भगवान कार्तवीर्यार्जुन का बनेगा मन्दिरः ध्रुवचन्द जायसवाल

भगवान कार्तवीर्यार्जुन का बनेगा मन्दिरः ध्रुवचन्द जायसवाल

अजय जायसवाल
गोरखपुर। भगवान कार्तवीर्यार्जुन की आरती पूजा के साथ जयंती मोहरीपुर बाजार गोरखपुर में मनाई गई। भगवान कार्तवीर्यार्जुन की जयंती पर मन्दिर निर्माण का निर्णय लिया गया। भगवान कार्तवीर्यार्जुन की आरती पूजा के साथ जयंती मनाई गई। भगवान कार्तवीर्यार्जुन के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि भगवान कार्तवीर्यार्जुन की मन्दिर का निर्माण होना बहुत जरूरी है। शीघ्र ही भगवान कार्तवीर्यार्जुन मन्दिर निर्माण हेतु पारसनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा।

कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला शाखा रामरती देवी जायसवाल ने पूजा-पाठ सम्पन्न कराया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष युवा उत्तर प्रदेश अमितेश जायसवाल ने कहा कि अब देरी करने की जरूरत है। जनवरी में ही निर्माण कार्य शुरू किया जाय। सभी लोगों ने सर्वसम्मत से मन्दिर बनवाने का निर्णय लिया गया है। भगवान कार्तवीर्यार्जुन जी का मन्दिर का निर्माण मोहरीपुर बाजार में स्थित भगवान शिव मंदिर के प्रांगण में होगा। इस अवसर पर अनिल जायसवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल, राजन जायसवाल, कृष्ण कन्हैया जायसवाल, अनुराग जायसवाल, अमित जायसवाल, सुमित जायसवाल, धीरज जायसवाल, शोविन्द जायसवाल सहित तमाम लोग मोजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent