HomeJaunpurसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पट्टीचकेसर में एक युवक का शव पाये जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की भांति गांव निवासी 32 वर्षीय रामबिलास चौहान पुत्र शंभू चौहान मंगलवार की रात घर से खाना खाकर निकला जो कभी गांव स्थित एक बाग में सो जाया करता था।
मंगलवार को घर वाले यही सोचकर उक्त युवक की खोजबीन नहीं किये। बुधवार की सुबह परिजनों को किसी तरह पता चला कि रामबिलास का शव गांव स्थित एक खेत में पाया गया जिसे पुलिस अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गयी। मौत की खबर सुनकर परिजन रोते बिलखते सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे।

जिले में जमीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग, एक की मौत

जहां मृतक के परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बिना सूचना दिये शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कुछ ही देर बाद गाँव के सैकड़ों महिला व पुरुष कोतवाली पहुँचकर कोतवाली का घेराव कर दिये और पुलिस पर उचित कार्यवाई न करने का आरोप लगाया।
खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन सहित सैकड़ों ग्रामवासी कोतवाली में जुटे रहे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाई की जायेगी।

Admission Open : Faridul Haque Memorial Degree College में B.A, B.Com, B.Sc, M.A, M.Sc प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की आनलाइन/आफ लाइन कक्षाएं 05 जुलाई से प्रारम्भ

Must Read