गंगा घाट की सीढ़ियों पर निकला अजगर

  • गंगा घाट की सीढ़ियों पर निकला अजगर

तेजस टूडे सं.
बृजेन्द्र कुमार
डलमऊ, रायबरेली। गंगा तट स्थित स्नान घाट की सीढ़ियों पर गुरुवार सुबह अचानक विशालकाय अजगर दिखाई देने से गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं और कस्बावासियों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने वन विभाग की टीम को बुलाया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के कर्मचारी अमरनाथ, अमर बहादुर और गोविंद ने सक्रियता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे सकुशल जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के पकड़े जाने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।