तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती
हत्या के मामले में लेखपाल काट रहा था सजा
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। पिछले एक साल से हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध कैदी की तबीयत शनिवार की शाम अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान कैदी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हन बुजुर्ग गांव निवासी 75 वर्षीय गोरख यादव पिछले एक साल से जेल में बंद थे। उनके ऊपर हत्या का आरोप था जबकि वह पूर्व में लेखपाल भी थे। वह हत्या के मामले में जिला जेल में सजा काट रहे थे। शनिवार की शाम करीब 5 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
जेल प्रशासन ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा था। करीब एक घंटे बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया जिससे उनकी मौत हो गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।