाही की जा सके। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने कितने नालों की सफाई हो गयी है तथा कितने नालों का कार्य प्रगति पर है, सफाई निरीक्षकवार तैयार कर उपलब्ध कराये जाने हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में नोडल अधिकारी/सहायक अभियन्ता (वि0/यां0) ने बताया कि नाला सफाई निरीक्षण के समय श्रमिकों की संख्या कम पायी गयी जिसमें नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया। ठेकेदार को निर्देशित करें कि संख्या बढ़ाते हुए कार्य गुणवत्तापूर्वक कराया जाना सुनिश्चित करें। अगर ठेकेदार द्वारा लापरवाही की जाती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जाय। साथ ही वर्षा ऋतु में पम्प की व्यवस्था पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाय जिससे जलभराव की सम्भावना स्थलों पर पूर्व से टीम गठित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके जिससे जनमानस को परेशानी का सामना न करना पड़े।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















