अज्ञात महिला की हत्या कर शव को मैदान में फेंका | #TejasToday
बलिया। एक महिला की हत्या कर शव फेके जाने से सनसनी फैल गयी। मामला बांसडीह थाना के पालीटेक्निक कॉलेज के पास का है। जहां मैदान में एक अज्ञात महिला का शव पड़ा पाया गया।
महिला की हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जताई ज रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त में जुटी हुई थी।