लखनऊ के बाद अब यहां पर महिलाओं ने युवक को पीटा, जानिए क्या है मामला?
आकाशदीप
शाहजहांपुर। जनपद के बंडा में ओवरटेक करने के दौरान दो लोगों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई हो गई। चर्चा है कि कार से उतरी महिलाओं ने भी युवक को पीट दिया। हालांकि थाने में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। महिलाओं ने एक-दूसरे पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि बंडा कस्बे के एक मोहल्ले का रहने वाला युवक अपनी कार से गहलुइया गांव शरीफ मजार पर जा रहा था। कार में महिलाएं भी सवार थीं।
वहीं एक प्रिंटिंग प्रेस पर नौकरी करने वाले युवक व युवती बंडा की ओर से आ रहे थे। रास्ते में ओवरटेक के दौरान दोनों वाहन सवारों में गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों में हाथापाई हो गई। इसी दौरान कार से उतरी महिलाओं ने युवक को पीट दिया। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामला मारपीट का है। दोनों ने छेड़छाड़ की तहरीर दी है जो निराधार है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।