अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें अधिवक्ताः न्यायमूर्ति

अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें अधिवक्ताः न्यायमूर्ति

शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

रूपा गोयल
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी ने शनिवार को समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण की। न्यायामूर्ति अनीस कुमार गुप्ता ने उन्हें शपथ दिलाई और बार व बेंच के हवाले से अधिवक्ताओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। अधिवक्ता संघ परिसर में आयोजित समारोह में शपथ ग्रहण समारोह इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष अशोक अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जनपद न्यायामूर्ति ने संघ के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई। न्याय और गरिमा का महत्व बताया। संघ अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि निष्ठा और इमानदारी से वकालत करने का संकल्प दिलाया। कहा कि बांदा बार के अधिवक्ता उच्च न्यायालय के जस्टिस पदों तक पहुंचे हैं। महासचिव रामप्रकाश शिवहरे ने कहा कि उन्हें बांदा बार की सदस्यता पर गर्व है। पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह, रामस्वरूप सिंह, राजेश दुबे, अवधेश गुप्ता, रामलखन सिंह राजपूत, आनंद सिंहा, अशोक त्रिपाठी, रामकृष्ण त्रिपाठी, राकेश सिन्हा ने समारोह को सम्बोधित किया। समारोह में कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं को नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने न्यायाधीशों को बैज पहनाकर सम्मानित किया। सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन हुआ। डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित ने कविता पेश की। समारोह में लगभग सभी न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे। अंत में संघ के महासचिव रामप्रकाश शिवहरे ने सभी का आभार जताया। गुडेद्र प्रकाश न्यायधीश व आयुषी त्रिपाठी ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासु, पूर्व कैबिनेट मंत्री विशम्बर निषाद, अजय प्रजापति, राजा भैया मिश्रा, सूर्य प्रकाश, राजकुमार राज पूर्व, अभिसार दीक्षित, चेयरमैन, ओमप्रकाश गौतम, सत्य देव त्रिपाठी, पूर्व राजकुमार शिवहरे, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, एनके मिश्रा, जनपद के पत्रकार सुनील सक्सेना, चंद्रशेखर तिवारी, शिवकुमार बड़कू, संजय मिश्रा, अभिषेक गंगेले, लाला त्रिवेदी, केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent