आखिर क्या हुआ ऐसा जो एसपी साहब ने इन पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित | #TEJASTODAY
963536
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक ने कार्य में शिथिलता एवं लापरवाही करने वाले थाना लाइनबाजार के तीन पुलिसकर्मियों निलम्बित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने एक अगस्त 2020 को बकरीद त्यौहार पर शांति व्यवस्था के दृष्टिगत थाना लाइनबाजार मोबाइल को कई बार वायरलेस सेट के माध्यम से कॉल किया गया। कंट्रोल रूम द्वारा भी कॉल किए जाने पर कोई रिप्लाई नहीं दिया गया।
इस प्रकार उक्त मोबाइल पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा अपने पदीय दायित्वों का उचित निर्वाहन न करके लापरवाही एवं उदासीनता बरती गई। जिसे पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान में लेते हुए आरक्षी चालक धनंजय पाठक, आरक्षी पंकज पुरी, आरक्षी संतोष कुमार सैनी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया।