जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य की एडीएम ने की समीक्षा
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं सर्वे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गयी। बैठक में उन्होंने संबंधित तहसीलदारों को कार्यों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही ही कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्यक्रम है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों की उपस्थिति, कार्य प्रगति एवं सर्वे कार्यों का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें। एडीएम ने कहा कि मकान सूचीकरण कार्य एवं संबंधित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए तथा कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी लक्ष्य पूरे किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप जनगणना कार्य पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ संपन्न कराया जाए। प्रत्येक तहसील से प्रतिदिन कम से कम 1000 फार्मर आईडी बनाई जाए। इसके लिए लेखपालों सहित राजस्व कर्मियों को पूरी सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य में लगाया जाए तथा लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर जनगणना लिपिक/जनगणना सहायकों सहित एसडीएम, तहसीलदार, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA







