जलवायु परिवर्तन एवं आपदा जोखिम नियंत्रण के लिये वैश्विक प्रयास की आवश्यकता: अनिल
जलवायु परिवर्तन एवं आपदा जोखिम नियंत्रण के लिये वैश्विक प्रयास की आवश्यकता: अनिल
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ। उत्तर प्रदेश समस्त शिक्षण संस्थानों G-20 और Y-20 संवाद जागरूकता अभियान के अंतर्गत G-20 की थीम पर भाषण प्रतियोगिता हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश यादव ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ अनिल तिवारी ने G-20 के महत्व एवं भारत की G20 में भूमिका के बारे में विस्तार से अपना विचार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि जलवायु परिवर्तन एवं आपदा जोखिम नियंत्रण हेतु वैश्विक प्रयास की आवश्यकता है।
विशिष्ट वक्ता राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ अख्तर हुसैन ने वैश्विक शांति एवं सामाजिक सौहार्द के संदर्भ में कहा कि यह युद्ध का दौर बिल्कुल नहीं है। वर्तमान समय वैश्विक शांति और सौहार्द का है। भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में डॉ पीएन सिंह यादव, डॉ कंचन यादव एवं डॉ अनिल तिवारी रहे। प्रतियोगिता में प्रथम शिवानी चौबे, द्वितीय शमा परवीन एवं तृतीय नेहा यादव आयी। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ दिलीप वर्मा, डॉ शालिनी चौधरी, डॉ अमित पटेल, डॉ प्रज्ञानंद प्रजापति सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।